icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बल्लभ नगर में SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, कप्तानगंज ने बनाए 53 रन

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में बुधवार को SNT कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला किशन इलेवन और कप्तानगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किशन इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। छह ओवरों में कप्तानगंज ने 53 रन बनाए। कैफ ने 21 और बीरू ने 10 रन बनाए, जबकि सूरज ने चार विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 10 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी व किट दी जाएगी। कार्यक्रम में मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल, डॉ. शुभम मिश्रा, अजय कुमार सैनी, जगरनाथ यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति में मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा, अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, महामंत्री निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, व्यवस्थापक अशोक रावत, दुष्यन्त पाण्डेय, महेन्द्र सैनी, शाहरुख खान और विजय यादव सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।
0
0
Report

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सूरजपुर के जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण; सेवाओं पर निर्देश

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को सूरजपुर स्थित जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर आम लोगों को मिल रही सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की व्यवस्था, सफाई, पेयजल और सेवाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि केंद्र आने वाले हर नागरिक को सहज अनुभव मिलना चाहिए। मेधा रूपम ने अधिकारियों और केंद्र संचालकों को जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित रखने और तय प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में रोशनी कम होने पर उन्होंने प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा。
0
0
Report
Advertisement

20 एकड़ जंगल काटे जाने पर तीन वन अधिकारी निलंबित, पुन्हाना मंडी तक पहुंची लकड़ी

Nuh, Haryana:Story :- पौधारोपण की आड़ में काट डाला 20 एकड़ जंगल, तीन वन अधिकारी निलंबित फरीदाबाद के अलीपुर-शिकारगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का मामला, नूंह की पुन्हाना लकड़ी मंडी तक पहुंची जंगल की लकड़ी; 13 आरा मशीनें सील, जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया मामला। हरियाणा में वन संरक्षण और पौधारोपण के दावों के बीच फरीदाबाद के आरक्षित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पौधारोपण की आड़ में अलीपुर-शिकारगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र की करीब 20 एकड़ वन भूमि से हरे-भरे और बड़े पेड़ों को काट दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेंजर अफजल खान सहित दो वनपालों अंकित और संदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। फरीदाबाद के वन क्षेत्र से काटी गई लकड़ी को नूंह जिले की पुन्हाना लकड़ी मंडी में लाकर बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुन्हाना लकड़ी मंडी में कार्रवाई करते हुए 13 आरा मशीनों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान हजारों टन लकड़ी भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के अलीपुर-शिकारगढ़ बीट में करीब 20 एकड़ वन भूमि पर बड़े पेड़ों की कटाई की गई। जिस क्षेत्र में पौधारोपण और वन संरक्षण की जिम्मेदारी थी, वहीं पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है। फरीदाबाद के वन क्षेत्र से काटी गई लकड़ी का पुन्हाना मंडी तक पहुंचना इस पूरे मामले को और गंभीर बना रहा है। वन विभाग की कार्रवाई में 13 आरा मशीनों को सील किया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि विभाग अब लकड़ी के स्रोत और उसके कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 20 एकड़ वन भूमि से काटी गई लकड़ी की कुल मात्रा कितनी थी और इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से लेकर पुन्हाना मंडी तक लकड़ी पहुंचने के मामले ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

शांति सेवा हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Dipu RawatDipu RawatFollow9m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा-गोरखपुर मार्ग स्थित पिपरपाती चौराहे के निकट शांति सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर चकिया निवासी शकुंतला देवी (50), पत्नी बंधु सिंह के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, शकुंतला देवी को सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्होंने मंगलवार को ही अस्पताल से छुट्टी देने की मांग की थी, लेकिन डॉक्टर ने छुट्टी नहीं दी। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे डॉक्टर ने गाड़ी मंगवाकर महिला को गोरखपुर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा थाने की पुलिस श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा नें बताया की डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में छह बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

सालवा कला में स्कॉर्पियो पीछा मामला: गोलीबारी, दो आरोपी डिटेन

Jodhpur, Rajasthan:सालवा कला में बदमाशों ने स्कॉर्पियो से पीछा कर मारी टक्कर, दो आरोपी डिटेन जोधपुर। डांगियावास थाना क्षेत्र के सालवा कला में बुधवार दोपहर चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में आए हनुमानगढ़ के युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दूसरी स्कॉर्पियो से पीछा करते हुए युवकों की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए खेत में जा घुसी। घटना में चार लोग घायल हो गए। एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक अपनी चोरी हुई स्कॉर्पियो की जीपीएस लोकेशन के आधार पर सालवा कला पहुंचे थे। यहां संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आने पर उन्होंने उसका पीछा किया। इसी दौरान मनीष जाट निवासी सालवा कला और सुनील जाट ने दूसरी स्कॉर्पियो से उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली गाड़ी के बोनट पर लगी। ग्रामीणों के अनुसार दो से तीन हवाई फायर भी किए गए। गाड़ी पलटने के बाद भी आरोपियों पर मारपीट का आरोप है। घायलों में सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, भानु खान और स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट शामिल हैं। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

