Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

सारंगढ़ थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत 45 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

GBGovindram Bareth
Feb 09, 2026 14:01:21
Saiki, Bihar
थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़। आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही 45 नग देशी मदिरा के साथ एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे। एंकर/मुखबिर से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम मुडपार हाईवे मेनरोड के पास हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम मोहन लाल चैहान दानसरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 का निवासी होना पता चला जिसके मोटर सायकल में रखे प्लास्टीक थैला के अंदर 45 पाव देशी मदिरा शराब 180 एमएल वाली शीशी 8 लीटर कीमती- 3600 रू0 का पेश किया एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकल को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 09, 2026 15:50:34
Jasrana, Uttar Pradesh:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल जसराना: दावत खाकर अपने घर लौट रहे बाइक सबारो की कस्बा पाडम स्थित चौकी के नजदीक ट्रक के रौदने से एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला व एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना क्षेत्र के ग्राम श्योडा निवासी कौशल किशोर अपनी बाइक पर चाची शीला देवी और छोटे भाई अभिकुमार के साथ ग्राम नगला जइया से दावत खाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पाडम चौकी के सामने पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कौशल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शीला देवी और अभिकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 09, 2026 15:46:46
Munger, Bihar:बाकरपुर बगीचा में ई रिक्शा लूटने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार। शुक्रवार को जमालपुर स्टेशन से टोटो रिजर्व कर बाकरपुर आया था अपराधी। मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर बगीचा के समीप रविवार को कुछ मनचले युवकों के द्वारा एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर धमकाते हुए टोटो की छिनतई कर लिया गया था। इस घटना के बाद ईस्ट कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अगले 24 घंटे के अंदर लूटपाट करने वाले दोनों अपराधी को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई ई रिक्शा को भी बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक चौबे ने दी। वहीं आवेदक के माध्यम से पीड़ित ने बताया कि वह जमालपुर रेलवे स्टेशन के समीप से पैसेंजर को ढोने का काम करते हैं। इस बीच रविवार की देर शाम दो युवक आये और ई-रिक्शा को रिजर्व कर बांक गांव के समीप जाने की बात कहीं। इसके बाद टोटो चालक दोनों सवारी को लेकर जैसे ही बांक मोड़ के समीप पहुंचे, तभी ई रिक्शा की सवारी कर रहे दोनों युवक ने चालक को बाकरपुर बगीचा होकर चलने को कहा। जैसे ही ई रिक्शा चालक बाकरपुर बगीचा के समय पहुंचे तभी ई-रिक्शा पर सवार दोनों युवक टोटो चालक के साथ मारपीट करने लगे और धमकाते हुए टोटो लेकर भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मोह. कैफ और मोह. तबारक हैं। दोनों गिरफ्तार लुटेरा को जेल भेज दिया गया। जबकि लूट की गई टोटो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइट: अभिषेक चौबे प्रशिक्षु डीएसपी मुफस्सिल थाना
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 09, 2026 15:46:24
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोविन्दला गांव में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री किए जाने के आरोपों को लेकर शिवसेना (UBT) ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवसेना जालोर जिला प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम गोविन्दला निवासी स्वर्गीय भूरसिंह पुत्र नरसिंह की लगभग 45 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद भूमाफियाओं ने उन्हें जीवित दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भूमि की रजिस्ट्री व हस्तांतरण कर दिया गया। इस संबंध में थाना भाद्राजून में 17 जनवरी 2026 को परिवाद दर्ज होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिवसेना ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, फर्जी रजिस्ट्रियों व म्युटेशन निरस्त करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 09, 2026 15:46:05
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से बड़ी खबर: बेलीपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और आर्थिक लाभ के लिए संगठित तरीके से गौ तस्करी के धंधे में शामिल था। आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बेलियपार क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरखपुर के बेलियपार थाना पुलिस ने अपराध और गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी संजय मोहन को दबोच लिया। पुलिस को काफी समय से आरोपी की तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त संजय मोहन संगठित गिरोह के साथ मिलकर गौ तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल था और इस धंधे से मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आरोपी की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बेलियपार क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 09, 2026 15:45:44
Ujjain, Madhya Pradesh:जिले में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए 77 केंद्र, 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल हिजाब पहनने की अनुमति, लेकिन परीक्षा के दौरान चेहरा खुला रखना होगा अनिवार्य परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सीएस, एसीएस, ऑब्जर्वर और इन्वीजिलेटर की तैनाती की गई परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक चश्मा या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 43 शासकीय और 24 अशासकीय विद्यालय शामिल हैं। इन 77 केंद्रों में से 10 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां मंडल के निर्देशों के अनुसार ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी गई है। इन केंद्रों पर परीक्षाएं ऑब्जर्वर की निगरानी और मार्गदर्शन में संपन्न कराई जाएंगी। डीईओ ने बताया कि दसवीं कक्षा में 23,710 विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा में 16,463 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ ही मंडल की डीपीएससी परीक्षा भी इसी समय आयोजित की जा रही है। डीपीएससी परीक्षा के लिए जिले में एकमात्र केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, ऋषि नगर रखा गया है, जहां प्रथम वर्ष के 30 और द्वितीय वर्ष के 31, कुल 61 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में कुल 40,234 परीक्षार्थी बोर्ड व डीपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होंगे。 परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सीएस, एसीएस, ऑब्जर्वर और इन्वीजिलेटर की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक चश्मा या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा。 कलेवा या अन्य सामग्री को लेकर यदि इन्वीजिलेटर को संदेह होता है, तो वह जांच कर सकता है। नियमों के अनुसार अनावश्यक रूप से हटाने के निर्देश नहीं हैं, लेकिन संदेह की स्थिति में जांच की जा सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी ने साफ कहा कि हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन परीक्षा के दौरान चेहरा पूरी तरह ढका होना स्वीकार्य नहीं होगा। पहचान स्पष्ट रखने के लिए विद्यार्थियों को चेहरा खुला रखना अनिवार्य होगा。 महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों को लेकर विशेष अध्ययन किया गया है। 15 तारीख को महाशिवरात्रि है, जो रविवार है। 13 तारीख को बड़ा पेपर है, जबकि 14 और 16 तारीख को कोई बड़ा पेपर नहीं है। महाकाल मंदिर क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों में इन तारीखों पर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम या नगण्य रहने की संभावना है। इस संबंध में जिला प्रशासन से समन्वय किया गया है। बाइट - जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 15:44:23
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 15:38:01
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी।थाना बहेड़ी पुलिस ने जुआ खेलने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹10,390 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना बहेड़ी पर धारा 13 जी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शेरगढ़ अड्डे से लगभग 100 मीटर दूर शेरगढ़ रोड के बाईं ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश दी गई। मौके पर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बरामद रकम में ₹7,980 फड़ से तथा ₹2,410 अभियुक्तों के कब्जे से प्राप्त हुई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजू कुमार, उप निरीक्षक अंकित सिंह बघेल तथा कांस्टेबल विनय कुमार, श्यामसुंदर और कृष्णपाल शामिल रहे। पुलिस की यह कार्रवाई जुआ एवं सट्टा विरोधी अभियान के तहत की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी और माफी की बात कही। गिरफ्तार अभियुक्तों में एवरन सिंह, होरीलाल उर्फ झम्मनलाल, उमेश, राजेन्द्र और अमरपाल शामिल हैं, जो सभी थाना बहेड़ी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 15:35:01
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में उत्पीड़न से परेशान BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर बूथ लेवल ऑफिसर ने भेजा राष्ट्रपति को पत्र, कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र, राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में बूथ लेवल ऑफिसर ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, बीएलओ ने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित समेत 2 अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और झूठे आरोप लगाकर दबाव का लगाया आरोप, बीएलओ ने उत्पीड़न से तंग आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट:- अंकित सिंह--बीएलओ (वायरल वीडियो)
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 09, 2026 15:32:13
Madhepura, Bihar:मधेपुरा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस एवं युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस शहर के कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक पहुंचा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट छात्रा कांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट छात्रा कांड जैसे गंभीर मामले में दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि जनहित में आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है。 कांग्रेस और युवा शक्ति के नेताओं ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने हमेशा छात्र-युवाओं और पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ी है। उनकी गिरफ्तारी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पप्पू यादव को शीघ्र रिहा नहीं किया गया और नीट छात्रा कांड के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 09, 2026 15:31:51
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय: तेतरहाट थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतरजिलाई वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की दो बाइक, एक टोटो, तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस सभी गिरोह के सदस्यों से कड़ी पूछताछ कर अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि तेतरहाट थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराध करने की फिराक में बाइक से घूम रहे हैं। इसी सूचना पर तेतरहाट बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और जांच के क्रम में एक बाइक पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में बाइक जमुई जिले से चोरी किया गया था वह भी बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनों के निशानदेही पर अन्य सदस्यों और वाहनों को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 09, 2026 15:31:33
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया पुलिस ने इरफान हत्याकांड का 6 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। एक को पुलिस ने गिरफ्ताr कर लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है; प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों ने इरफान की निर्मम हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था। आज सुबह मुफ्फसिल थाना अंतर्गत महना नहर के समीप गड्ढे में इरफान का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया था, अर्धनग्न स्थिति में शव बरामद हुआ था, पैर बंधे हुए थे, सर पर जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन दल बल के साथ पहुंचे थे। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड भी पहुंची थी। मृत युवक मझौलिया के खैरवा टोला का रहने वाला था; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। बेतिया पुलिस ने हत्या का उद्भेदन कर दिया है। बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इरफान 15 दिन पहले एक गांव में पेंटर का काम करने गया था; वहीं पर एक लड़की से उसकी बात-चीत होने लगी। दोनों में लगातार बात हो रही थी; कल दोनों बगीचा में मिलने गए थे जहां पर लड़की के परिजनों ने दोनों को देख लिया और लड़के की निर्मम तरीके से हत्या कर दूसरे थाना क्षेत्र मुफ्फसिल थाना के क्षेत्र में शव को ठिकाने लगा दिया। बेतिया पुलिस ने फिर एक बार हत्या के वारदात को 6 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है; मृत युवक और हिरासत में लड़की स्वजातीय हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top