Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

भगवानदास के घर के पास तालाब में मिर्च के डंठलों में लगी भीषण आग, तीखे धुएं से गांव में अफरा-तफरी

Feb 11, 2026 04:47:47
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
भगवानदास के घर के पास तालाब में मिर्च के डंठलों में लगी भीषण आग, तीखे धुएं से गांव में अफरा-तफरी मीरगंज। क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में मंगलवार देर रात भगवानदास के घर के पास स्थित तालाब में पड़े मिर्च के डंठलों (ठूंठ) में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपने-अपने घरों में मिर्च के डंठल तोड़कर उन्हें तालाब में डाल रहे थे। तालाब किनारे बड़ी मात्रा में एकत्र सूखे डंठलों में देर रात आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के बाद मिर्च के डंठलों से उठे तीखे और जहरीले धुएं ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। मिर्च के दहन से उत्पन्न कैप्साइसिन युक्त धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भारी कठिनाई, आंखों में तेज जलन और गले में खराश की समस्या का सामना करना पड़ा। धुआं गांव के अधिकांश हिस्सों में फैल गया, जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दमा के मरीजों में दहशत का माहौल बन गया।अचानक फैले घने और तीखे धुएं के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कुछ परिवारों ने एहतियातन दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। धुएं की वजह से दम घुटने, खांसी और आंखों से पानी आने की शिकायतें आम रहीं। जानकारों के अनुसार मिर्च के डंठलों में मौजूद कैप्साइसिन रसायन के जलने से निकलने वाला धुआं आंखों और श्वसन तंत्र में तीव्र जलन पैदा करता है, जो हृदय व श्वास रोगियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकता है।बुधवार सुबह करीब 6 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही एफएस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अशोक यादव, राजकुमार चौधरी, राजेंद्र और ओमप्रकाश सोनी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई।घटना के बाद ग्रामीण जुबैर आजम,तेजराम,हरीश,लाला इनायत,असलम हुसैन,राकेश कुमार सहित दर्जन लोगो ने प्रशासन से शिकायत की बात कही है कि मिर्च के डंठलों को तालाब या खुले स्थान पर फेंकने पर रोक लगाई जाए तथा उनके सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
PSPramod Sharma
Feb 11, 2026 05:30:52
Jhabua, Madhya Pradesh:सरकारी हॉस्टल में अवैध धर्मांतरण का बड़ा खेला. होस्टल अधीक्षिका पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप... एबीवीपी के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की. मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रोटला क्षेत्र स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से जुड़ा मामला है जहाँ हॉस्टल की अधीक्षिका द्वारा नाबालिग छात्राओं को धर्मांतरण के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं. छात्राओं को बाइबिल पढ़वाने और ईसा मसीह की प्रार्थना करने के लिए मजबूर किया गया. वीडियो में छात्राएं यीशु के गुणगान कर रही हैं. परिवारों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई और कलेक्टर जनसुनवाई में कठोर कार्रवाई की मांग की. बालिकाओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाने और बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और विरोध करने वालों को हॉस्टल से निकालने की धमकी दी गई. लगभग 10 से 12 छात्राएं छोड़ चुकी हैं. प्रशासनिक अमला भी सवालों के घेरे में है. एबीवीपी ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत FIR दर्ज और अधीक्षिका को हटाने की मांग की. शिक्षा विभाग ने जांच दल गठित कर दी है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 11, 2026 05:30:34
