Back
शाजापुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी; CCTV में चोर कैद
MJManoj Jain
Feb 05, 2026 15:24:06
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने व्यस्त स्टेशन रोड और टंकी चौराहा क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक कोशिश करने के बाद असफल रहने पर वे वहां से निकल गए।
इसके बाद चोर टंकी चौराहा पहुंचे, जहां कलेक्टर बंगले के पास खड़ी दूसरी बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए। दोनों ही स्थानों की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। इस संबंध में फरियादी संदीप राजपूत (19 वर्ष), पिता ईश्वरसिंह राजपूत, निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़, शाजापुर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप पाटीदार हार्डवेयर, टंकी चौराहा में काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) को गोडाउन के सामने लॉक कर खड़ा किया था, तीन घंटे बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 07, 2026 14:35:110
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 07, 2026 14:34:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 07, 2026 14:34:300
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 07, 2026 14:33:580
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 07, 2026 14:33:450
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 07, 2026 14:33:28Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। वहीं प्रशासन ने भूमाफियाओं को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:33:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 14:32:540
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 14:32:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 14:30:59Noida, Uttar Pradesh:बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि जिम और बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग काम करते हैं, लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report