Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301
चरणबद्ध सुरक्षा चेक: जेल समेत संवेदनशील जगहों पर चुनाव सुरक्षा को किया गया सख्त निरीक्षण
RSRAKESH SINGH
Nov 03, 2025 06:16:13
Chapra, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में मंडल कारा, छपरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, जेल कर्मियों की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली सहित समस्त आंतरिक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण में पाई गई कमियों और सुधार योग्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात एवं रक्षित), अंचल पुलिस निरीक्षक (सदर-1), भगवानबाजार थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। जिलाधिकारी व एसपी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जेल परिसर सहित जिले के सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही की संभावना न रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 03, 2025 13:02:59
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 03, 2025 13:02:49
Malda, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রী ভারতীয়দের জন্য নয় ভুয়ো ভোটারদের জন্য মিছিল করতে চলেছে। মালদায় মিঠুন চক্রবর্তী। আগামী দিনে, বিজেপি কর্মী সমর্থকদের নিয়ে, তৈরি করা হবে কুইক রেসপন্স টিম। whatsapp গ্রুপ করা হয়েছে। কোন সমস্যা হলে এই গ্রুপে সমস্যার কথা লেখা হবে। দ্রুত তার সমাধান করা হবে। গ্রুপে মিঠুন ও থাকবে। মালদায় এ কথা বলেন মিঠুন চক্রবর্তী। পাশাপাশি তিনি বলেন, আগামীকাল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় কাদের জন্য মিছিল করবে? এস আই আর ভারতীয়দের জন্য। তিনি ভারতীয়দের পক্ষে করবেন না বিপক্ষে করবেন। মহিলা ক্রিকেট দল ওয়ার্ল্ড কাপ জিতেছে। মুখ্যমন্ত্রী তো আবার বলছে রাতের আটটার পর না বেরোতে। আমরা লড়বো আর জিতবো। পশ্চিমবাংলা টা religiosas হয়ে গিয়েছে, যে যখন খুশি আসবে যখন খুশি চলে যাবে। এখানে এস আই আর প্রয়োজন।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 03, 2025 13:02:17
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर, थाना जीआरपी आगरा कैण्ट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विशेष अभियान के तहत एक फर्जी फौजी (अग्निवीर) को किया गया गिरफ्तार, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर 06 के पास से गिरफ्तार हुआ फर्जी अग्निवीर राजन गुप्ता, निवासी ग्राम जोरावर कल्यानपुर, जनपद अमेठी. पकड़े गए फर्जी अग्निवीर से इंडियन आर्मी प्रमाण पत्र 2 अदद, आर्मी ड्रेस, जैकेट, पैंट, कैप, बेल्ट, जूते, बैग सहित पूरा फौजी समान, 11 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 4 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी VINAYAK नाम की नेम प्लेट एवं RAJAN GUPTA नाम की यूनिफॉर्म की गई बरामद. आरोपी खुद को अग्निवीर सैनिक बताकर ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर घूमता था, फर्जी आईडी दिखाकर यात्रियों को करता था गुमराह, सोए हुए यात्रियों के बैग वकीमती सामान करता था चोरी. आगरा में पिछले 6 महीने से रह रहा था और मकान मालिक को खुद को लालकिला में ड्यूटी पर तैनात आर्मी कर्मी बताया. सघन पूछताछ जारी है.
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Nov 03, 2025 13:01:42
Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शाम 6 बजे के करीब बिहार के लिए रवाना होंगी इस बार तीन दिन का होगा बिहार का दौरा 4, 5 और 6 नवंबर को प्रचार के बाद दिल्ली लौटेगी पहला प्रोग्राम आज शाम को होगा, शाम 7:30 बजे मीठापुर (बांकीपुर विधानसभा), पटना मैं सभा को संबोधित करेंगी Chief Minister’s Office Chief Minister Rekha Gupta to undertake a three-day intensive campaign in Bihar Chief Minister will campaign in 12 to 15 Assembly constituencies in three days Chief Minister to address Public Meetings and participate in Roadshows New Delhi, 3 November 2025 Delhi Chief Minister Rekha Gupta will leave this evening for Bihar to campaign in the ongoing Assembly elections. Over the next three days, the Chief Minister will campaign in support of NDA candidates across the state. She will be accompanied by senior leaders of the Bharatiya Janata Party, leaders of allied parties, as well as party candidates and workers. In addition to public meetings, the Chief Minister will also take part in roadshows. This will be Chief Minister Rekha Gupta’s third visit to Bihar for election campaigning, and it is being described as a high-intensity tour. During these three days, she will address gatherings in 12 to 15 constituencies, including areas where polling is scheduled for November 6 and November 11. The Chief Minister will arrive in Patna on Monday evening and address a public rally in the Bankipur Assembly constituency that night. During the three-day campaign, the Chief Minister will hold election rallies, public meetings, and roadshows in several constituencies including Siwan, Barharia, Baikunthpur, and nearby areas on 4 November. On 5 November, her campaign will cover the Gaura Bauram, Arwal, Gaya City, and Aurangabad constituencies. On 6 November, she will address rallies in Bhagalpur, Warisaliganj, Hisua, and Dinara constituencies. The Chief Minister is expected to return to New Delhi on the night of 6 November.
