icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के डी नोबिली स्कूल मार्ग पर तेज बारिश में बॉउंड्रीवॉल गिरा, बच्चे बाल-बाल बचे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के डी नोबिली स्कूल मार्ग पर तेज बारिश में बॉउंड्रीवॉल गिरा, बच्चे बाल-बाल बचे। दीवार के मलबे की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना डी नोबिली स्कूल से कुछ दूरी पर हुई। जिस समय बॉउंड्रीवॉल गिरी, उस समय कई स्कूली बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जा रहे थे। इसके बाद डी नोबिली स्कूल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य कराया गया। स्कूल कर्मियों और नगर निगम की तत्परता से सड़क को जल्द साफ कराकर आवागमन सामान्य करने का प्रयास किया गया。
0
0
Report

JPSC-JSSC CGL परीक्षाएं रद्द, आंदोलन का दूसरा चरण शुरू

Ranchi, Jharkhand:पिछले 25 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC CGL में कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीन बार वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, कल देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया के सामने आकर JPSC, JSSC CGL और TDPL कंपनी द्वारा आयोजित तमाम परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया। सरकार के फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार का आभार जताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की पहली चरण की जीत है। जब तक भर्ती प्रक्रिया में सुधार नहीं होता और छात्रों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अब आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। CBI जांच की मांग पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि वे हमेशा छात्रों के साथ हैं और CBI जांच की मांग पूरी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अब कैबिनेट में बैठकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, अगर उन्होंने शुरुआत से ही छात्रों का साथ दिया होता, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। देवेंद्रनाथ महतो ने साफ कहा कि अभी आंदोलन का दूसरा चरण बाकी है और छात्रों की लड़ाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डोटासरा-गहलोत की टिकट नीति: युवाओं को 60% टिकट देन पर जोर

Jaipur, Rajasthan:बाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बाइट - अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि पार्टी टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देगी और करीब 60 प्रतिशत तक टिकट युवा चेहरों को देने पर फोकस रहेगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिकट वितरण को लेकर पार्टी को महत्वपूर्ण नसीहत देते हुए कहा कि किसी नेता की सिफारिश के बजाय जमीनी हकीकत और उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। डोटासरा ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक, विधायक प्रत्याशी, संगठन पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक के साथ ही निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज होगा। पार्टी का जोर ऐसे उम्मीदवारों के चयन पर रहेगा जो न केवल चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों, बल्कि संगठन के साथ लंबे समय तक टिककर काम कर सकें। डोटासरा के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन को लेकर जिलों के नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। अब तक करीब 27-28 जिलों के नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। गहलोत की नसीहत- सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ देखकर दें टिकट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण के मामले में स्पष्ट संदेश दिया। गहलोत ने कहा कि टिकट किसी की सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों, उम्मीदवार की पकड़ और उसकी जीतने की क्षमता को देखते हुए दिया जाना चाहिए।गहलोत ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता हो, उसकी सिफारिश पर टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वे खुद किसी उम्मीदवार की सिफारिश करें, तब भी केवल उनकी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं मिलना चाहिए। पर्यवेक्षकों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेने की पूरी छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे जेनुइन कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए जो वास्तव में चुनाव जीत सकता है। गहलोत ने युवाओं को 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट देने की भी पैरवी की और कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की जरूरत है।गहलोत ने कहा कि यदि जमीनी हकीकत के आधार पर टिकट वितरण हुआ तो कांग्रेस इन चुनावों में भारी बहुमत से जीत सकती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के किए गए कामों کا पांच प्रतिशत काम भी नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और तबादलों में पैसे लेकर फैसले किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर डोटासरा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि तबादलों के लिए अलग-अलग काउंटर खुले हुए हैं। उन्होंने करीब 400 शिक्षा विभाग के तबादले निरस्त किए जाने का भी दावा किया। डोटासरा ने पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में देरी और लॉटरी स्थगित किए जाने को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव टालने के कारण करीब 1900 करोड़ रुपये की टीएफसी और एसएफसी राशि लैप्स होने की स्थिति बन रही है।उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पीछे हटने वाली नहीं है और जनता के बीच जाकर सरकार के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाएगी। 'ट्रिपल इंजन सरकार' पर तंज डोटासरा ने भाजपा के 'ट्रिपल इंजन सरकार' के दावे पर भी तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि तीसरा इंजन आखिर कौन है। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में जनता सरकार के कामकाज का हिसाब लेगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक फायदा मिलेगा। वंदे मातरम् विवाद पर गहलोत का RSS-BJP पर हमला - इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर भी भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि वंदे मातरम् पर बोलने का RSS और BJP को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं रहा और अब भाजपा इसी पवित्र गीत का इस्तेमाल समाज और देश को बांटने के लिए कर रही है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस करीब 90 साल से वंदे मातरम् गाती आ रही है और अब भाजपा को इसकी याद आई है।गहलोत ने सवाल किया कि वंदे मातरम् से भाजपा और आरएसएस का क्या संबंध है। सोनिया गांधी को लेकर भाजपा की टिप्पणियों पर भी गहलोत ने पलटवार किया और कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मुताबिक भाषणों से इतिहास नहीं बदला जा सकता। स्कूलों में मीडिया प्रवेश के आदेश पर भी गहलोत का हमला स्कूलों में मीडिया के प्रवेश और कवरेज को लेकर राज्य सरकार के आदेश पर भी गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की। गहलोत ने कहा कि स्कूलों में मीडिया के प्रवेश के लिए परमिशन लेना और कवरेज को नियंत्रित करना उचित नहीं है。 उन्होंने सवाल उठाया कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले क्या मुख्यमंत्री से चर्चा की गई और क्या मंत्रिमंडल की पूरी सलाह ली गई। गहलोत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने, बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की स्थिति पहले से ही खराब है और ऐसे में मीडिया की आवाज को रोकने की कोशिश पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है। कुल मिलाकर निकाय और पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर डोटासरा युवाओं को बड़े पैमाने पर टिकट देने और संगठन के स्तर पर जिताऊ उम्मीदवार तलाशने की बात कर रहे हैं, वहीं गहलोत ने सिफारिशों से दूर रहकर जमीनी पकड़ वाले उम्मीदवारों को टिकट देने की पैरवी की है। ऐसे में टिकट वितरण और उम्मीदवार चयन कांग्रेस की चुनावी रणनीति का सबसे अहम पहलू बनता नजर आ रहा है。
0
0
Report

