Back
रानीदहरा जलप्रपात हत्याकांड: प्रेम संबंध के कारण हत्या, पुणे से आरोपी गिरफ्तार
STSATISH TAMBOLI
Mar 25, 2026 11:18:49
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल रानीदहरा जलप्रपात में गत दिनों मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर لیا है। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुखमति बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसका आरोपी देवेंद्र जयसवाल, निवासी ग्राम दरवाजा, के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों की मां होने के कारण इसके लिए तैयार नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोनों पहले एक बार दिल्ली भाग चुके थे, लेकिन बाद में महिला के कहने पर वापस लौट आए। इसके बाद महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी और कथित रूप से संबंध खत्म करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करने लगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी। इसी से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। वह 16 मार्च के महिला को घुमाने के बहाने रानीदहरा जलप्रपात लेकर गया, जहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया। घटना के तीन दिन बाद, 19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर जांच शुरू की और शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। 19 मार्च को पहचान होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:31:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 12:31:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 25, 2026 12:31:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 12:30:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 12:30:110
Report
113
Report
65
Report
980
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 25, 2026 12:22:02215
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 25, 2026 12:21:4368
Report
156
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 25, 2026 12:21:23196
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 25, 2026 12:21:0289
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 25, 2026 12:20:42180
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 25, 2026 12:20:2277
Report