icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
491335
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow24 Jul 2024, 02:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में KDA का बुलडोजर: 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में कब्रिस्तान कमेटी पर KDA का बुलडोजर, 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से पूरा कब्जा ध्वस्त कानपुर: कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। KDA की टीम ने मौके पर बनी पूरी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है। मामला ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 से जुड़ी करीब 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन का है। KDA के मुताबिक, इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर उसके भीतर कमरों का निर्माण कराया गया था। जमीन और निर्माण को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। सुबह-सुबह पहुंची KDA की टीम, चला बुलडोजर KDA का दस्ता पुलिस बल के साथ सुबह मौके पर पहुंचा। इसके बाद कथित अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर ने देखते ही देखते बाउंड्री वॉल को गिराना शुरू किया और मौके पर बने निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस, PAC और महिला पुलिस बल की तैनाती रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ACP स्तर के अधिकारी की मौजूदगी का भी इंतजाम किया गया था। नोटिस के बाद हुई कार्रवाई KDA के जोन-3 स्थित भूमि बैंक अनुभाग की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस जारी किया गया था। संबंधित पक्ष से जमीन और निर्माण को लेकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद अब KDA ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त KDA के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराना था। कार्रवाई के बाद मौके से बाउंड्री वॉल और कब्जे से जुड़े निर्माण को हटा दिया गया है। इस मामले में KDA की ओर से पहले भी पुलिस सहयोग मांगा गया था। 14 अगस्त 2026 को KDA सचिव की ओर से अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कानपुर नगर को पत्र भेजकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, PAC और महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल KDA की कार्रवाई के बाद मौके पर पूरा कथित अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि जमीन और निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
0
0
Report

अलीगढ़ के तीन प्रमुख रास्तों पर 100 करोड़ से बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: 100 करोड़ से बदलेगी अलीगढ़ की सूरत, तीन प्रमुख रास्तों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार शहर के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एडीए ने अवस्थापना निधि से करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में कमिश्नरी कार्यालय में हुई बैठक में सड़क, जलनिकासी, पुलिया, चौराहों के सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था और प्रवेश द्वार समेत कई विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई है। एडीए केवीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि शहर में 50 से अधिक स्थानों पर सड़क, पुलिया और नाला-नाली से जुड़े काम कराए जाएंगे। करीब दो करोड़ रुपये हाईमास्ट और बिजली व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। अलीगढ़ की पहचान को दर्शाने वाले आकर्षक प्रवेश द्वार कानपुर रोड के बौनेर तिराहा, गभाना रोड और अनूपशहर रोड पर बनाए जाएंगे।
0
0
Report

जोतपुर शहर को फायर विभाग महकमे की तत्काल अनुमति चाहिए

Jetpur, Gujarat:કાપડના ઉદ્યોગ સાથે સંબંધિત ઔદ્યોગિક શહેર એવા રાજકોટ જિલ્લાના જેતપુરની મુખ્ય જરૂરિયાત એવા ફાયર મહેકમ ની કોઈ સુવિધા નથી, એ ગ્રેડની नગરપાલિકા માં તમામ ફાયર ફાઇટર ના આધુનિક સાધનો છે પરંતુ ચલાવવા વાળા કુશળ કર્મચારીઓની કમી છે જેથી ફાયર મહેકમને લઈને જેતપુર શહેર ભગવાન ભરોસે હોય એવો ઘાટ સર્જાયો છે, ... (વીઓ) ઔદ્યોગિક શહેર જેતપુરની એ ગ્રેડ નગરપાલિકા ની ફાયર ફાઈટરની હાલત ખરાબ છે, નગરપાલિકામાં આધુનિક ટેક્નિકના ફાયર ફાઈટર છે, નાના અને મોટા ફાયર ફાઈટરો સાથે ગલીઓમાં જવાથી ગામડાં સુધી جانے યોગ્ય બુલેટ માટર સાયકલ સહિત ની સાધન સામગ્રીઓ અહીં ઉપલબ્ધ છે પરંતુ તેને ચલાવવા માટે તાલીમબદ્ધ સ્ટાફ નથી, યોગ્ય રીતે આગ બુઝાવી શકે અને ફાયર ફાઇટર ચલાવી શકે તેવા કર્મચારીઓ નથી, નગરપાલિકા પાસે પાંચ ફાયર ફાઇટરો અને ત્રણ બુલેટ ફાયર ફાઇટરો છે, પણ પાલિકાએ મહેકમ નહિ હોવાને કારણે સત્તાધિકારીઓ પાસે અવકાશને કારણે કોઈ ન કરી શકે, જેતપુર શહેર એક ઔદ્યોગિક શહેર હોવાથી ફાયર મહેકમ હોવું જરૂરી છે, સરકાર ક્યારે ફાયર મહેકમ કાર્યવાહિકા મળશે તેનો પ્રશ્ન છે, જો મોટી દુર્ઘટના થાય તો તેનો જવાબદાર કોણ તે પ્રશ્ન છે, ફાયર બ્રિગેડ વગર આગ જેવી ઘટનાનો યોગ્ય પ્રતિસાદ કેવી રીતે મળશે એ મોટો પ્રશ્ન છે, ફાયર કન્ટ્રોલ ના સાધનો તેની સ્થિતિ માં જવે છે, તાલીમદ્ધ કર્મચારીઓની ನಡೆಯ વગર આગ પર કાબુ શક્ય નથી, શહેરમાં 1500 થી વધારે કારખાનાં છે જ્યાં બોઇલર છે, આગના બનાવો બનતા હોય છે, ડાઈગ એન્ડ પ્રિન્ટિંગ એસોસિએશન દ્વારા લેખિત રજૂઆતો કરવામાં આવી છે કે પ્રતિભા વર્ગના તાલીમબદ્ધ કર્મચારીઓ ઓ ફાયર બુગેડમાં હોવા જોઈએ, સાથે જેતપુર શહેરમાં ફાયર વિભાગ નું મહેકમ હોવો જોઈએ તેવી માંગ உள்ளது, સરકાર તાત્કાલિક મંજૂરી આપે તેવી માંગ ડાઈગ એન્ડ પ્રિન્ટિંગ એસોસિએશન કરે છે, જેમાં જેનેટિભાઈ રમોલિયા પ્રમુખ
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम: पुलिस और महिला आयोग की स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 30 महिलाएं हिरासत में