पटवार संघ ने ज्ञापन सौंपा, मानदेय और गिरदावरी सुधार की मांगों पर रोष; आंदोलन चेतावनी

Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में राजस्थान पटवार संघ की उपशाखा की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह झाला के नेतृत्व में पटवारियों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर रोष जताया। पटवारियों ने डीसीएस गिरदावरी ऐप में आवश्यक सुधार करने, लंबित मानदेय का भुगतान करने और गिरदावरी लॉक होते ही मानदेय भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। संघ ने पटवारियों और सर्वेयर की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा 5 फरवरी को राजस्व विभाग की ओर से जारी परिपत्र को वापस लेने की मांग की। संगठन ने इस परिपत्र को डेथ वारंट परिपत्र बताते हुए विरोध स्वरुप उसकी प्रति का दहन भी किया। पटवार संघ ने पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर पे लेवल-10 लागू करने, कैडर का पुनर्गठन करने, लंबित पदोन्नतियां करने और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र भत्ता और यात्रा भत्ता देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संगठन ने स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने के साथ पटवार मुख्यालयों पर पटवार भवन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह झाला ने कहा कि पटवारी संवर्ग की समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से ज्ञापन और संवाद के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पटवार संघ 1 अगस्त 2026 से आंदोलनरत है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से जल्द सकारात्मक संवाद कर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा और आगामी चरण में आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हनुमानगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान की करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति फ्रीज़ कर दी