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 03, 2025 13:01:27
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - अवैध 02 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 07 जिंदा कारतूस व 01 कार सहित 03 आरोपी संगठित अपराध की धाराओं में गिरफ्तार। आरोपी सुनील उर्फ तोता के खिलाफ पहले भी 20 अपराधिक मामले है अंकित आरोपी सुनील उर्फ तोता अपने अन्य साथियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराकर लूटपाट व अन्य अपराधिक वारदात को अंजाम देने में था सक्रिय पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए नजदीक पावर हाउस सेक्टर-37, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की जिसकी पहचान सुनील उर्फ तोता संदीप लाखुवास, रोहित उर्फ कलिया पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए आरोपियों के कब्जा से 02 अवैध पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 07 जिंदा कारतूस व 01 कार बरामद करने पर इसके खिलाफ थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है जो संगठित होकर अवैध हथियार के बल पर मारपीट, लूटपाट इत्यादि अपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से बरामद हुए हथियार आरोपी सुनील उर्फ तोता ने गुरुग्राम से ही अपने एक अन्य साथी से 01 लाख रुपए में खरीदे थे तथा तोता ने ही यह अवैध हथियार उपरोक्त आरोपी संदीप व रोहित को उपलब्ध कराए थे। उपरोक्त आरोपियों ने यह भी बताया कि ये इन अवैध हथियारों के बल पर लूटपॉट करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सुनील उर्फ तोता पर हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास, चोरी करने व शस्त्र अधिनयम के तहत कुल 20 अभियोग जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। आरोपी संदीप पर हत्या करने के तहत 01 अभियोग, धोखाधडी करने के तहत 01 अभियोग व शस्त्र अधिनयम के तहत 02 अभियोग जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है तथा आरोपी रोहित पर मारपीट करने के तहत 01 अभियोग जिला महेंद्रगढ़ में हत्या करने के प्रयास के तहत 01 अभियोग, जान से मारने की धमकी देने के तहत 01 अभियोग, हत्या करने के तहत 01 अभियोग, मारपीट करने, धोखाधडी करने व शस्त्र अधिनयम के तहत 05 अभियोग जिला रेवाड़ी में पहले भी अंकित है।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 13:01:18
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Nov 03, 2025 13:00:45
Supal, Bihar:सुपौल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार और के मंत्रियों पर हमला करते हुए कहा कि बिजली किसी के दादा के घर से नहीं आ रही है और न ही उनके बाप की बपौती है. सुपौल विधान सभा के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार कांग्रेस के मिन्नत रहमानी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने महागठबंधन सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी और महिलाओं को 25 सौ रुपए देने की बात की. उन्होंने स्थानीय जदयू के उम्मीदवार सह ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पर भी हमला किया, कहा सुपौल में विकास की बात करने वाले ये लोग तीन साल में भी रेल ओवर ब्रिज नहीं बना सके, जिससे लोगों को परेशानियां हो रहीं. उन्होंने कहा कि बिजली किसी के दादा के घर से नहीं आ रहा है, चाहे बिजेंद्र यादव जी हो, उनकी पार्टी हो या प्रधानमंत्री हो, यह किसी की बपौती नहीं है. लोकतंत्र यहाँ जनता तय करती है कि सत्ता की चाभी किसके हाथ में आएगी. उन्होंने स्थानीय मंत्री सह जदयू उम्मीदवार बिजेंद्र यादव पर भी हमला किया. उन्होंने सुपौल विधानसभा से सुपौल के उम्मीदवार मिन्नत रहमानी को जिताने की अपील की.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 03, 2025 12:50:46
Karauli, Rajasthan:डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, एक साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - डीएसटी टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी फरार चल रहे वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश उर्फ लाला उर्फ छोटू मीना थाना मासलपुर के मारपीट और अपहरण के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे मचानी बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना मासलपुर पुलिस को सौंपा गया। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी परमजीत सिंह, नमोनारायण, रन्नोसिंह और रणवीर सिंह शामिल रहे。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top