icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490006
ASAtul SharmaFollow24 Sept 2024, 05:51 am

भिलाई के अस्पताल में बदमाशों ने किया तोड़फोड़, महिला डॉक्टर के साथ किया अभद्र व्यवहार

Bhilai, Chhattisgarh:

भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल में सोमवार सुबह नशे में धुत पांच युवकों ने तोड़फोड़ की और महिला ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, और तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। आरोपियों ने खुद को भाजपा का सदस्य बताया। घटना के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है। महिला डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह नाइट ड्यूटी के दौरान सुरक्षित नहीं महसूस करती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पताल की सुरक्षा को लेकर अधिक ध्यान देने की अपील की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोनी में अवैध आतिशबाजी पर पुलिस का शिकंजा, पटाखे बनाने की सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow13m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना लोनी पुलिस टीम ने सुतली बम और पटाखे बनाने तथा उनका सामान रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से सुतली बम पटाखे और आतिशबाजी पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध आतिशबाजी का निर्माण और भंडारण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आग लगने और जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।
0
0
Report

मोदीनगर में सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर विवाद, किसानों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow20m ago
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर में बिसोखर गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि वर्ष 1946 में मोदी समूह ने किसानों से करीब 99 साल के लिखित समझौते के आधार पर जमीन वार्षिक किराए पर ली थी। किसानों के मुताबिक, समझौते के बाद शुरुआती करीब पांच वर्षों तक किराया दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो किराया मिला और न ही जमीन वापस की गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि किरायानामा निरस्त होने के बावजूद जमीन पर कब्जा बना हुआ है और अब इसे बड़े बिल्डरों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों का दावा है कि कुछ स्थानों पर बिल्डरों ने जमीन पर अपने बोर्ड भी लगा दिए हैं। किसानों ने प्रशासन से जमीन को बचाने और पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। अब सवाल है कि विवादित जमीन की स्थिति क्या है और किसानों को कब न्याय मिलेगा?
0
0
Report

औरैया ATM में ‘पत्ती का खेल’, ग्राहक के जाते ही रुपये गायब, शातिर गिरफ्तार

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow26m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:जरा सोचिए... आप एटीएम पहुंचे, कार्ड लगाया, पैसे निकालने की कोशिश की... लेकिन रुपये मशीन से बाहर ही नहीं आए। आपको लगा कि एटीएम में कोई तकनीकी खराबी है और आप वहां से चले गए। लेकिन आपके जाते ही एक शातिर वापस आता है और मशीन में फंसे आपके रुपये लेकर फरार हो जाता है। औरैया पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की पत्ती लगाकर रुपये फंसाने का तरीका अपना रखा था। पूरा मामला औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चमनगंज निवासी सिराजुद्दीन इंडिया वन एटीएम का संचालन करते हैं। 21 सितंबर को एक युवक एटीएम में पहुंचा और पहले 500 रुपये निकाले। इसके बाद उसने एटीएम के कैश डिस्पेंस स्लॉट में सफेद धातु की पत्ती लगा दी। इसके बाद एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे कई ग्राहकों के रुपये मशीन में ही फंस गए। ग्राहक जब काफी देर तक इंतजार करने के बाद वहां से चले गए, तो आरोपी ने मौका देखकर एटीएम में फंसे रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। फफूंद थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम को जांच के दौरान आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडुआ बंबा के पास से आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कानपुर देहात का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड और एटीएम से छेड़छाड़ करने का सामान बरामद हुआ। बरामद सामान में सफेद धातु की पत्तियां, टेस्टर, पेंचकस, स्क्रूड्राइवर, कैंची, प्लास, रेंती, ईंची टेप और फेवीक्विक समेत कई चीजें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन सामानों का इस्तेमाल एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ के लिए करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग एटीएम में इसी तरह की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक साल से इस तरीके से रुपये निकाल रहा था। जांच में उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में भी आरोपी के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी पहले खुद एटीएम से रुपये निकालता था और इसके बाद कैश निकलने वाली जगह पर सफेद धातु की पत्ती लगा देता था। इससे दूसरे ग्राहकों के रुपये फंस जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी उन रुपयों को निकाल लेता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितने एटीएम को निशाना बनाया और कितनी रकम निकाली। फिलहाल औरैया पुलिस ने आरोपी आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही पुलिस उसके पुराने मामलों और दूसरे जिलों में की गई संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है। बाइट - अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक औरैया
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी महिला हत्याकांड मामले में मितौली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी की गिरफ्तार।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow27m ago
Hargaon, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। मितौली पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी महोली रोड स्थित सेमरांवा बड़ागांव के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो K10 कार और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कार्रवाई मितौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की। गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 379/26 में धारा 103(1)/238(ए) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report

