Back
बगहा में रमजान से पहले फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 17 दिवसीय अभियान शुरू
IAImran Ajij
Feb 11, 2026 07:33:31
Bagaha, Bihar
नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में रमजान पूर्व अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता के आधार पर पहले अल्बेंडाजोल दवा खिलाई जा रही है। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत करीब चार लाख परिवारों को पेट के कीड़े की दवा समेत फाइलेरिया से बचाव का डोज दिया जा रहा है। दरअसल 27 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसी लक्ष्य के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरनाटांड़ सिधाव औऱ वाल्मीकिनगर समेत बगहा दो शहरी पीएचसी क्षेत्र में मंगलवार से 17 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की भव्य शुरुआत की गई है। अभियान में सभी आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता औऱ पैड मोबाइलाइजर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। ख़ुद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान को गति दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 10 फरवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलेगा। 18 फरवरी से रमजान माह की शुरुआत होने के लिहाज से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पहले दवा खिलाना सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी को दवा लेने में कोई दिक्क़त न हो। अभियान के पहले दिन घर-घर जाकर लाभार्थियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गईं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के निर्देश पर 11 फरवरी को महा अभियान आयोजित किया गया है। इस दिन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर उनके कैचमेंट एरिया में रहने वाले परिवारों, जीविका दीदियों, जीविका सदस्यों औऱ आसपास के लोगों को दवा सेवन कराया जा रहा है। इसके बाद 12 फरवरी से पुनः हाउस-टू-हाउस अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभियान के अंतिम तीन दिन 25 से 27 फरवरी तक सभी सरकारी औऱ निजी विद्यालयों, निजी संस्थानों, बगहा जेल, अनुमंडल कार्यालय, चीनी मिल, प्रखंड मुख्यालय, नगर पालिका परिषद, पुलिस लाइन, एसएसबी कैंप सहित अन्य कार्यालयों में दवा का डोज दिया जाएगा। खास बात यह है की हर छठे दिन के बाद सातवें दिन एमडीए मॉक-अप राउंड आयोजित होगा, जिसमें छूटे हुए लाभार्थियों को भी दवा दी जाएगी। इस सम्बन्ध में बगहा 2 सिधाव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश सिंह नीरज ने बताया कि प्रत्येक टीम कम से कम 20 घरों का भ्रमण करेगी। सभी सुपरवाइजरों को माइक्रोप्लान, दैनिक रिपोर्ट, वॉल मार्किंग, परिवार रजिस्टर औऱ ओआरएस पैकेट साथ रखना अनिवार्य है। दवा सेवन के दौरान निर्देश दिया गया है कि खाली पेट दवा कतई नहीं दी जाएगी। एलबेंडाजोल की गोली चबाकर खिलाई जाएगी। बीमार, गर्भवती महिलाओं औऱ गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर या 102 एंबुलेंस सेवा का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं जिसमें 4.50 लाख परिवार को योजना का लाभ दिलवाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा गया है कि इस महा अभियान की निगरानी यूनिसेफ़, WHO और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कर रहीं हैं ताकि कोई छूट न सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNavdeep Singh
FollowFeb 11, 2026 09:01:200
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 09:00:370
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 11, 2026 09:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:46:360
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 11, 2026 08:46:130
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 11, 2026 08:45:560
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 11, 2026 08:45:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 08:45:340
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:45:270
Report
0
Report
0
Report