Back
बिलासपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अवैध नशा-हथियार तंत्र ध्वस्त, भोपाल सप्लायर दबोचा
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 05, 2026 15:23:07
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर शहर में अवैध नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। CSP निमितेश सिंह के नेतृत्व में मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में घेराबंदी कर न केवल भारी मात्रा में नशीली टैबलेट्स जब्त की, बल्कि अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ एक अंतर्राज्यीय सप्लायर को भी दबोचा है। इस कार्रवाई से पुलिस ने नशे और हथियारों के उस नेक्सस को तोड़ दिया है जो मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था। पुलिस की विशेष टीम ने सबसे पहले मिनीबस्ती जरहाभाठा में रेड कार्रवाई की, जहाँ आरोपी स्वराज कुर्रे को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1100 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम टैबलेट, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और दो मैग्जीन बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वराज ने खुलासा किया कि हथियारों की यह खेप उसे भोपाल के कुख्यात सप्लायर धीरेंद्र सिंह तोमर ने पहुँचाई थी। धीरेंद्र पहले भी बिलासपुर में हथियार सप्लाई के मामलों में फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस की एक टीम तत्काल भोपाल रवाना हुई और वहां के अवधपुरी इलाके से आरोपी धीरेंद्र तोमर को एक पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल दो ऑटोमेटिक पिस्टल, 20 कारतूस, 04 मैग्जीन, एक धारदार चाकू और जुपिटर स्कूटी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने धीरेंद्र तोमर को रिमांड पर लिया है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन पर वैधानिक जब्ती व आर्थिक प्रहार की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 22 फरवरी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा मेगा शिविर, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने को लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन, 44 विभागों के लगेंगे शिविर।अपर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम सिंह द्वितीय ने दी जानकारी।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 05, 2026 16:20:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 05, 2026 16:19:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 05, 2026 16:19:250
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 16:19:100
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 05, 2026 16:17:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 05, 2026 16:17:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:17Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में पेंशन की रकम ट्रांसफर की。
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 05, 2026 16:16:330
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:160
Report