Back
बिलासपुर में धान खरीदी सीजन: 7.40 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य, CCTV से पारदर्शिता
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 15, 2025 10:47:44
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का बड़ा सीजन शुरू हो गया है। 15 नवंबर की तारीख किसानों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है। सहकारिता समिति कर्मचारियों की 3 नवंबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद शासन ने अपनी पूरी ताकत और प्रशासनिक व्यवस्था लगाकर पूरे प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत करा दी है। बिलासपुर में इस अभियान का शुभारंभ सेंदरी धान खरीदी केंद्र से हुआ, जहाँ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने धान खरीदी केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। सेंदरी केंद्र में उपमुख्यमंत्री ने क bichar के किसानों, अनतराम और रामकुमार के धान की पूजा की और तौल काटा में धान तौलकर खरीदी की प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके साथ ही आज से पूरे जिले में किसानों की मेहनत का फल धान उपार्जन केंद्रों तक पहुंचना शुरू हो गया है। शासन ने इस बार बिलासपुर जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 7.40 लाख मीट्रिक टन रखा है। जिले के 140 उपार्जन केंद्रों में सभी तैयारियाँ पूरी बताई जा रही हैं। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बारदाना, तौल-कांटा, कंप्यूटर व्यवस्था समेत हर सुविधा को पहले ही दुरुस्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार धान खरीदी केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से हर केंद्र की लाइव निगराणी की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। जिले में इस वर्ष 1 लाख 26 हजार 500 किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। किसानों के लिए बड़े बदलाव की बात यह है कि इस बार टोकन टोकन तुहार द्वार ऐप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। किसान घर बैठे मोबाइल पर अपना टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें केंद्रों में लाइन और भीड़ की परेशानी नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि किसानों की सुविधा ही सरकार की प्राथमिकता है, और खरीदी प्रक्रिया में किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि यदि कहीं भी कोई समस्या आती है तो तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। हालाँकि, तस्वीर का दूसरा पहलू भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सहकारिता समिति के कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि शासन द्वारा निजी कंपनी और अधिकारियों की मदद से शुरू की गई धान खरीदी कितनी सुचारू चल पाएगी। क्या जिले के सभी केंद्रों पर व्यवस्था उतनी ही मजबूत रहेगी, जितना दावा किया जा रहा है? क्या किसानों को त्वरित भुगतान, बारदाना उपलब्धता और समय पर तौल में कोई बाधा नहीं आएगी? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे। लेकिन आज से शुरू हुई खरीदी ने किसानों में उम्मीद जरूर जगाई है।
192
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 15, 2025 12:32:050
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 15, 2025 12:31:380
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 15, 2025 12:31:270
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 15, 2025 12:30:560
Report
MKMohammed Khan
FollowNov 15, 2025 12:30:470
Report
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowNov 15, 2025 12:30:380
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 15, 2025 12:30:250
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 15, 2025 12:30:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 15, 2025 12:22:570
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 15, 2025 12:22:460
Report