Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841301

8 दिन बाद सांसद ने डेरनी केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

RSRAKESH SINGH
Mar 20, 2026 04:17:56
Chapra, Bihar
ANCHOR: डेरनी कांड: 8 दिन बाद पहुंचे सांसद, निष्पक्ष जांच का भरोसा, 8 दिन बाद भी स्पष्ट नहीं निर्भया कुए तक कैसे पहुँची, रूढ़ी ने कहा मामले की अंतिम न्याय तक परिजनों के साथ हूँ। सामूहिक दुष्कर्म के मामले से इंकार। SARAN जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पट्टी शीतल गांव में 11 मार्च को हुई युवती (निर्भया) की संदिग्ध मौत के मामले में आठ दिन बाद स्थानीय सांसद Rajiv Pratap Rudy पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। इस दौरान डीआईजी निलेश कुमार, एसपी (ग्रामीण) संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और पीड़िता के चरित्रहानन की कोशिशों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान जारी है और कई बिंदुओं पर तेजी से काम हो रहा है। “जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा,” उन्होंने कहा। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर सांसद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोगों को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है तो मामले की जांच CID या CBI से भी कराई जा सकती है। सांसद ने स्पष्ट कहा—“अगर दुष्कर्म साबित हुआ, तो सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी भी होनी चाहिए। लेकिन बिना तथ्य के मामले को पूरे देश में उछालना समाज के लिए गलत है।” उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घटनास्थल का रीक्रिएशन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जाए। साथ ही BDO को पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। सांसद ने कहा कि जब तक परिजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक जांच निष्पक्ष रूप से जारी रहनी चाहिए और सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 20, 2026 05:16:55
0
comment0
Report
ABAmit Bhardwaj1
Mar 20, 2026 05:16:16
Noida, Uttar Pradesh:उत्तम नगर में एक युवक की हत्या के बाद स्थिति संवेदनशील हो गयी है क्योंकि सोशल मीडिया पर inflammatory भाषण वाले वीडियो circulate हो रहे हैं. Eid के मौके पर दिल्ली पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ा कर दी है. वीडियो में दिखाया गया है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इनमें ऐसे भाषण थे जिनमें Eid मनाने पर रोक लगाने जैसी बाते कहे गए. मामला अदालत तक पहुंचने पर अदालत ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था विस्तृत कर दी. इसके बाद पुलिस ने मौके की स्थिति का आकलन कर सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस कहती है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और जिन्हें यह फैलाने वाले हैं उनकी पहचान कर कठोर कार्रवाई होगी. संवेदनशील क्षेत्रों में भीड़भाड़ के कारण जल्द ही भारी पुलिस तैनाती होगी. Eid day पर ACP-स्तर के अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे. Eid पर ड्रोन निगरानी भी होगी.
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 20, 2026 05:15:44
Ambala, Haryana:हरियाणा के अंबाला में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। 1 अप्रैल से स्कूलों में दाखिलों का मेला लगने वाला है और इस बार अंबाला शिक्षा विभाग ने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है वे घर घर जाकर एडमिशन बढ़ाने में सहयोग करेंगे। सरकारी स्कूलों निजी स्कूलों की टक्कर का बनाया जा रहा है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए स्कूलों में कई खास इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के अंबाला जिले में शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र की कमर कस ली है। 1 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में दाखिले का उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस बार विभाग ने न केवल बच्चों की संख्या बढ़ाने, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाएं देने का भी बड़ा संकल्प लिया है। एडमिशन बढ़ाने के लिए गुरुजन घर घर जाएंगे और सर्वे कर एडमिशन बढ़ाने में सहयोग करेंगे। अंबाला के जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने स्पष्ट किया है कि विभाग का फोकस केवल नामांकन की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना भी है। पिछले साल अंबाला ने 72 हजार बच्चों के साथ एक मील का पत्थर छुआ था, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 75 हजार करने का संकल्प लिया गया है। DEO कालड़ा के अनुसार, शिक्षकों की टीमें अब उन इलाकों पर खास नजर रखेंगी जहाँ ड्रॉप-आउट रेट ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबों और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं के साथ-साथ अब आधुनिक लैब और वोकेशनल कोर्स को भी मुख्य आकर्षण बनाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव की योजना बनाई है, जहां नए बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों की मालाओं से स्वागत किया जाएगा।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 20, 2026 05:02:31
582
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 20, 2026 05:02:21
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। बख्तावरपुर गांव में खेतों में खड़ी फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद अब दिल्ली के किसान भी डर के साए में हैं। दिल्ली राजधानी के बख्तावरपुर गांव में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल अब बर्बादी की कगार पर खड़ी नजर आ रही है। दरअसल, पड़ोसी राज्य हरियाणा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहां गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, और अब दिल्ली के किसान भी उसी खतरे को अपने सिर पर मंडराता देख रहे हैं। बख्तावरपुर के किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश जारी रही और तेज हवाएं चलीं, तो गेहूं की फसल पूरी तरह गिर सकती है। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि पालक, तोरी और लौकी जैसी सब्जियों की फसलें भी इस बारिश की मार झेल रही हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से बचने के लिए उनके पास कोई ठोस इंतजाम नहीं है। अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए ये राहत आफत में बदलती जा रही है। अब सभी की नजरें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं।
