Back
तरैया में इंजन में छुपाकर शराब ले जाते दो गिरफ्तार; 742 पीस बरामद
RSRAKESH SINGH
Mar 01, 2026 13:19:04
Chapra, Bihar
छपरा: इंजन में छुपाकर ले जा रहे थे शराब, तरैया में 742 पीस बरामद, तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के इंजन में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की है。
जानकारी के अनुसार, एसएच-73 पर स्थित गंडार नहर पुल के पास नियमित जांच अभियान के तहत सफेद रंग की TATA Nexon गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद बोनट खोलकर जांच की गई。
जाँच में पाया गया कि गाड़ी के इंजन कम्पार्टमेंट में चालाकी से शराब छुपाई गई थी। वहां से 180 एमएल के कुल 742 पीस Officer’s Choice Original Whisky बरामद किए गए。
मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ समस्तीपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तरैया थाना पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
