Back
छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र बजट: रेलवे और स्वास्थ्य योजनाओं में बड़ा बदलाव
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 01, 2026 13:16:36
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सराहना करते हुए इसे आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने वाला बजट करार दिया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2014 के बाद से केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य गांव-गरीब और किसान रहे हैं। उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ को गिनाते हुए कहा शौचालय निर्माण, हर घर में स्वच्छता की पहुंच। आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य सुरक्षा का मज़बूत घेरा। प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों को मिला पक्का मकान। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का जो बजट रहा है, वह आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला रहा है। अब हम विकसित भारत 2047 की कल्पना को लेकर काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से यह बजट उस विजन को साकार करेगा और इसमें छत्तीसगढ़ की भूमिका बहुत ही प्रभावी होने वाली है। रेलवे विस्तार पर बात करते हुए साव ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व बजट मिला है। कांग्रेस की सरकार ने जितना बजट रेलवे क्षेत्र को छत्तीसगढ़ के लिए नहीं दिया, उससे कहीं अधिक बजट आज हमें मिल रहा है। रेल कनेक्टिविटी का विस्तार और नई ट्रेनों की शुरुआत लगातार हो रही है, जिससे आने वाले समय में विकास की गति और बढ़ेगी। जब साव से UGC के नए नियमों और भारत बंद के आह्वान पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्री ने इस विषय पर पहले ही स्थिति साफ़ कर दी है और सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:17:130
Report
ADAnup Das
FollowFeb 01, 2026 14:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:16:390
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:16:23Noida, Uttar Pradesh:Dog Stunt What a stunt by this Cute dog
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:15:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 01, 2026 14:15:210
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:06:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:06:080
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:04:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:330
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:000
Report