Back
प्रवासी राजस्थानियों के लिए बड़ी नीति; निवेश और संस्कृतिक जुड़ाव बढ़ेगा
BDBabulal Dhayal
Dec 03, 2025 14:35:58
Jaipur, Rajasthan
प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले भजनलाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए नीति का एलान किया। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि से मातृभूमि से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे; कैबिनेट ने कई और बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। प्रवासी राजस्थानियों के लिए पॉलिसी का एलान किया गया है। प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले सरकार की इसे बड़ी घोषणा माना जा रहा है। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि इससे प्रवासी प्रदेश में निवेश के लिए होंगे आकर्षित, प्रवासी राजस्थानियों का सांस्कृतिक एवं सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा, राजस्थान की संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार होगा। हमारे तीज त्यौहारों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई पड़ेगी। प्रवासी राजस्थानी अपनी जड़ों से जुड़ पायेंगे और यहां निवेश के लिए आकर्षित होंगे। सरकार उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सेलिबरेट राजस्थान इस नीति का अभिन्न अंग है। बाइट: सुमित गोदारा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री। राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पालिसी को भी कैबिनेट ने आज मंजूरी दी है; इससे खुदरा और थोक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। राजस्थान पर्यटन नीति 2025 को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है; इससे प्रदेश में पर्यटकों को सुविधाएं मिलेगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री सुमित गोदारा और जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार स्पेशल टूरिस्ट जोन बनाने पर जोर है; पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी कई बड़े कदम उठाए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलों पर जब जोगाराम पटेल से पूछा गया, उन्होंने कहा कि हमारे ज्ञात में ऐसी बात नहीं है; मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए दिल्ली जाते हैं, यह कहकर उन्होंने मामले का पटाक्षेप किया। जाहिर है अब मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के लिए फिर नये सिरे से चर्चाओं का इंतजार करना होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 02:46:270
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 02:46:140
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 03, 2026 02:45:180
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 03, 2026 02:32:380
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 02:32:300
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 03, 2026 02:32:200
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:32:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 03, 2026 02:31:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:31:160
Report
ARAarti Rai
FollowMar 03, 2026 02:30:500
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 02:30:150
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowMar 03, 2026 02:15:120
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 03, 2026 02:00:180
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 03, 2026 02:00:06Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
इंद्रा नगर चौकी के पास से 5 साल का मासूम लापता
कल शाम से लापता मासूम
पुलिस लापता बच्चे की तलाश मे जुटी
डॉग स्क्वॉड ने इलाके में की सर्चिंग
लापता हुए बच्चे का नाम शहानवाज़
पुलिस की लोगों से अपील
बच्चे की जानकारी मिलने पर तुरंत टीला पुलिस को सूचित करें
0
Report
