Back
समस्तीपुर में बीजेपी के संजय सरावगी ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 31, 2026 11:18:38
Bihar
समस्तीपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा—भ्रष्टाचार ही लालू परिवार की पहचान, एनडीए सरकार के विकास और मोदी नेतृत्व की जमकर की सराहना।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने दो दिनों की यात्रा पर समस्तीपुर पहुंचे जंहा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया I कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की एनडीए की सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है I इसको लेकर प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं को आभार और अभिनंदन का कार्यक्रम चल रहा है I
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा की लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे बड़े घोटाले के सजायाफ्ता जेल जाकर लौटे है I उसके बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया I अभी अपने पुत्र को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है I जो सभी चीज पढ़ाई में फेल , क्रिकेट में फेल , और राजनीति में फेल I उनकी एक मात्र उपलब्धि है भ्रष्टाचार I
वही संजय सरावगी ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की देश आज तेज़ी से आगे बढ़ रहा है I हम आज चौथी महाशक्ति के रूप में खड़े है I जल्द ही हम तीसरी महाशक्ति बनेंगे I हाल ही में आर्थिक सर्वेक्षण आया है उसमें विश्व के सभी देशों में सबसे ज्यादा आर्थिक विकास कर रहे है I
वही बिहार में भी एनडीए के नेतृत्व वाली मे प्रदेश आगे बढ़ रहा है I हमारा आर्थिक विकास दर 13 प्रतिशत है जो देश के सभी राज्यों से ज्यादा है I
वही नीट छात्रा की मौत मामले को सीबीआई को सौंपे जाने के सवाल पर कहा की डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने गए थे तब पीड़ित परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की थी I मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मांग को मानते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा कर दी है I
बाइट : संजय सरावगी , प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 31, 2026 12:34:080
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 31, 2026 12:33:570
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 31, 2026 12:32:390
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 31, 2026 12:32:280
Report
TCTanya chugh
FollowJan 31, 2026 12:32:010
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 31, 2026 12:31:500
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 31, 2026 12:31:370
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 31, 2026 12:31:110
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 31, 2026 12:30:51Jalalpura, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सरकारी निर्माण में लापरवाही से दो परिवारों के मकान भरभराकर गिर गए. बड़े सवाल ये हैं क्या समय रहते लोग बाहर नहीं निकलते तो हादसा जानलेवा हो सकता था और लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 31, 2026 12:30:160
Report
0
Report