Back
धमतरी वन मंडल को शताब्दी वर्ष पर नया आधुनिक कार्यालय लोकार्पित
SSsubhash saheb
Dec 03, 2025 14:02:24
Dhamtari, Chhattisgarh
धमतरी में आज वन विभाग के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। स्थापित सन 1925 में धमतरी वन मंडल को आज नया आधुनिक भवन मिल गया है, करीब 1 करोड़ 14 लाख की लागत से बने नवीन वन मंडलाधिकारी कार्यालय का लोकार्पण प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। धमतरी जिले का वन विभाग जो सन 1925 में स्थापित हुआ था, आज 100 वर्ष पूरे कर चुका है। वन इतिहास के इस महत्वपूर्ण दौर में धमतरी को नया वन मंडलाधिकारी कार्यालय मिला है, जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 14 लाख रुपये बताई जा रही है। लोकार्पण अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि धमतरी वन मंडल लगभग चार हजार हेक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र और करीब 1540 वर्ग किलोमीटर के विशाल वन आच्छादन के लिए पहचाना जाता है। यहाँ की कई वन समितियाँ वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। इतिहासिक उपलब्धियों को याद करते हुए मंत्री ने नए भवन को विभाग की क्षमता बढ़ाने वाला कदम बताया। मंत्री ने कहा कि सरकार लघु वनोपज को वनवासियों की आर्थिक रीढ़ मानती है, इसलिए 75 प्रकार की लघु वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है, साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को सीधी राहत देते हुए दर को बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया गया है। जिससे जंगलों पर निर्भर परिवारों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। माइंस क्षेत्रों में संभावित विरोधों पर मंत्री ने कहा कि जनहित में संवाद ही समाधान है, सभी पक्ष आपस में चर्चा कर उचित रास्ता निकालें। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नए भवन के लोकार्पण के साथ धमतरी वन विभाग ने अपने शताब्दी वर्ष में एक नया कदम आगे बढ़ाया है। सरकार के तेंदूपत्ता दर वृद्धि और लघु वनोपज नीतियों से वनवासियों को बड़ा आर्थिक समर्थन मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 03, 2025 14:36:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 03, 2025 14:36:320
Report
HBHemang Barua
FollowDec 03, 2025 14:36:130
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 03, 2025 14:35:580
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 03, 2025 14:35:440
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 03, 2025 14:35:300
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 03, 2025 14:34:520
Report
ASArvind Singh
FollowDec 03, 2025 14:34:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 03, 2025 14:34:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 03, 2025 14:33:400
Report
OBOrin Basu
FollowDec 03, 2025 14:33:270
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 03, 2025 14:33:030
Report
0
Report
0
Report