क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिवलिंग खंडित, पुलिस ने नया शिवलिंग कराया स्थापित

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow27m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि करीब 16 से 17 वर्ष की एक लड़की को कथित तौर पर मंदिर में इस घटना को अंजाम देने के बाद मंदिर की बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और वहां नया शिवलिंग स्थापित करा दिया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

 

बाइट: प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त, वेव सिटी।

0
0
Report

गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय, बहेड़ी में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न कैरियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए नियमित एवं अनुशासित तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, रक्षा सेवाओं, शिक्षा, कृषि, वाणिज्य, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, संचार कौशल, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, कृषि आधारित उद्यमिता तथा कृषि विभाग से जुड़ी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कैरियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका एसडीएम ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास सफलता की सबसे मजबूत कुंजी हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक करने और सही कैरियर चुनने में मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर नेशनल हाईवे पर 300 मन हरी लकड़ी से भरा ट्रक जप्त; चालक गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर नेशनल हाईवे पर हरी लकड़ी से भरा फिर ट्रक जप्त - लालसोठ से अलीगढ जा रहा था ट्रक - चालक ट्रक छोड़ भागा, ढेंचा खेत में पकड़ा एंकर-वन विभाग के द्वारा उप वन संरक्षक वी.वी.चेतन कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए वन संरक्षण तथा लकड़ी से सम्बन्धित अवैध कारोबार की रोकथाम अभियान के तहत वन रेंज नदबई के रेंजर नरेंद्र कुमार चौधरी एवं उनकी टीम ने जयपुर नेशनल हाईवे-21 स्थित कसवा हलैना के पास अवैध लकड़ी कटान परिवहन के विरुद्ध हरी लकड़ी से भरा एक ट्रक जप्त कर चालक का वन अधिनियम के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ट्रक में करीब 300 मन लकड़ी भरी हुई थी, जो दौसा जिले के लालसोठ से उत्तरप्रदेश राज्य के अलीगढ़ जा रहा था। वन रेंज नदबई के रेंजर नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उप वन संरक्षक वी.वी.चेतन कुमार के निर्देशन में जिलेभर में वन एवं खनन से सम्बन्धित अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एक मुखबीर ने सूचना दी कि लालसोठ से भरतपुर की ओर हरी लकड़ी से भरा एक ट्रक जा रहा है, जिसने दौसा जिले का कस्बा महवा क्रास कर लिया। सूचना के आधार पर टीम गठित कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया और हलैना थाना क्षेत्र के आमोली - मोलोनी के मध्य नाकाबंदी की। वन टीम को देख ट्रक चालक चकमा देकर ट्रक को ले भागा, जिसकेका पीछा किया गया, जो चारों ओर धेरा बंदी देख कसूर हलैना के पास ट्रक को छोड़ कर भाग निकला। त्रिपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें हरी लकड़ी भरी नजर आई। टीम ने चालक की तलाशी शुरू की, जो ढेंचा के खेत में छुपा मिला। हरी भरी से भरे ट्रक को जप्त कर दौसा जिले के कस्बा लालसोठ निवासी चालक श्यामसुंदर को वन अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये लकड़ी से भरा ट्रक लालसोठ से अलीगढ़ जा रहा था, जिसमें करीब 300 मन लकड़ी भरी हुई थी। उक्त कार्यवाही टीम में रेंजर नरेंद्र कुमार चौधरी, वनपाल अजय कुमार, केशव सिंह, आकाश शर्मा, राजकुमार, धर्मयुग, विक्रम सिंह, नरेंद्र कटारा, हुकम सिंह, रिंकी सावलिया आदि शामिल थे।
0
0
Report

धौलपुर में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ नगर समस्याओं पर चर्चा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसी के जवानों और अधिकारियों ने भी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे, कार्यक्रम के दौरान रोपे गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी को लेकर जवानों ने संकल्प लिया, पौधों के नियमित रखरखाव और पानी देने सहित उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। इस अवसर पर छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने परिसर की समस्याओं से सभापति गिरीश गर्ग को अवगत कराया, उन्होंने आरएसी लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। सभापति गिरीश गर्ग ने संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए इनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे
0
0
Report

