493332
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिसकर्मी की जलाई गई कार
Baloda Bazar, Chhattisgarh:बलौदाबाजार जिले में बदमाशों ने पुलिस को निशाना बनाया है। वहीं निपनिया पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी किसन कुंभकार के घर के सामने खड़ी कार को रात में आग लगा दी गई। साथ ही दमकल के पहुंचने से पहले ही कार जलकर राख हो गई। आपको बता दें कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह घटना जिले में पुलिस को टारगेट करने का ताजा मामला है। सूचना के अनुसार इससे पहले आरक्षकों के दोपहिया वाहन चोरी के मामले सामने आए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर के कल्याणपुर में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद परिवार ने घर में हमला कर दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बीच सड़क पर छात्रा को पीटा छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल में करने पर भड़का माता-भाई को भी पीटा कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने की जानकारी मिलते ही दूसरी छात्रा इस कदर नाराज हो गई कि उसने अपने भाई माता और अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायत करने वाली छात्रा के घर पर धावा बोल दिया। सभी ने घर में घुसकर मां-बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। फुटेज में घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होता दिख रहा है। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मामले में तहरीर दी है।0
0
Report
सीतापुर NH 30 पर डंफर ने टैक्टर ट्राली से टक्कर, तीन मजदूरों की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर NH 30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। डंफर ने टैक्टर ट्राली में मारी टक्कर। टैक्टर ट्राली पर सवार तीन मजदूरों की मौत। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे। तालगांव और लहरपुर के रहने वाले हैं अभी मजदूर। लखनऊ से मजदूरी करके वापस आ रहे थे मजदूर। कोहरे के चलते हादसा होना बताया जा रहा। अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर के पास हुआ हादसा।0
0
Report
वाराणसी में ऑटो में छेड़खानी के आरोपी मैनुद्दीन की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मैनुद्दीन के रूप में हुई, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा के साथ ऑटो में छेड़खानी की घटना को अंजाम देकर फरार था। पीड़िता सुबह ऑटो से बीएचयू जा रही थी, इसी दौरान चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत मिलने के बाद लंका थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात अस्सी नाला के पास रविंद्रपुरी रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान फैंटम दस्ते की हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी मैनुद्दीन मूल रूप से मुर्शिदाबाद का निवासी है और वर्तमान में मिर्जापुर के चुनार में रह रहा था। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने मुठभेड़ और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नीमडीह में हाथी की मौत: 11kV तार चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में सोमवार देर रात दर्दनाक घटना सामने आई. गुंडा गांव के डीटांड टोला में खेत की मेड़ पार कर रहा एक जंगली हाथी कथित रूप से नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथी क्षेत्र से गुजरते हुए खेत की मेड़ पार कर रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार नीचे होने के कारण उसके संपर्क में आ गया. तेज करंट लगते ही हाथी ने मौके पर दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन यदि असुरक्षित ऊंचाई पर थी तो समय रहते उसे दुरुस्त क्यों नहीं किया गया? घटना के वास्तविक कारण और बिजली लाइन की स्थिति की आधिकारिक जांच के बाद ही जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी. ग्रामीणों ने क्षेत्र में नीचे लटक रहे बिजली तारों की जांच कर उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में वन्यजीवों के साथ आम लोगों के लिए भी ऐसी स्थिति जानलेवा न बने.0
0
Report
औरैया के भाग्यनगर बीआरसी से किताबें कबाड़ में बेचने का वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के भाग्यनगर से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राइमरी के बच्चों को निशुल्क मिलने वाली किताबों को कबाड़ में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि इसी सत्र में प्राइमरी क्लास के बच्चों को बांटी जाने वाली नई किताबों को कबाड़ में तौल कर बेचा जा रहा है। वहीं कबाड़ में किताब लेने वाली महिला ने बताया कि बीआरसी से सुशील और लोकेंद्र नाम के लोग आए थे उन्होंने किताबें बेची है। महिला कबाड़ खरीददार सरकार गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर किताबें भेजती है, लेकिन औरैया में जिम्मेदार हीइन किताबों को कबाड़ में बेचकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह पूरा मामला औरैया के भाग्यनगर बीआरसी का बताया जा रहा है। सवाल ये है कि जब किताबें बच्चों तक पहुंचनी थीं तो वो कबाड़ की दुकान पर कैसे पहुंचीं? इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में बीएसए औरैया क्या कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
सतना में कोठी रोड पर रफ्तार कार पलटने से छह घायल, दो की हालत गंभीर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास एक तेज रफ्तार i20 कार (MP 19 CB 8759) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी संजय नगर (हाटी) में आयोजित बारहों कार्यक्रम से सतना के रामटेकरी लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चालक विशाल चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल वर्मा, राजीव, प्रिंस और सतीश शामिल हैं। आदित्य समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जनजातीय गौरव दिवस पर शिक्षा मंत्री ने मंच सांस्कृतिक विरासत का सम्मान
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और विरासत को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम मे जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और समाज के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैगा-गुनिया का भी विशेष सम्मान किया गया। विजुअल बाइट0
0
Report
छतरपुर में राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट: सीईओ ने खाने की गुणवत्ता पर रातभर किया निरीक्षण
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में हो रहे राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बाहर से आए खिलाड़ियों के खाने को लेकर शिकायत मिली तो जिला पंचायत सीईओ रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाने का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर से बात की। सीईओ ने कहा कि खाना अच्छी क्वालिटी का है, एक दिन छोटी-मोटी चूक हुई थी, ज्यादातर लोगों ने व्यवस्था की प्रशंसा की है। बताया जा रहा है कि फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से स्कूली बच्चे छतरपुर आए हुए हैं। खाने को लेकर कुछ शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद रात में अचानक जिला पंचायत सीईओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बनाने की व्यवस्था को बारीकी से चेक किया। बच्चों के रहने, सोने और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मौके पर दिल्ली से आई टीम के प्रभारी से भी उन्होंने मुलाकात की और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उत्तराखंड से आए सीबीएसई के खिलाड़ी शोभित रंजन ने कहा कि खाना बहुत अच्छा मिल रहा है और रहने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है।0