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा सेक्टर-128 स्थित जेपी क्लासिक हाइट सोसाइटी में बड़ा विवाद सामने आया। सोसाइटी में कार पार्किंग की जगह मार्केट बनाने का आरोप लगा है। फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। आरोप है कि नक्शे में पार्किंग दिखाकर वहां मार्केट बना दी गई। मामले की शिकायत नोएडा प्राधिकरण से की गई थी। निवासियों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सोसाइटी में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से सुरक्षा चिंता बढ़ी। गेट पार्किंग खत्म होने से लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। मामले को लेकर प्राधिकरण और बिल्डर पर सवाल खड़े हो रहे हैं。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 11, 2026 05:30:17
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी में AIMIM पार्टी को पैर पसारने में पसीना छूट रहा है ओवैसी की पार्टी से लोग जुड़ नहीं रहे हैं इसीलिए पार्टी के सदस्य अभियान में खुलेआम AIMIM पार्टी के नेता महिलाओं को झूठे सपने दिखाकर पार्टी से जोड़ रहे हैं महिलाओं को जोड़ने के लिए ओवैसी की पार्टी के नेता वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि ओवैसी साहब ने ठाना है बुर्का वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक बनाएंगे यह वीडियो भोपाल में AIMIM भोपाल जिला सदस्यता प्रभारी शहजान अहमद उर्फ जिम्मी और वरिष्ठ नेता तौकी़र निजा़मी का पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करने के दौरान महिलाओं को झूठे सपने दिखा सदस्यता वाली जमात इकट्ठा कर रहे हैं यह वही नेता है जो पहले तीन टाइप के मुस्लिम बता चुके हैं अब जब इनकी पार्टी से लोग नहीं जुड़ रहे तो झूठ फरेब का सहारा लेकर गुमराह कर पार्टी का सदस्य बनाने में जुटे हैं
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 11, 2026 05:19:29
Haridwar, Uttarakhand:शरारत ने बढ़ाया बड़ा खतरा,जंगली हाथी के साथ स्कूटी सवार की लापरवाही वायरल। कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में शांत स्वभाव से गुजर रहे जंगली हाथी को युवक ने स्कूटी से जानबूझकर छेड़ा। वीडियो में साफ दिखा पीछे से टक्कर जैसी हरकत के बाद हाथी ने युवक की ओर पलटकर हमला करने का किया प्रयास। संयोग से युवक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हालात कुछ सेकंड में जानलेवा बन सकते थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की मौजूदगी के बीच ऐसी शरारत गंभीर खतरे को न्योता। वन विभाग की चेतावनी वन्यजीवों के साथ मज़ाक नहीं, एक गलती पड़ सकती है भारी। रीेल और शरारत के चक्कर में जान जोखिम में डालना खुदकुशी से कम नहीं।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 11, 2026 05:19:16
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर की साजिश के आरोपी आतंकी अब्दुल रहमान की जेल में हत्या कर दी गई। जिसके बाद अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मज़नाई गांव में लाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया गया। आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद स्थित नीमका जिला जेल में हत्या के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। फरीदाबाद से अब्दुल रहमान का शव उसके पिता और परिजनों द्वारा अयोध्या लाया गया, जो सुबह करीब 7 बजे अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र के मजनाई गांव में पहुंचा। शव के अयोध्या पहुंचते ही थाना इनायतनगर के मज़नाई गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की निगरानी में सुबह 8:30 बजे अब्दुल रहमान के शव को मज़नाई गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। गौरतलब है कि अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि वह राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था और उसकी निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी। जेल के भीतर हुई हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं, वहीं जेल प्रशासन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मृतक अब्दुल रहमान के पिता ने बताया कि बेटे अब्दुल की जमानत होने वाली थी और हत्या से महज़ 4 दिन पूर्व जिस कैदी ने हत्या किया था उसे अब्दुल के साथ बैरक में शिफ्ट किया गया था, इससे हत्या की बड़ी साजिश हो सकती है। अब्दुल के पिता ने जांच की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 11, 2026 05:17:43
