कोटेश्वर महादेव शिवलिंग में दूध डालने पर दूध का रंग नीला पड़ जाता है!
Sihawa, Chhattisgarh:धमतरी के सिहावा इलाके के घने जंगलों में कोटेश्वर महादेव नाम का एक शिवलिंग है, जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शिवलिंग में दूध डालने पर दूध का रंग नीला पड़ जाता है। बता दें मान्यता है कि इस शिवलिंग में भगवान शिव का नीलकंठेश्वर रूप आज भी मौजूद है। इस चमत्कारी शिवलिंग से शिव भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए श्रावण माह में नीलकण्ठेश्वर रूप को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। करीब साढ़े चार फिट के युगों पुराने इस शिवलिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जमीन से निकला हुआ हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