वनकर्मी संघ ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा; शहीद प्रताप सिंह को दर्जा

Hanumangarh, Rajasthan:Location Hanumangarh (Rajasthan) 3 करोड़ की सहायता, रेंज पुनर्गठन और वेतन विसंगतियां दूर करने की भी मांग हनुमानगढ़ में संयुक्त वन कर्मचारी संघ राजस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। इसमें शहीद प्रताप सिंह चुडावत को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई। संघ ने प्रताप सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए राज्य सरकार से 3 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मांगी। उनके आश्रित परिवार को विशेष पारिवारिक पेंशन और अन्य लाभ देने की मांग की गई। अन्य शहीद वन कर्मचारियों के लिए भी पारदर्शी नीति लागू करने को कहा गया। ज्ञापन में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करने, कैडर स्ट्रेंथ का पुनर्गठन कर पद स्वीकृत करने, फील्ड कर्मचारियों को भत्ते देने सहित various मांगों की मांग की। वेतनमान और ग्रेड-पे की विसंगतियां दूर करने, शहीद वन कर्मचारियों की याद में उनके नाम पर वन विभाग के पार्क या कार्यालय का नामकरण करने की मांग की। संघ ने इन मांगों पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील की。 विजुअल बाइट :- वनकर्मी
0
0
Report
Advertisement

आगामी सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन में नई खींचतान, जनता के सवाल बरकरार

Noida, Uttar Pradesh:बैठते साथ हैं आप लोग एवं अख्लेश यादव भी साथ बैठे हैं यह भी बोले कि भाई सहयोगी दल है तो सीट तो मांगेगी पार्टी फिर रार क्या है टकरार क्या है हाँ। कोई तकरार नहीं है, कोई राड़ नहीं है, सब हो जाएगा। आप लोग आधी सीट की मांग तो करते ही हैं। हाँ तो करेंगे? क्यों नहीं करेंगे? यह तो हमारा मसला है ना, हम तय कर लेंगे। नहीं आपका मसला नहीं जनता का मसला है जनता जानना चाहती है। जनता क्या जानना चाहती है हम तय कर लेंगे। हमने कहा भई वो हमारे सम्मान का ख्याल रखें हम उनके सम्मान का ख्याल रखेंगे। इतनी तो बात है बस खत्म बात। खत्म बात। सम्मान के आंकड़े क्या हैं? सम्मान के आंकड़े प्रभारी जी ने बता तो दिए थे। पर भारी जी तो आधा आधा कह रहे हैं। तो जो प्रभारी जी ने बता दिया वो ठीक है। हमने पूछा 150 बोला किसने आपको बताया 150 सीट 150 से ज्यादा बराबर बराबर। अरे, ये तो सब चीजें चलती रहती हैं, सब हो जाएगा, चिंता मत करिए। उकरवा नहीं。
0
0
Report

गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाई कोर्ट में बहस; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर

Jabalpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | गिरिबाला सिंह की जमानत फिर टली ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई गिरिबाला की ओर से 90 दिन से ज्यादा जांच लंबित होने का दिया गया हवाला आर्टिकल 21 का हवाला देकर जल्द जमानत देने की कोर्ट से मांग CBI ने कहा- दहेज हत्या की धारा 80(2) हटने की बात गलत है। CBI ने बताया- जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 जोड़ी गई है। मोबाइल डाटा और CCTV DVR की रिपोर्ट अभी आना बाकी, जांच अभी जारी - CBI कोर्ट ने गिरिबाला के आवेदन में केवल धारा 108 जोड़ने वाले हिस्से को रिकॉर्ड में लिया जमानत आवेदन और ट्विशा के पिता के आपत्ति आवेदन में संशोधन के लिए 2 दिन का समय अब बुधवार 14 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे होगी अगली सुनवाई, फिलहाल जमानत पर फैसला टला
0
0
Report

गुरुग्राम स्टेडियम में सीएम हेलीकॉप्टर से अभ्यास बाधित, खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में समस्या

