icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841301
RSRAKESH SINGH6 Oct 2025, 07:41 am

छपरा में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 30 घंटे बाद भी जलनिकासी सुस्त, भारी नुकसान

Chapra, Bihar:छपरा में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश थमे 30 घंटे बीतने के बाद भी हालात जस के तस, जलकैदी बने शहर के लोग, व्यवसायीओ की कमर टूटी क़डोरो का नुकसान, छपरा शहर में बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि से शुरू हुई महज 10 घंटे की बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। तेज बारिश के चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश थमे 30 घंटे ब Threat नहीं। जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के प्रमुख बाजार, सड़कों, दफ्तरों और रिहायशी इलाकों में अब भी घुटनों तक पानी जमा है। लोग जरूरी कार्यों के लिए जलमग्न सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मुख्य शहर की सड़कों के अलावा सरकारी कार्यालय सभी प्रभावित हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ी हैं, जिससे रोज़मर्रा की कमाई पर असर पड़ा है। बारिश के बाद बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई थी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए गए और दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है। लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय जलजमाव की चपेट में हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। जनता की मांग है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था की जाए और छपरा शहर को इस स्थायी संकट से मुक्त किया जाए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top