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज: हनुमानगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान के 1 करोड़ के मकान पर की कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इरफान खान की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी इरफान खान ने नशे के अवैध कारोबार से कमाए गए धन से चक 11 आरपी में लगभग 3429 वर्गफुट क्षेत्रफल का एक आवासीय मकान बनाया था। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में इस संपत्ति के लिए कोई वैध आय स्रोत नहीं पाया गया, जिसके बाद NDPS एक्ट की धारा 68-एफ के तहत इसे फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इरफान खान हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय रहा है, और वित्तीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसकी अवैध संपत्ति पर यह कार्रवाई की गई है-
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान विधानसभा सत्र 20 अगस्त से; विपक्ष के सवालों की तैयारी तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान विधानसभा सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन चलाने को लेकर मंथन हुआ। विपक्ष ने 20 से 25 दिन तक सदन चलाने की मांग की, वहीं सरकार की ओर से 25 अगस्त तक सदन चलने की संभावना जताई गई है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, भारत आदिवासी पार्टी के थावरचंद, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार और राष्ट्रीय लोकदल के डॉ. सुभाष गर्ग मौजूद रहे। 20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा के सत्र की शुरुआत के बारे में जानकारी दी गई। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में मंत्री-नेता समूह ने सदन के संचालन और मुद्दों पर चर्चा की। विपक्ष ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की, जबकि जूली ने सरकार पर जनता के मुद्दों से बचने का आरोप लगाया।
0
0
Report

लहरचौड़ा मंदिर परिसर में डबल मर्डर: परिवार ने पुजारी के एनकाउंटर की मांग की

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के लहचौड़ा गांव में मंदिर परिसर में डबल मर्डर के मामले में मृतकों के परिजनों ने आरोपी पुजारी के एनकाउंटर की मांग की है. परिजनों ने एसपी और डीएम से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. 13 अगस्त को मंदिर परिसर में गड्ढे में दबे दो लापता युवकों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले में आरोपी बाबा अभी फरार चल रहा है.ओर बागपत एसपी ने पुजारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है पूरा मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव का है. यहां मंदिर परिसर में गड्ढे के अंदर दो युवकों अंकित ओर इसरार के शव दबे मिले थे. दोनों युवक कई दिनों से लापता बताए जा रहे थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या कर शवों को मंदिर परिसर में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इस वारदात के पीछे मंदिर का पुजारी है और वह घटना के बाद से फरार चल रहा है. परिजनों ने अब एसपी और डीएम से मुलाकात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने आरोपी पुजारी के एनकाउंटर की भी मांग उठाई है. वहीं, पुलिस फरार आरोपी बाबा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. डबल मर्डर के इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी बाबा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.और एसपी ने पुजारी नरेश नाथ पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज: सपा विधायक Hakim Lal Bind को अग्रिम जमानत नहीं मिली; कोर्ट ने खारिज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद को बहुत बड़ा झटका, एमपी एमएलए कोर्ट ने हाकिम लाल बिंद को राहत देने से इंकार किया, कोर्ट ने सपा विधायक हाकिम लाल बिंद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया, हंडिया के संतोष कुमार और सुशील कुमार की मौत मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका, एमपी एमएलए कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, हंडिया थाने में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज है एफआईआर, बीएनएस की धारा 191(2), 103(1), 61(2) के तहत दर्ज हुई है एफआईआर।
0
0
Report

यमुनानगर नगरपालिका-फायर कर्मी आंदोलन तेज, दो घंटे गेट तालाबंदी व पुतलादहन

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नगरपालिका और फायर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट की दो घंटे तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं, 19 अगस्त को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू करने संबंधी आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए। इनमें कर्मचारियों को पक्का करना, सीवरमैन और सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जोखिम भत्ता देने जैसी मांगें शामिल हैं। बाइट – मांग Ram तिगरा/गुलशन भारद्वाज, कर्मचारी नेता कर्मचारी नेताओं ने 1499 पद खत्म करने और 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने के फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि आबादी और निकायों का कार्यक्षेत्र बढ़ रहा है, ऐसे में पद खत्म करने के बजाय नई भर्तियां की जानी चाहिए। राज्य कमेटी ने हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 19 अगस्त को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

सिरसा के सफाई कर्मचारी फिर से हड़ताल पर; सरकार वायदे के बावजूद नोटिफिकेशन नहीं

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा में एक बार फिर से सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की। 6 अगस्त से अब कर्मचारी फिर से हड़ताल पर बैठ गए है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगो को मानने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही जिसके चलते सफाई कर्मचारी अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि सारे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार ने उनकी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की गुजारिश की है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वो अपना संघर्ष जारी रखेंगे और हड़ताल को जारी रखेगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top