Back
वायरल गलत वीडियो बनाकर भ्रमित करने वाले ड्राइवर पर FIR, ट्रांसपोर्ट विभाग की कार्रवाई
BSBhanu Sharma
Feb 05, 2026 15:20:33
Dholpur, Rajasthan
सोशल मीडिया पर गलत तरीके से भ्रमित वीडियो बनाकर वायरल करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध परिवहन विभाग ने FIR दर्ज कराई है। धौलपुर भ्रमित वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग द्वारा FIR दर्ज कराई गई है। परिवहन विभाग ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही वीडियो जिसमें वाहन संख्या HR 38 AB 1415 है, को कार्यालय के उड़न दस्ता द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने उड़नदस्ते के कार्मिकों को उड़ाने का प्रयास किया, जिसमें बड़ी मुश्किल से उड़नदस्ते द्वारा जान बचाई गई। चालक डिवाइडर को टक्कर मारते हुए खतरनाक तरीके से बेरिकेड्स तोड़कर बैरिकेड घसीटते हुए वाहन को भगा ले गया, जिसे पुलिस की सहायता से नाकाबंदी कर पकड़ लिया गया और मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान बनाकर वाहन को सीज किया गया है। चालक ने अत्यधिक तेज गति से डैंजरस ड्राइविंग की और अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाया, जो सड़क पर चल रहे आमजन के जीवन के लिए खतरा है। चेकिंग के दौरान वाहन रोकने के इशारे के बावजूद चालक ने बैरिकेड से टक्कर मारी और बैरिकेड्स को घसीटते हुए वाहन ले गया। संभव है चालक ने नशे का सेवन किया हो, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर विषय है और ऐसी स्थिति में वाहन चालक द्वारा लोगों के ऊपर वाहन चढ़ाने की संभावना भी नहीं नकारी जा सकती है। विभाग अपनी कार्रवाई के कारण कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध राज्य कार्य में बाधा डालने और विभाग की छवि धूमिल करने की मंशा के लिए FIR दर्ज कराई है, जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसे व्यक्ति जो ड्राइवरों को अपना हथियार बनाकर विभाग की छवि धूमिल करने हेतु वीडियो बनाकर वायरल करवाते हैं, उनके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत FIR दर्ज करवाई जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 22 फरवरी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा मेगा शिविर, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने को लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन, 44 विभागों के लगेंगे शिविर।अपर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम सिंह द्वितीय ने दी जानकारी।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 05, 2026 16:20:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 05, 2026 16:19:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 05, 2026 16:19:250
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 16:19:100
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 05, 2026 16:17:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 05, 2026 16:17:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:17:17Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में पेंशन की रकम ट्रांसफर की。
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 05, 2026 16:16:330
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 16:16:160
Report