Back
समस्तीपुर के ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जहर का आरोप लगाया
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 05, 2025 06:01:04
Bihar
समस्तीपुर में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत. युवक के परिजनों ने लगाया जहर खिलाने का आरोप. घटना समस्तीपुर जिले के अंगार थाना क्षेत्र के चैता वार्ड 11 की है. चैता निवासी शैलेन्द्र साहनी के पुत्री प्रीति कुमारी के पति जो चार तारीख को अपने ससुराल, पत्नी की विदाई के लिए आया हुआ था लेकिन युवक के परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई. अस्पताल में भर्ती की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एक निजी अस्पताल से उसका शव बरामद किया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची अंगार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक युवक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र रायपुर वार्ड नो निवासी लक्ष्मी साहनी के पुत्र मुनीर साहनी के रूप में हुई. निवासी मृतक युवक के भाई का बताना है कि 30 नवम्बर को लड़की के फुआ की बेटी की शादी थी. उसी में बताया गया है कि पति-पत्नी और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद हुआ था इसके बाद वह ससुराल नहीं जाने की बात कह कर चली गई थी लेकिन 4 तारीख को उसके ससुराल वालों ने विदाई करने को लेकर फोन किया था इस फोन पर वह अंगार पहुंचा था. हम लोगों को लगता है कि जहर खिलाकर इसको मार दिया गया है. लड़के की शादी 18 महीने पूर्व हुआ था जिससे दो माह की एक छोटी सी लड़की है. घटना के बाद से ही लड़की के परिवार वाले और लड़की फरार है. जांच में जुटी पुलिस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report