Back
चनपटिया स्टार्टअप जोन फिर से उड़ान भरने को तैयार, 58 उद्यमी, 700 रोजगार
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 11, 2026 07:19:00
Bettiah, Bihar
बेतिया से अच्छी खबर है चनपटिया स्टार्टअप जोन फिर से उड़ान भरने को बेताब है। सरकार की नई नीति से 58 उद्यमियों के दिन फिर बहुरने वाले हैं। 2022 में संशोधन के तहत उद्योग विभाग के द्वारा उधमियों को 25 लाख की आर्थिक सहायता ऋण के मदद की जाएगी। कैबिनेट से इस बात की मुहर लग गई है और चनपटिया स्टार्टअप के उधमियों का अब जिला प्रशासन सूची तैयार कर रहा है। कोरोना काल में बिहार का यह पहला स्टार्टअप ने पूरे देश में अपने नाम की डंका बजाया था; रेडिमेड गारमेंट्स के चनपटिया स्टार्टअप के प्रोडक्ट्स नेपाल, मलेशिया, लद्दाख के साथ देश के कोने-कोना तक पहुंच गए थे। ये 57 उद्यमी थे जो पहले अन्य प्रदेशों में मजदूर हुआ करते थे; कोरोना काल में जिला प्रशासन ने उनकी स्किल पहचानकर उन्हें मजदूर से मालिक बना दिया। आत्मनिर्भरता की एक ऐसी कहानी जो आत्मनिर्भर भारत से जुड़ गई। चनपटिया के 57 उद्यमियों के बीच लगभग स्थानीय 700 लोगों के लिए रोजगार सृजन हो गया। लेकिन बीते कुछ सालों में चनपटिया स्टार्टअप जोन की चमक फीकी पड़ गई। 57 उद्यमियों में से 30 उद्यमियों के पास पूंजी न होने के कारण उनके स्टार्टअप आखरी सांस लेने लगे; 27 उद्यमी अपना उद्यम बचाने के लिए संघर्ष करने लगे लेकिन 15 ऐसे स्टार्टअप हैं जो लगातार आसमान छू रहे हैं। इस स्टार्टअप जोन में उद्यमियों की मिनिमम सालाना टर्नओवर 70 लाख और मैक्सिमम तीन करोड़ है। 58 उद्यमियों के बीच लगभग 700 रोजगार का सृजन है, आस पास के महिलाएं और कारीगर इस स्टार्टअप जोन में दस हजार से तीस हजार महीना कमाते हैं। यहाँ सिलाई-कढ़ाई-बुनाई करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। सरकार की नई नीति 2022 के संशोधित नियम से चनपटिया स्टार्टअप जोन के उद्यमी फिर एक बार उड़ान भरने को बेताब है। उद्यमियों ने कहा है कि सरकार ने हमें आर्थिक सहयोग कर फिर हमारे आत्मनिर्भरता को पंख लगा दिया है; 2020 की तरह हम फिर उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सरकार के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। बिहार के इस रोल मॉडल स्टार्टअप में 58 उद्यमियों के बीच 700 रोजगार का सृजन है जहाँ सिर्फ 400 महिलाएं रोजगार पाती हैं; वे महिलाएं हैं जो घर की दहलीज लांघ कर यहां आती हैं; साड़ी लहंगा में सिर्फ स्टोन और कटाई-छटाई करती हैं और महीने का दस हजार कमाती हैं; 300-350 पुरुष काम करते हैं जो दस हजार से तीस हजार महीने कमाते हैं। स्टार्टअप को फिर सरकार ने सहयोग किया है, फिर से यह उड़ान भरने को तैयार है। वहीं बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया है कि चनपटिया स्टार्टअप जोन के उद्यमियों के हर संभव सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है; इनके लिए पूंजी और मार्केट के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNavdeep Singh
FollowFeb 11, 2026 09:01:200
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 09:00:370
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 11, 2026 09:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:46:360
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 11, 2026 08:46:130
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 11, 2026 08:45:560
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 11, 2026 08:45:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 08:45:340
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:45:270
Report
0
Report
0
Report