Back
जीविका से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, शेखपुरा में 70 दीदियों ने रोजगार पाया
RKRohit Kumar
Feb 11, 2026 03:33:12
Sheikhpura, Bihar
गरीबी और बदहाली से जूझ रही गांव की महिलाएं जीविका से जुड़कर ना केवल अपने हुनर और आत्मविश्वास के साथ ऊंचाइयों को छू आत्मनिर्भर बन रही। कभी सामाजिक और आर्थिक स्थिति का रोना रोने के बजाय बदहाली को पीछे छोड़ अपने परिवार का भरण पोषण के लिए अपने परिवार में पाई पाई जो खुशहाल जीवन जी रही है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जीविका से जुड़कर महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज की सूरत बदल रही है देखिए यह खास रिपोर्ट में।
जीविका दीदियों के आत्मनिर्भर की यह तस्वीर है शेखपुरा के जीविका दीदी सिलाई केंद्र की है। एक दौर था जब महिलाएं घर के आंगन तक सीमित थी जिसके कारण सीमांत और छोटे परिवार गरीबी से ऊबर नहीं पाता था। लेकिन आज सरकार के पहल का नतीजा है कि गरीबी से जूझ रही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जीविका कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके सम्मान के साथ आमदनी भी बढ़ी है। जिला प्रशासन और जीविका के संयुक्त प्रयास से शेखपुरा की VIP रोड स्थित ट्राईसेम सह जीविका सिलाई और प्रशिक्षण में 70 जीविका दीदी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए ड्रेस का निर्माण कर रही है। जीविका का यह सिलाई केंद्र में 70 दीदियों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने के साथ इन 70 परिवारों में समृद्धि की महक फैला रहा है। यहां काम कर रही जीविका दीदी को घर में ही काम मिलने पर काफी खुशी जताया है। जीविका दीदी ने बताया कि अभी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का ड्रेस का निर्माण किया जा रहा है। महिला ने कहा कि पति घर में ही आटा चक्की चलाते हैं जिससे इस महंगाई के दौर में घर चलना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद जीविका से जुड़ कपड़े सिलाई का प्रशिक्षण लिया और आज यहां से ड्रेस निर्माण के अनुसार अच्छा पैसा मिल रहा है। आज दोनों पति पत्नी कमाई कर रहे हैं जिससे परिवार में आमदनी बढ़ा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर चलना आसान हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्र का ऑर्डर का ड्रेस निर्माण पर पहली खेप का कपड़ा लेने पहुंची डीपीओ आईसीडीएस पूनम कुमारी ने कहा कि पूरे जिले के 718 आंगनबाड़ी केंद्र करीब 56 हजार आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों को ड्रेस के लिए जीविका सिलाई केंद्र में ऑर्डर दिया गया था। जिसमें आज 500 पीस तैयार ड्रेस को लेने पहुंचे है।
वही इस संबंध में डीएम ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण योजना में से एक जीविका ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान है। जबकि शेखपुरा के जीविका सिलाई सेंटर में अभी आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए ड्रेस तैयार किया जा रहा है। ड्रेस की गुणवत्ता अच्छी है। जबकि केंद्र में कुछ कमी है जिसे पूर्ण करना है ताकि जीविका दीदी अच्छे माहौल में काम कर अच्छी कमाई कर सके।
गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से जीविका दीदी सिलाई केंद्र किराये के मकान में चल रहा था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा VIP ROAD स्थित ट्राईसेम भवन में जीविका दीदी सिलाई सेंटर सिफ किया। 100 क्षमता वाले इस केंद्र में अभी 70 महिलाएं काम कर रही है। जो अपने मेहनत से घर में ही 10 से 12 हजार रुपया प्रति माह कमा रही है। घर में ही काम और समय पर मानदेय मिलने से जीविका दीदी तन मन से काम में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 11, 2026 04:51:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 11, 2026 04:51:22Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भाजपा की जिला कार्यकारिणी भोपाल की लिस्ट स्थगित होने पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया का बयान
बीजेपी में दिख रही है अंतरकलह और गुटबाजी
इनकी कथनी और करनी में अंतर
लंबे समय के बाद आई कार्यकारिणी होल्ड पर गई भारी बवाल भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने में
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 04:51:090
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 11, 2026 04:50:350
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 04:50:240
Report
AZAdmin ZMCL
FollowFeb 11, 2026 04:49:230
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 04:48:540
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 11, 2026 04:48:430
Report
HKHitesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 04:48:290
Report
1
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 11, 2026 04:48:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 04:47:500
Report
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 11, 2026 04:47:300
Report