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 4 दिन खड़ा रहा CM का हेलीकॉप्टर, एथलीट्स की प्रैक्टिस ठप खेल बनाम VIP कल्चर, गुरुग्राम में खिलाड़ियों के ट्रैक पर पार्क हुआ सरकारी चॉपर सिंगापुर दौरे के बाद स्टेडियम में खड़ा रहा CM सैनी का चॉपर, अभ्यास बिगड़ने से खिलाड़ी परेशान करोड़ों का स्टेडियम और बाधित ट्रेनिंग,एथलीट्स के लिए नहीं किए गए कोई वैकल्पिक इंतजाम प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, क्या VIP मूवमेंट के लिए शहर में नहीं था कोई दूसरा विकल्प? सपनों की बुनियाद पर ब्रेक ट्रेनिंग प्रभावित होने के बाद भी कैमरे पर बोलने से कतराए खिलाड़ी
0
0
Report
Advertisement

जमुई लखनकियारी भवन निर्माण में गुणवत्ता पर ग्रामीणों के आरोप

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के लखनकियारी पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण धीरज कुमार पासवान, बसंत मंडल, महेंद्र यादव, झारी पासवान, सीताराम मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बालू की जगह मिट्टी मिश्रित बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, निर्माण में उपयोग की जा रही गिट्टी की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार गिट्टी में भी मिट्टी का मिश्रण दिखाई दे रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन एक महत्वपूर्ण सरकारी भवन है, जहां भविष्य में पंचायत स्तर से जुड़ी विभिन्न सरकारी सेवाओं का संचालन होना है। ऐसे में इसके निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य में लगे एक राजमिस्त्री ने भी ग्रामीणों के बीच कथित तौर पर कहा कि इतने बड़े भवन के निर्माण में इस प्रकार की सामग्री का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, निर्माण सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता की पुष्टि संबंधित विभाग की तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों ने हाल ही में खैरा पंचायत सरकार भवन में कथित रूप से आई बड़ी दरार का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद भी यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद संबंधित भवन निर्माण विभाग के अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं भवन निर्माण के एसडीओ श्री राम ने माना कि मैट्रियल की क्वालिटी गड़बड़ थीं जिसे हटा कर ठीक मैटीरियल लगाने का निर्देश दिया गया है। ग़लत मैटिरियल का प्रयोग नहीं की जाएगी।
0
0
Report

नाना पाटेकर की मौत पर सैंड आर्टिस्ट ने पत्ते पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Munger, Bihar:मुंगेर: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्म जगत, राजनीति और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इसी बीच बिहार के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के अनूठे अंदाज में नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। मधुरेंद्र ने महज करीब 3 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को अपनी कला का कैनवास बनाकर उस पर नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्होंने लगभग तीन घंटे तक लगातार मेहनत की। कलाकृति में नाना पाटेकर का चेहरा बेहद बारीकी से उकेरा गया है। छोटे से हरे पत्ते पर चेहरे की भाव-भंगिमा और पहचान को उभारना इस कलाकृति की खासियत है। कलाकृति के साथ मधुरेंद्र ने भावपूर्ण संदेश “अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर” भी अंकित किया है। मधुरेंद्र ने बताया कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में रहे हैं जिन्होंने अपने अभिनय, संवाद अदायगी और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन की खबर ने कला और सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों को भी भावुक कर दिया है। नाना पाटेकर की याद में बनाई गई इस कलाकृति में ‘क्रांतिवीर’ शब्द का इस्तेमाल उनके चर्चित फिल्मी किरदार और सिनेमा में उनकी पहचान को याद करते हुए किया गया है। नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक काम किया और ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निसाक्षी’ तथा अन्य फिल्मों में अपने अभिनय के लिए विशेष पहचान बनाई। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म श्री सहित कई सम्मान मिले थे। मधुरेंद्र ने बताया कि यह कलाकृति उनके लिए सिर्फ एक कला-कृति नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के एक वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है। उन्होंने अपनी कलाकृति के माध्यम से नाना पाटेकर की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें अंतिम नमन किया। उन्होंने कहा की नाना पाटेकर की आवाज, संवाद बोलने की विशिष्ट शैली और गंभीर अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा में अलग पहचान दिलाई। उनके निधन को हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
0
0
Report

राजनांदगांव के हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने दंपत्ति को टक्कर, पति की मौत

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पास हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा राम दरबार मंदिर के सामने हुआ। साइकिल से जा रहे दंपत्ति को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा رہی
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top