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - पुलिस और महिला आयोग कि स्पा सेंटरर्स पर बड़ी कार्रवाई सेक्टर -90 स्थित सफायर मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटर पर कि छापेमारी रात 10 बजे कि छापेमारी सुबह 3 बजे तक चली कार्रवाई 30 महिलाओ और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया गया अवैध रूप से चलाए जा रहे थे सभी स्पा सेंटर इस पूरी कार्रवाई में हरियाणा महिला आयोग कि चैयरपर्सन उषा प्रियदर्शी, और महिला आयोग कि टीम भी इस छापेमारी के दौरान साथ रही एसीपी हैडक्वाटर के नेतृत्व में गठित कि गई टीम में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी इस छापेमारी में शामिल हुए जिसमे 20 से ज्यादा इंस्पेक्टर थे
0
0
Report

नदी पार कर बच्चों के लिए स्कूल पहुंचीं दो महिला शिक्षिकाएं; अधिकारी ने सराहा

Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो महिला शिक्षकों के जज्बे को सलाम और ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों महिला शिक्षकों जिसमे से एक महिला शिक्षक अपनी 9 महीने की बेटी को गोद मे लेकर नदी को पार करके स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए जाते हैं, और इन दोनों महिला शिक्षकों की तारीफ खुद जिला शिक्षा अधिकारी ने भी की है। वीओ 01 पूरा मामला जिले में वाड्रफनगर विकासखंड के मढ़ना गांव के आश्रित ग्राम धौरपुर का है जहाँ पर करीब 10 से 15 घरो की आबादी है और ये ग्राम जंगलों के बीच मे बसा हुआ है और यहाँ तक पहुंचने के लिए बरसात के दिनों में मोरन और इरिया नदी के संगम को पार करके जाना पड़ता है और धौरपुर में बच्चों को शिक्षा देने के लिए शाशन द्वारा वर्ष 2005 से प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है, इस वर्ष स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या 9 है और उनको पढ़ाने के लिए दो महिला शिक्षकों की नियुक्ति वहाँ पर की गई है और यही कारण है कि अपनी 9 महीने की छोटी बच्ची को लेकर महिला शिक्षक अपनी दूसरी महिला शिक्षक के साथ लंबी चौड़ी नदी को पार करके स्कूल पहुँच रही है, शिक्षकों ने बताया है कि पहले उनको पथरीले रास्तो से होते हुए तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है फिर नदी को पार करके धौरपुर प्राथमिक शाला में पहुचना पड़ता है, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए उन्होंने नदी पार करते हुए भी बच्चों को पढ़ाने को महत्वपूर्ण माना है। बरसात में ऐसी दिक्कत हर वर्ष होती है और उनको नदी को पार करने में डर तो लगता है लेकिन अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने के लिए महिला शिक्षकों के रास्ते में नदी भी रोड़ा नही बन पाती है, दोनों महिला शिक्षकों में कर्मिला टोप्पो वर्ष 2014 से इसी स्कूल में पदस्थ है और उनको हर वर्ष बरसात में ऐसे ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही धौरपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ दोनों महिला शिक्षकों के जज्बे की तारीफ जिला शिक्षा अधिकारी की है उनका कहना है कि ऐसे शिक्षकों से अन्य शिक्षकों को भी सीख लेनी चाहिए जो अपने दायित्व के निर्वहन को लेकर अपनी छोटी बच्ची को लेकर नदी को पार करके स्कूल पढ़ाने जा रही है जो वाकई काबिले तारीफ है। एक ओर महिला शिक्षको द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन तो किया जा रहा है लेकिन कही न कही शाशन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि बरसात के दिनों में धौरपुर गांव के प्राथमिक शाला के बच्चों को नजदीकी आश्रम या छात्रावास में शिफ्ट किया जा सकता है ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और शिक्षकों को अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी को भी पार न करना पड़े, और दूसरी बात सरकार जहाँ समाज के अंतिम ब्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दावा करती है तो इस गांव में अभी तक कोई पहुंच मार्ग क्यों नहीं बन पाया है, क्योंकि बरसात के दिनों यहाँ के ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। बाइट संध्या हलदार शिक्षिका बाइट कर्मिला टोप्पो गोद मे बच्ची के साथ शिक्षिका बाइट मनी राम यादव जिला शिक्षा अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, दूसरा बाइक सवार भी चोटिल

