Back
पर्यटन स्थल चिल्पी में भूमि पर अवैध निर्माण और प्रतिमा स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच भारी विवाद
STSATISH TAMBOLI
Dec 07, 2025 07:07:26
Kawardha, Chhattisgarh
गोटान और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थापित के लिए आरक्षित भूमि पर विशेष समुदाय द्वारा मस्जिद और आवास निर्माण पर विवाद की स्थिति
पर्यटन स्थल चिल्पी में राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर जबलपुर रोड से लगा बेस कीमती भूमि पर अवैध निर्माण का मामला
दो समुदाय के बीच विवाद की स्थिति
मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय तक आगे आंदोलन उग्र होने की संभावना
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के चिल्फ़ी घाटी में गौठान के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क किनारे चिल्फ़ी क्षेत्र में स्थित इस भूमि पर समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन गौठान हेतु स्वीकृत है और यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है। इसी संबंध में चिल्फ़ी के सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जे को हटाने और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों की माने तो कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के चिल्पी प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने इसी भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की मांग रखी थी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था।
अब नाराज ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना की चर्चा के बाद भूमि पर निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू हुआ, जिसके विरोध में अब वे प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर मूल उद्देश्य—गौठान और प्रतिमा स्थापना—के लिए सुरक्षित किया जाए।
वहीं दूसरे पक्ष का यह तर्क है कि काफी पुराने समय से उसे स्थान पर उनका कब्जा है और उनके पूर्वज के जमाने से वहां निवास कर रहे हैं और यहां विशेष समुदाय के लोग नमाज अदा करने भी आते हैं, और वे अपना आवास यहां पर बना रहे हैं और आवास में वह नमाज भी अदा कर सकेंगे, और द्वेष भावना रखते हुए उसके इस निर्माण को अवैध बताकर स्थल को अतिक्रमण बताया जा रहा है,
फिलहाल ग्रामीणों के शिकायत के बाद निर्माण पर रोक लगा दी गई है,
लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर अडिग है, समय रहते इस विवाद की स्थिति पर उचित समाधान नहीं निकलने पर मामला और भी गहरा सकता है,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Baheri, Uttar Pradesh:सुशील कुमार निवास आदलपुर एस.एस. देहली मोबाइल एक्सेसरीज आदलपुर बहेड़ी बरेली की ओर से रंगों के पवन त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों के लिए रमजान महीना एवं ईद की दिली मुबारक बाद।
0
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowMar 03, 2026 23:30:200
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 03, 2026 23:30:110
Report
47
Report
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
