icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेशनल हाईवे-719 पर तेज रफ्तार बस पलटी, अनेक यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-नेशनल हाईवे-719 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्वालियर से उरई जा रही एक यात्री बस गोहद थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही गोहद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर से उरई जा रही यात्री बस जैसे ही गोहद के बिरखड़ी गांव के पास पहुंची ही थी कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। सूचना मिलते ही गोहद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल गोहद स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

बैकुण्ठपुर में कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारियां वापस लेने की मांग

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के कुमार चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं के साथ निष्पक्ष व्यवहार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग करते हुए छात्र-युवा हितों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।
0
0
Report

बिलासपुर के जिला बैठक से बच्चों के पुनर्वास को मिली साझा रणनीति

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कानून के साथ संघर्ष में आए बच्चों की चिंताओं के समाधान और उनके पुनर्वास को लेकर बिलासपुर में तीसरी जिला स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल अकैडमी (CSJA), यूनिसेफ और चेतना कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित इस बैठक में पुलिस, न्यायपालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर एक बेहतर भविष्य देना रहा है। बिलासा गुड़ी पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून के साथ संघर्ष में फंसे बच्चों की चिंताओं का समाधान विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। चेतना कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय अभिसरण बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अपराध के रास्ते पर गए बच्चों के सुधार और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि पुलिस, न्यायपालिका, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण और परिवार सहित सभी संबंधित संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में ऐसे बच्चों को नियमित परामर्श, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद तमाम प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि बच्चों को अपराधी के रूप में देखने के बजाय उन्हें परिस्थितियों का शिकार मानते हुए उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय पर सही मार्गदर्शन और समाज के सभी विभागों के समन्वित तथा सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे भटके हुए बच्चों को एक नई दिशा देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। इसी सकारात्मक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में लगातार चेतना कार्यक्रम के तहत जागरूकता और पुनर्वास की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

बूथ सम्मेलन का आयोजन।सुरेश राणा ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प दिलाया

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:325 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में गूंजा संगठन मजबूती का मंत्र, सुरेश राणा बोले— जनता के बीच पहुंचकर कराएं योजनाओं का लाभ थानाभवन। भाजपा के संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण अभियान को नई धार देने के उद्देश्य से थानाभवन स्थित वंदना बैंक्वेट हॉल में विधानसभा स्तरीय भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 325 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समाधान कराने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। जब कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा करेगा, तो संगठन अपने आप मजबूत होगा और पार्टी की जीत का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभी बूथ अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें, लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, भाजपा उतनी ही अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, जिला मंत्री बृजेश वाल्मीकि, भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, मनपाल सैनी, अनुज सिंगला सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।
0
0
Report

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने खाद्यान्न समेत हजारों सामान उड़ाया

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow7m ago
Kuana Chap, Uttar Pradesh:पनियरा,महराजगंज। थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खुर्द में चोरों ने विद्यालय का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है, जबकि इसकी जानकारी वुधवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मौर्य के अनुसार, अज्ञात चोर कार्यालय और किचन का ताला तोड़कर विद्यालय में रखा करीब 2 बोरी चावल, 1 बोरी गेहूं, 1 भगोना, 1 कुकर, करछुल, 3 लीटर बाल्टी तथा कार्यालय का सीलिंग फैन सहित अन्य आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। विद्यालय में हुई चोरी की इस घटना से शिक्षकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि न्यायालय में हैं। जानकारी नहीं है
0
0
Report
Advertisement

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को मिला सम्मान

Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव : लखनऊ वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियान्त्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आयोजित ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक, पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रो. रवीन्द्र पाल सिंह रहे। आयोजन में संस्थापिका डॉ. रूबी राज सिंह शिवसुंदरी, इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा और खुशबू वर्मा की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर सीनियर सब इंस्पेक्टर एवं उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ को पर्यावरण संरक्षण और गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को नशामुक्ति के लिए व्यापक जनजागरूकता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि नम्रता पाठक ने मंच से दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में प्रीति वार्ष्णेय (समाज सेविका) अध्यक्ष - वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति सहित उल्लेखनीय कार्य करने वाली 51 से अधिक विभूतियों को पौधे और प्रमाणपत्र भेंट कर पौध संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। सभी ने पौधे को परिवार के सदस्य की तरह अपनाकर वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लिया। संदेश दिया गया कि “पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे जीवित रखना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।” फाउंडेशन ने बताया कि संस्था पिछले दस वर्षों से बिना कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप अथवा व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग के अपने संसाधनों से सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा एंकर एंजेल प्रवीण ने किया।
0
0
Report

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला कहा धरना,प्रदर्शन भूख हड़ताल के अधिकार संविधान ने दिए लेकिन केंद्र सरकार अपना रही दमनकारी नीति छात्र मांगो को लेकर दे रहे थे धरना तब उनकी बात सुननी चाहिए थी लेकिन उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल विपक्ष को भी कुचला जा रहा लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ हम देश भर में छात्रों के समर्थन में है दिल्ली में छात्रों के धरना प्रदर्शन को लेकर एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायत ल का केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा देश के लाखों करोड़ों नौजवानों का भविष्य सरकार बर्बाद कर रही है और जो घमंड आक्रमणकारी राजनीति का परिचय दिया जा रहा है वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है सदन के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष जब धरने पर बैठे तो वह लोक कल्याण मार्ग था और लोक कल्याण के लिए राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम नेता धरने पर बैठे तो वह कोई आतंकवादी असामाजिक तत्व नहीं थे जिनके साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया बच्चों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए उन्हें मारा गया जिसके चलते सैकड़ो बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं दो बच्चे वेंटिलेटर पर भी है तो उनकी बात को रखना कोई गलत नहीं था शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और बच्चों के खिलाफ की गई एफआईआर वापस लेने की मांग थी राहुल गांधी प्रियंका गांधी को सड़कों पर घसीटा गया सरकार की ऐसी जिद और अड़ियल रवैया अलोकतांत्रिक है भूख हड़ताल धरने प्रदर्शन का अधिकार संविधान ने दिया है लेकिन जिस तरीके से सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसी के भी खिलाफ केस कर रही है किसी को जेल में डाल रही है यह चलने वाला नहीं है इनके अहंकार का अंत आने वाले समय में जनता करेगी बाइट सचिन पायलट एआईसीसी महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम
0
0
Report