494
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 20, 2026 05:01:12
Pakur, Jharkhand:सलग - चोरी / 20 MAR एरिया - पाकुड़ मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है...सुबह केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने सारा बर्तन ,दो बोरा अनाज समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए...पुलिस मामला की छानबीन कर रही है...यहां गरीबों को पाँच रुपये में भोजन कराया जाता है...रोजाना 300 लोग भोजन करते हैं...केंद्र की संचालिका टुकु सरकार जब सुबह केंद्र खोलने पहुंचीं, तो उन्हें चोरी का पता चला...चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर रखे सारा क़ीमती सामान चुरा लेगया...चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए...यह केंद्र राज्य सरकार द्वारा गरीबों को 5 रूपयें में भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित किया जाता है...स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे केंद्र में चोरी की घटना निंदनीय है, जहां गरीबों को खाना खिलाया जाता है...संचालिका टुकु सरकार ने बताया कि यह तीसरी बार है जब केंद्र में चोरी हुई है...इससे पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था...उन्होंने यह भी बताया कि जिस भवन में केंद्र संचालित है, वह काफी जर्जर अवस्था में है... इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित जानकारी दी गई है, लेकिन भवन की मरम्मत आज तक नहीं हुई है...बताई कि केंद्र में प्रतिदिन लगभग 300 लोगों को भोजन करवाया जाता है उन्हें कहीं की चोरी की घटना के बाद अब आगे केंद्र का संचालन करना काफी मुश्किल है...वहीं पुलिस चोरी का पता लगाने में जुटी है..सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है... बाइट-1- टुकु सरकार ,केंद्र संचालिका, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र, पाकुड़
451
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 20, 2026 05:00:19
Ranchi, Jharkhand:असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस अब तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आसाम में चुनाव लड़ने का ऐलान कर कांग्रेस की धड़कने बढ़ा दी है। झामुमो आसाम में 40 सीट पर मजबूती का दावा कर रहा साथ ही , कांग्रेस से बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए गठबन्धन में सम्मानजनक सीट की मांग भी कर रहा वही विरोधियों को हमलावर होने का मौका मिल गया है। आसाम चुनाव को लेकर झार्मुमो महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा बहुत मजबूती से आसाम में चुनाव लड़ेगी और बहुत अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जैसे झारखंड में झामुमो बड़े भाई की भूमिका में है वैसे आसाम में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में है अब बड़े भाई की जिम्मेदारी होती है अपने छोटे भाई को एक सम्मान दें,अगर सम्मानजनक बड़े भाई का रहेगा तो गठबंधन में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और हिमांता विश्व की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगें। सीटों की बात करें तो 40 सीट पर आसाम में हम मजबूत स्थिति में हैं। गंठबंधन के कई बातों पर त्याग करना होता है। गठबंधन के रुप में सम्मानजनक सीट मिलती है तो सीएम हेमंत सोरेन विशाल हृदय के व्यक्ति हैं पूरे गठबंधन को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं पर सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। पूरे देश के ट्राइबल्स सीएम हेमंत सोरेन की तरफ टकटकी लगा कर देखते हैं उनकी उम्मीदों पर कोई खड़ा उतर सकता है तो सीएम हेमंत सोरेन । आसाम में बड़ी संख्या में ट्राइब्स को टी ट्राइब्स की मान्यता दी है वहां की सरकार ने भेद भाव की नीति अपनाई है, उन्हें जीने खाने तक सीमित रखा गया है। और भी लोगों में वहां की सरकार को लेकर असंतोष है और उनका सीधा फायदा झामुमो को मिलेगा। बाइट ... मिथिलेश ठाकुर,महासचिव , झामुमो बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लगता है इनके नीच मौसेरा भाई वाला रिश्ता है।हमेशा से कांग्रेस ने झामुमो को ठेंगा दिखाया है। बिहार में भी ठेंगा दिखाया था कांग्रेस ने, आसाम में झामुमो प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहा , आगे आपको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करना है तो लड़ना चाहिए पर इस बार भी झामुमो बैरंग लौटेगा। बाइट ....प्रतुल शहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
567
comment0
Report
Mar 20, 2026 04:55:29
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:इटावा। पत्रकारों/ मीडियाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया और पुष्प गुच्छ भेंट कर नव संवत्सर की हार्दिक बधाई दी।संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र के अलावा रघुवीर यादव, संजीव राजपूत, विपिन भदौरिया द्वारा दिए गए ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और सुझाव हेतु गठित मान्यताप्राप्त पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थायी समिति में वरिष्ठता क्रम के अनुसार सदस्यों को नामित कर निर्धारित समयांतराल पर बैठक बुलाई जाए। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनकी पहचान को लेकर प्रशासन स्तर पर ऐसे जांच प्रावधान लागू किए जाएं जिससे वास्तविक पत्रकारों और अमान्य अराजक गतिविधियों वाले छद्मवेशी मीडियाकर्मियों की पहचान हो सके।
1044
comment0
Report
Advertisement
Back to top