Dipu RawatDipu RawatFollow26m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार धनगढ़ा निवासी टुन्नू शर्मा (40) परतावल बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी कप्तानगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुन्नू शर्मा घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आईं। दूसरे बाइक चालक की पहचान लखिमा निवासी 25 वर्षीय चुलबुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर एक साथी के साथ सवार था। लोगो के अनुसार टक्कर के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे बाइक सवार के नशे में होने की बात भी कही, आसपास के लोगों ने तत्काल घायल टुन्नू शर्मा को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में लूट के विरोध पर बदमाशों का चाकू हमला, युवक गंभीर

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के बैग में रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लेकर फरार हो गए। घायल युवक का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।आपको बताते चले कि बेगूसराय जहां रेलवे स्टेशन जाने के दौरान एक युवक को बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला वार्ड नंबर-13 निवासी सत्येंद्र साह के पुत्र गोविंद कुमार साह के रूप में हुई है।गोविंद कुमार साह ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए ट्रेन पकड़कर पटना जाने के लिए अपने घर से बेगूसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस से आगे दो युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। दोनों ने पहले खाने के बहाने बात की और फिर चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद सामान देने को कहा।गोविंद ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अपराधियों ने उनका बैग लेकर उसमें रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लूट ली और मौके से फरार हो गए।घायल युवक ने बताया कि अपराधियों के भागने के बाद उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाई और ई-रिक्शा से बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। बाइट— गोविंद कुमार साह, घायल युवक
0
0
Report

संभल में छह-मार गिरोह से मुठभाड़: इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Sambhal, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल। पुलिस की कुख्यात छह मार गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़। घर में घुसकर लूटपाट और सरेराह छिनैती करने वाले एक इनामी बदमाश को गोली लगी, तीन बदमाश मौके से फरार हैं. गिरफ्तार किए गए बदमाश का गैंग बीते कुछ समय पहले मैनपुरी जिले मेंINTERSEPT किया गया था... गिरफ्तार शातिर बदमाश वाहिद उर्फ भोलू बताया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद हुआ एएसपी और सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने घायल बदमाश से अस्पताल में की पूछताछ। छह मार गिरोह कई महीनों से संभल जनपद में सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फरार बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस की टीम। असमोली थाना इलाके के सैदपुर जसकोली रोड का मामला。 वाइट विकास चंद्र त्रिपाठी एसपी संभल
0
0
Report
Advertisement

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक स्नान करते समय गंगा में डूबा पुलिस तलाश में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow37m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा चहनिय। बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिमी वाहीनी गंगा तट पर शुक्रवार की शाम को शव दाह में शामिल होने आए युवक 30 वर्षीय लवकुश गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया । घटना की सूचना पर प्राइवेट गोताखोर लगाकर बलुआ पुलिस ने खोजवाया किंतु तेज बहाव के कारण नहीं मिल पाया । चंदौली कोतवाली के सुल्तानपुर के रहने वाले उदल राम की पत्नी का शुकवार को बीमारी के कारण निधन हो गया । बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में सुल्तानपुर के ही रहने वाले लवकुश पुत्र बेचन राम शव दाह के बाद स्नान करने लगा । पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोका था । घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मिला । इस संदर्भ में बलुआ थाने के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि युवक का तलाश किया गया किन्तु नहीं मिला । प्रयास जारी है । आसपास के ग्रामीणों को सूचना दिया जा रहा है ।
0
0
Report

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की, गुमशुदगी दर्ज कराई

Bareilly, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसे शक है कि राजा नाम के युवक ने उन्हें लापता किया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी की बातों पर शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला पत्नी और उसके प्रेमी राजा ने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। भुता के फैजनगर निवासी पप्पू खेती किसानी करते थे। उनकी पत्नी नरगिस गृहणी हैं। 12 सितंबर की रात पप्पू अचानक से लापता हो गए। परिवार वालों ने काफी तलाशा मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 15 सितंबर को नरगिस ने थाने में जाकर पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। आशंका जाहिर की कि राजा नाम के युवक ने उनके पति के साथ कुछ किया है। पुलिस ने जांच शुरू की और नरगिस के बयान दर्ज किए तो उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों की बातों पर शक होने लगा। पुलिस ने सीडीआर आदि से जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजा और नरगिस के बीच लंबी बातचीत होती थी। पुलिस ने नरगिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबुल लिया कि राजा उसका प्रेमी है। 12 सितंबर की रात को दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। शव की बरामदगी के लिए भी दोनों ने झूठ बोला कि उसे बहगुल नदी में बहा दिया। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ तलाश किया मगर शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरगिस की शादी को 25 वर्ष हो चुके हैं और उसके छह बच्चे भी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top