पाटाखेड़ा में शराब छोड़ाने की जड़ी-बूटी से दो मौत, कई घायल

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर दी गई जड़ी-बूटी दो लोगों की मौत की वजह बन गई! इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जड़ी-बूटी के सेवन के बाद रामकिशोर और संजय की मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पाटाखेड़ा गांव का एक बाबा लंबे समय से लोगों को शराब छुड़ाने के नाम पर यह जड़ी-बूटी देता आ रहा था। इसी जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बैतूल रेफर किया जा रहा है। सीएमएचओ खुद चिचोली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और जड़ी-बूटी देने वाले कथित बाबा की तलाश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब छुड़ाने के नाम पर दी जा रही इस जड़ी-बूटी में ऐसा क्या था, जिसमें सेवन से दो लोगों की जान चली गई और कई जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। चिचोली के पाटाखेड़ा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। बाइट - डॉ संजीव शर्मा,सीएमएचओ बैतूल
0
0
Report

रहबर फाउंडेशन ने ग्रामीणों में वितरण किया कंबल व दवाइयाँ

VKVikas KumarFollow17m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में ग्रामीण असहायों की मदद को सामने आया एक फाउंडेशन रहबर फाउंडेशन। जिसके द्वारा कई वर्षों से ग्रामीण स्तर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य व अन्य लाभ पहुँचाया जा रहा है। रहबर फाउंडेशन द्वारा आज बांसी तहसील क्षेत्र के परसपुर गाँव में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व फ्री चश्मा एवं कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक सलीम खान व अमीरुल्ला चौधरी समेत डॉ अब्दुल कादिर, स्थानीय ग्राम प्रधान मुश्ताक अली एवं क्षेत्रीय समाजसेवियों समेत आस-पास के ग्रामीण शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पहले समाजसेवियों का साल के साथ सम्मान किया गया। जिसके बाद फाउंडेशन के लोगों द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच व कंबल वितरण किया गया। वहीं फाउंडेशन के संस्थापक अमीरुल्ला चौधरी ने इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई और बताया गया कि रहबर फाउंडेशन के द्वारा 13 वर्षों से लगातार फ्री मेडिकल कैंप व ठंड में गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट इत्यादि वितरण किया जाता है और 150-200 लोगों में कम्बल वितरण किया गया है। वहीं पूरे कार्यक्रम को लेकर के संस्थापक सलीम खान ने कहा कि वह चाहते हैं कि आगे भी यह फाउंडेशन लोगों की मदद करता रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान मुश्ताक अली ने फाउंडेशन के द्वारा शिविर लगाए जाने के इस नेक कार्य को लेकर उनका शुक्रिया किया। वहीं डॉक्टर अब्दुल कादिर ने बताया कि इस क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए अक्सर बाहर जाना पढ़ता था लेकिन इस फेडरेशन के द्वारा सबसे कैंप लगाया जा रहा है तब से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है और बहुत ही सीरियस मामलों में ही लोगों को बाहर इलाज के लिए भेजा जाता है अन्यथा जो भी मरीज आते हैं उनका इलाज यही पर निःशुल्क किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

एक्सप्रेसवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग से मचा हड़कंप।

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 18 नवंबर को ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, घटना कर्म के अनुसार, दोपहर 12:04 बजे फायर स्टेशन देवबंद को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही देवबंद फायर स्टेशन की यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने पर वाहन संख्या HP 71 A 7675 में आग लगी हुई मिली। सीएफओ की उपस्थिति में अग्निशमन कर्मियों ने एमएफई की सहायता से पंपिंग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई है।
0
0
Report

जमुई में डायन-भूत के अंधविश्वास से बुजुर्ग महिला की हत्या; 9 नामजद गिरफ्तारी

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन गांव में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौ वर्षीय बच्चे की बीमारी से मौत के बाद महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग उसे जबरन घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, पूरे मामले को लेकर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि थम्हन गांव निवासी रंजू देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे गांव के स्वर्गीय श्रवण मिस्त्री के नौ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बच्चों की मौत के बाद कुछ आरोपी महिला के घर पहुंचे और उनकी सास दाया देवी उर्फ कुसुम देवी को डायन-भूत कहकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद कथित तौर पर जबरन उन्हें अपने साथ जंगल की ओर ले गए। लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए चरकापत्थर थाना पुलिस ने तत्काल अनुसंधान और छापेमारी शुरू की। इस दौरान नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दाया देवी उर्फ कुसुम देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपी टिंकू शर्मा की खून लगी शर्ट, घटनास्थल से खून लगी लाठी और शव से ब्लड सैंपल बरामद किया गया है। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया है। नौ आरोपी गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपियों में टिंकू शर्मा, पिनू शर्मा, कामदेव शर्मा, कुंदन मंडल, नीतीश शर्मा, चंदन कुमार, सनातन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा और गुड्डू मिस्त्री शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शुभम कुमार झा, उपेंद्र कुमार राम, विनय कुमार मांझी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बहरहाल, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के नाम पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top