Jaunpur, Uttar Pradesh:जनपद में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवन्त बघेल को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आप को बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना मीरगंज पुलिस गोधना बाजार में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने सेमरी अंडरपास पुलिया के पास पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवन्त बघेल (23 वर्ष) निवासी ग्राम रामनगर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह थाना सरायख्वाजा में दर्ज गो-तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था, जिसमें उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकायल बरामद की है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। बाईट आतिश कुमार सिंह एसपी ग्रामीण
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 11, 2026 05:17:00
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल — पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भदोरिया की खिड़की इलाके में एक महिला के साथ डंडों से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। घायल महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रिंकू कुशवाहा के खिलाफ मारपीट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि रिंकू कुशवाहा का पीड़िता आशा कुशवाहा के बेटे अर्जुन कुशवाहा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते रिंकू कुशवाहा ने घर पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक जब महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी डंडों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 11, 2026 05:16:46
Ratlam, Madhya Pradesh:सफ़ेद जहर, एमडी ड्रग, ये इस वक्त का तेजी से फैलता मादक पदार्थ हैं इस सफ़ेद जहर के माफिया न सिर्फ एमडी तस्करी कर रहे बल्कि इनकी अवैध फैक्ट्रीया संचालित हो रही हैं रतलाम. मंदसौर नीमच मे इस सफ़ेद जहर एमडी के माफियाओ का जाल फैलता जा रहा हैं तो अब पूलिस ने भी इन एमडी माफियाओ के खिलाफ सख्त करवाई का अभियान शुरु कर दिया हैं लगातार एमडी तस्करो कि गिरफ्तारिया हो रही हैं डीआईजी रेंज नीमच मंदसौर रतलाम मे पूलिस कि बड़ी कार्रवाईया भी सामने आयी हैं रतलाम जिले मे जनवरी माह मे चिकलाना छेत्र मे एमडी फ़ेक्ट्री पर दबिश देकर, बडे एमडी फ़ेक्ट्री का खुलासा किया था जिसमे करोडो कि एमडी सहित बंदूके जप्ती हुई थी और अब तक 26 नामजद आरोपियो पर प्रकरण दर्ज़ हो चुके हैं जिनमे से 17 गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं वही रतलाम डीआईजी रेंज के मंदसौर मे भी पूलिस ने एमडी फ़ेक्ट्री का भड़ाफोड़ किया हैं और 2 आरोपी दीपक और सुमित गिरफ्तार कर लिए हैं, वही इनसे जुड़े आरोपियों और अन्य जिलों से कनेक्शन तालाशें जा रहे हैं मंदसौर नीमच रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि अब पुरे रेंज मे एमडी तस्करी प्राथमिकता से सख्त करवाई के निर्देश दे दिए है पूलिस को जानकारी मिली हैं कि इस नीमच मंदसौर रतलाम रेंज मे एमडी फार्मूला कि जानकारी रखने वाले भी सक्रिय हैं ऐसे मे उन एमडी फार्मूला कि जानकारी रखने वालो को चन्हित कर तलाश शुरु कर दी हैं वही सोशल मेडिया पर भी निगाह हैं कि कही इस एमडी फार्मूला को लेकर कही जानकारी तो साझा नहीं कि जा रही डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि रतलाम मे. एमडी फ़ेक्ट्री के आरोपियो कि संपत्ति कुर्की कि कार्रवाई भी शुरु कि जा रही हैं तो वही मंदसौर मे पकडे आरोपियों के समंध मे सामने आया कि ये दोनों लुहारी काम औजार बनाने से जुड़े पाये गये हैं लेकीन अब तक फिलहाल इनके सिकलीगरो के बन्दुक बनाने वाले काम से कोई लिंक नहीं मिला हैं डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि अब रेंज मे फोकस इस बात पर भी रहेगा कि एमडी बनाने का केमिकल कहा से उपलब्ध हो रहा हैं उनकी भी तलाश कि जा रही हैं मंदसौर नीमच रतलाम रेंज मे डीआईजी ने अब एमडी तस्करो माफियाओ के खिलाफ सख़्ती से अभियान छेड़ दिया हैं ऐसे मे आने वाले. समय मे एमडी ड्रग माफियाओ कि और धरपकड़ और इनके कारनामो के जल्द खुलासे होने कि सम्भावनाये हैं बाइट - निमिष अग्रवाल ( डीआईजी रेंज नीमच मंदसौर रतलाम
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top