Back
पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान बीडीओ कोड़ा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
PKPrashant Kumar
Feb 05, 2026 15:22:22
Munger, Bihar
पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान बीडीओ कोड़ा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
मुंगेर: मुंगेर जेल में साढ़े तीन वर्षों से बंद विचाराधीन नक्सली बीडीओ कोड़ा उर्फ विनय कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा (45) की बुधवार को पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने और जेल प्रशासन की लापरवाही को मौत का कारण बताया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश एवं शोक व्याप्त है।
मौत की सूचना मिलते ही गुरुवार को बीडीओ कोड़ा का शव लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव पहुंचा, जहां पत्नी लालपरी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुराحال हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि बीडीओ कोड़ा पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार था और उसके लिवर में संक्रमण था। बेहतर इलाज के लिए जेल प्रशासन से कई बार बाहर रेफर करने की मांग की गई, लेकिन कथित रूप से इलाज में लगातार देरी होती रही, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना है कि 3 फरवरी को उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन 4 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सरकार से मृतक के चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने की मांग की है।
बाइट: सुमित्रा देवी, मृतक की बहन
बाइट: लालपरी देवी, मृतक की पत्नी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बीडीओ कोड़ा के खिलाफ मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिलों के विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। 11 जुलाई 2022 को मुंगेर एसटीएफ ने उसे उसकी महिला मित्र पॉली के साथ नोएडा से गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध धरहरा, बरियारपुर और लड़ैयाटांड थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे, जिनका ट्रायल चल रहा था।
इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 28 जनवरी को बीडीओ कोड़ा की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भेजा गया था। इसके बाद 29 और 31 जनवरी को भी उसका उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर 1 फरवरी को उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करने की सलाह दी। मेडिकल बोर्ड की बैठक के बाद 3 फरवरी को उसे पटना पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अंतिम संस्कार किया गया।
बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
सूत्रों के अनुसार, बीडीओ कोड़ा भाकपा (माले) के केंद्रीय कमिटी सदस्य मृतक परवेस दा उर्फ अनुज सोरेन का करीबी सहयोगी माना जाता था। लखीसराय जिले में एसएसबी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ सहित कई गंभीर मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा दिसंबर 2021 में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के आजीमगढ़ पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 22 फरवरी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा मेगा शिविर, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने को लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन, 44 विभागों के लगेंगे शिविर।अपर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम सिंह द्वितीय ने दी जानकारी।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 05, 2026 16:20:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 05, 2026 16:19:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 05, 2026 16:19:250
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 16:19:100
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 05, 2026 16:17:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 05, 2026 16:17:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:17Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में पेंशन की रकम ट्रांसफर की。
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 05, 2026 16:16:330
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:160
Report