0
Report
हरिद्वार में 11 माह की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर मसौरा: किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी; परिवार आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक किसान ने खेत पर लगे एक पेड़ से फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी , परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों से विवाद के चलते फांसी लगाने का आरोप लगाया है । वहीं किसान द्वारा आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी द्वारा मृतक किसान के शव की जेब से एक कथित सुसाईड नोट निकालकर उसे फाड़ने का आरोप लगाते हुये परिजनों ने هंगामा शुरू कर दिया । जिसकी सूचना पाकर मौके पर सदर कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पहुँचकर परिजनों को शांत करवाया और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा ग्राम की है । बताया जा रहा है पिछले दो दिनों से सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा ग्राम निवासी श्रीराम का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था । जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन जब पुलिस गांव पर पहुंचती थी तो मौके पर कोई नहीं मिलता था ,जिसके बाद कल रात श्रीराम ने अपने खेत पर लगे एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी । जब मौके पर परिजन पहुँचे तो मसौरा चौकी में पदस्थ एक पुलिस कर्मी द्वारा मृतक की जेब से एक कथित सुसाईड नोट निकालकर उसे फाड़कर फेंक दिया । जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव को पेड़ से उतारने से मना कर दिया , जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में बारात से भरी एक्सयूवी-कार और पिकअप के हादसे में जवान की मौत, 8 लोग घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:इटावा-बरेली हाईवे पर महमदपुर गढ़िया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और सामने से आ रही पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। मृतक हिमाचल प्रदेश में तैनात था और मंगलवार को ही उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। बारातियों के घायल होने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अस्पताल पहुंचे और गंभीर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार समेत चार लोगों को घायल किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार और अन्य लोगों को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, कार ने टक्कर मारने के बाद खोया संतुलन सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे में टकराई घटन में राहगीर साइकिल सवार की मौत चार लोग हुए घायल, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती, मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के गगन स्कूल के सामने की घटना。0
0
Report
Advertisement
पटाखा फोड़ते समय स्टील ग्लास टुकड़ों से 13 वर्षीय सोनू कुमार की दर्दनाक मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सलखन्नी वार्ड 13 में सोमवार की सुबह स्टील ग्लास में पटाखा फोड़ने के दौरान हादसा हो गया। पटाखे के विस्फोट से स्टील ग्लास के तीन-चार टुकड़े हो गए; एक टुकड़ा पास में खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे 13 वर्षीय छात्र सोनू कुमार के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे पहले सिंघियाघाट के एक निजी अस्पताल ले गए, फिर समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी में छठी कक्षा का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। सोनू की मौत की खबर से परिजनों में मातम है; मां रुखसाना बेगम और पिता मोहम्मद जाकिर का रो-रोकर बुरा हाल है; बहनें और भाई भी रो रहे हैं।0
0
Report
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर राजनीतिक घमासान, व्हाट्सएप चैट ने तूल पकड़ा
Dehradun, Uttarakhand:अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सियासी सुर्खियों में है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता और उसके एक दोस्त के बीच हुई कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक कर दी। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने चैट सार्वजनिक होने के पीछे भाजपा की साजिश होने का आरोप लगाया है, तो भाजपा ने इसे पुलकित आर्य के पिता का निजी बयान बताते हुए पूरे मामले से दूरी बना ली है। अंकिता भंडारी हत्याकांड... एक ऐसा मामला जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था। अब एक बार फिर यह मामला राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। दरअसल, पुलकित आर्य के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता और उसके एक दोस्त के बीच हुई कथित व्हाट्सएप बातचीत सार्वजनिक की। इस चैट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का सवाल है कि जब यह बातचीत जांच एजेंसी के पास थी, तो आखिर पुलकित आर्य के पिता तक यह कैसे पहुंची? कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा की साजिश होने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं। बाइट करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस भाजपा ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलकित आर्य के पिता के बयान को उनका निजी मामला बताया। उनका कहना है कि सरकार ने अपना काम किया है और दोषियों को उनके किए की सजा दिलाई है। मामले के दोषी जेल में बंद हैं। बाइट महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा फाइनल बहरहाल, अंकिता भंडारी हत्याकांड में सार्वजनिक की गई कथित व्हाट्सएप चैट ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल सिर्फ चैट के सार्वजनिक होने का नहीं, बल्कि इसकी उपलब्धता और इसके पीछे की मंशा का भी है। अब देखना होगा कि इस नए विवाद पर जांच एजेंसियों या जिम्मेदार पक्षों की ओर से क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।0
0
Report
बेगूसराय के अझौर गांव में पटाखा फोड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-ईंटे चलीं
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई है। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाए गए। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप तस्वीरों में देखिए किस तरह दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर बरसा रहे हैं।दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अझौर गांव के वार्ड संख्या दो का है। बताया जा रहा है कि देर शाम पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने पटाखा फोड़ने का विरोध किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। काफी देर तक चले इस संघर्ष के दौरान घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए हैं। घायलों में रामकुमार चौधरी और रंजू देवी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के आदित्य जायसवाल, नीतीश जायसवाल और रमेश चौधरी को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है。 बाइट परिजन0
0
Report
Advertisement
