Back
ग्वालियर के घरेलू विवाद: पुलिस आपसी सहमति से निपटाने की कोशिश कर रही
KSKartar Singh Rajput
Feb 11, 2026 04:51:09
Morena, Madhya Pradesh
एंकर-ग्वालियर में दो अलग-अलग परिवारों के पति और पत्नी एक-दूसरे के जीवनसाथी के साथ फरार हो गए। पीड़ित पति और पत्नी ने इसकी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की । इस संबंध में सीएसपी मनीष यादव ने जानकारी दी कि ये दोनों ही मामले घरेलू प्रकृति के हैं। पुलिस सभी संबंधित पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से मामले का निपटारा करने का प्रयास करेगी।
दरअसल एसपी ऑफिस पहुंचे कल्याण सिंह ने आवेदन में बताया कि उनकी शादी किरण से वर्ष 2015 मेंHOOK हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियाँ और एक बेटा शामिल हैं.लेकिन कुछ दिनों पूर्व उनकी पत्नी से अनबन हो गई तो किरण ने कहा कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती और किसी और से शादी कर रही है।इसी दौरान किरण के पास राजू केवट नामक व्यक्ति का फोन आया और वह घर का सारा सामान लेकर राजू केवट के साथ चली गई। हमने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा किरण हमारे नाबालिग बेटे को भी अपने साथ ले गई है। बाद में जब किसी तरह राजू केवट का मोबाइल नंबर तलाश कर उससे संपर्क किया गया, तो उसने बताया कि उसने और किरण ने शादी कर ली है, वहीं एसपी ऑफिस पहुंची राजू की पत्नी भारती ने बताया कि राजू से उसका प्रेम विवाह हुआ था। उनकी शादी से उन्हें एक संतान भी हुई है, लेकिन बाद में वह मुझसे झगड़ा और गाली-गलौज करने लगा। राजू का कहना था कि अब वह किसी और को पसंद करता है और उसी से शादी करेगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह घर छोड़कर चला गया और काफी दिनों से घर नहीं आया।जब मैंने उसके नंबर पर कॉल किया गया तो किसी किरण नाम की महिला ने फोन उठाया, जिसने बताया कि राजू से उसकी शादी हो चुकी है।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने पति की दूसरी शादी की शिकायत कई बार थाने जाकर की, लेकिन हर बार यह कहकर उसे टाल दिया गया कि यह मामला उनके थाने का नहीं है। इसी कारण अब वह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की गुहार लगा रही है, ताकि उस पति के खिलाफ कार्रवाई हो सके, जिसने धोखा दिया और पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी की। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घरेलू मामलों में थाने पर सभी पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से निपटारे का प्रयास किया जाएगा।
बाईट - कल्याण सिंह, पत्नी से पीड़ित पति
बाईट - भारती, पति से पीड़ित पत्नी
बाईट - मनीष यादव, सीएसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowFeb 11, 2026 06:17:000
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 11, 2026 06:16:450
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 11, 2026 06:16:190
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 11, 2026 06:16:020
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 06:15:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 11, 2026 06:15:280
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 06:04:180
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 11, 2026 06:03:520
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 11, 2026 06:03:360
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 11, 2026 06:03:250
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 11, 2026 06:02:540
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 06:02:420
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 06:02:230
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 11, 2026 06:02:050
Report