हनुमानगढ़ में विप्र फाउंडेशन ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण के प्रभावी लागू के लिए ज्ञापन सौंपा

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में विप्र फाउंडेशन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा तथा 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रभावी तौर पर लागू करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार दिया गया है, लेकिन पात्रता, प्रमाण-पत्र निर्माण, आय सीमा की व्याख्या तथा योजनाओं के प्रभावी लागू में कठिनाइयों के कारण अनेक पात्र परिवार अब भी लाभ से वंचित हैं। फाउंडेशन ने मांग की कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को संविधान की भावना के अनुरूप उपयुक्त प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण दिया जाए, ताकि स्थानीय संस्थाओं में उनकी प्रभावी भागीदारी हो सके। साथ ही, ईडब्ल्यूएस वर्ग की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की सुरक्षा तथा योजनाओं की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर स्वतंत्र ईडब्ल्यूएस आयोग के गठन की भी मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में मानसून की वापसी, रिमझिम बारिश से फसलों में नई जिंदगी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में पिछले 15 दिनों से गायब मानसून ने आखिरकार वापसी कर ली है। बीती रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है। लगातार बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थीं और किसान काफी चिंतित नजर आ रहे थे। लेकिन अब हल्की-हल्की बारिश ने फसलों को नई जिंदगी दे दी है। हालांकि जिले में कहीं भी तेज या मूसलाधार बारिश देखने को नहीं मिली है,लेकिन रिमझिम बारिश का ये सिलसिला फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। इसके साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया है।
0
0
Report

मूसलाधार बारिश से वैष्णो देवी और शिवखोड़ी यात्रा स्थगित, श्रद्धालु मायूस

Noida, Uttar Pradesh:कटरा/रियासी। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ धार्मिक यात्राओं को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खराब मौसम, भूस्खलन के खतरे और नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं पर एहतियातन रोक लगा दी है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन भी स्थगित है। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार होने और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। कटरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई श्रद्धालु अपनी यात्रा स्थगित कर वापस लौटने का निर्णय भी ले रहे हैं। वहीं रियासी जिले के प्रसिद्ध शिवखोड़ी धाम की यात्रा भी खराब मौसम के कारण फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शिवखोड़ी मार्ग पर बहने वाली दूध गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी उफान पर है। प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके मद्द्दजर जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक मौसम और यात्रा संबंधी अपडेट अवश्य प्राप्त करें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा और मार्ग सुरक्षित पाए जाएंगे, वैष्णो देवी तथा शिवखोड़ी दोनों यात्राओं को चरणबद्ध तरीके से पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
0
0
Report

गाजियाबाद के नालों में कूड़े का अंबार, बारिश से जलभराव की आशंका बढ़ी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम नालों की सफाई पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करता है लेकिन उसके बाद भी जरा सी बारिश में पूरा गाजियाबाद जल मग्न हो जाता है। नगर निगम के सफाई दावों का जब मौके पर जाकर रियलिटी चेक किया गया तो वाहन मौके पर देखा गया कि नालों के अंदर कूड़े का अंबार लगा हुआ है और मानसून से पहले ही नाले फ्लो में नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में नालों के अंदर फंसा हुआ यह कूड़ा रोड पर दिखाई देगा। तस्वीर गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके की है, जहां नाले के अंदर कूड़ा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। फिलहाल नगर निगम हर साल जल भराव को रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे करता है। अब देखना होगा कि इस बार बारिश में गाजियाबाद के अंदर कैसे हालात होते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कृष्ण लाल पवार बोले कांग्रेस प्रदर्शन पर परमात्मा की कृपा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-कांग्रेस पार्टी के प्रोटेस्ट और नेताओं को डिटेन करने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि परमात्मा की कृपा है। अभी टेंपरेचर थोड़ा काम हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के लोग ड्राइंग रूम में बैठने वाले हैं। अब टेंपरेचर कम हुआ तो बाहर निकल आए है। मार्च और अप्रैल की गर्मी में ये लोग अपने दफ्तर में बैठे थे। यह मौसम के हिसाब से चलने वाले लोग हैं। कांग्रेस पार्टी देश में खत्म हो चुकी है. कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार कुरुक्षेत्र आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने 11 शिकायतें भी सुनी सभी शिकाकातों का मौके पर निवारण करने के आदेश भी दिए.
0
0
Report

बाढ़ का खतरा: अरपा-भैंसाझार से पानी छोड़े जाने से बिलासपुर में जलस्तर बढ़ा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जिले की नदियां और जलाशय लबालब हो गए हैं। शहर से होकर गुजरने वाली अरपा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ा हुआ है। कोटा के पास स्थित अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में जल प्रवाह और तेज हो गया है। हालांकि बारिश थमने के बाद नदी के बहाव में हल्की कमी आई है, लेकिन बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।जल संसाधन विभाग के अनुसार अरपा-भैंसाझार परियोजना का पूर्ण जलभराव स्तर 302.00 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 299.20 मीटर दर्ज किया गया है। बैराज से 111.50 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगे भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। साथ ही शासकीय और सामुदायिक भवनों को राहत शिविर के रूप में तैयार रखा गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top