Back
डेहरी में ट्रॉली बैग से महिला शव मिलने पर हत्या का आरोप, पति फरार
AYAMARJEET YADAV
Feb 01, 2026 14:51:22
Sasaram, Bihar
खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे आज सुबह मिले एक लाल ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतक महिला का नाम मेहरून खातून था, जो कयामुद्दीन अली की पत्नी थी। वह डेहरी के ज़क्की बिगहा की रहने वाली थी। मृतक महिला के भाई सरवर अली ने इसकी पहचान की है। भाई सरवर अली ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के सकडी का रहने वाला है। उसकी बहन मेहरून की शादी 2022 में डेहरी के क्यामुद्दीन से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है। आरोप यह भी है कि मृतक मेहरून के पति क्यामुद्दीन ka अपने मामी की बहन से अवैध संबंध है। जिसका मेहरून विरोध करती थी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पति क्यामुद्दीन ने अपनी पत्नी मेहरून निशा की हत्या कर उसके शव को ट्रॉली बैग में पैक कर दिया तथा उसे सब्जी मंडी के पीछे कचरे में फेंक दिया। बताया जाता है कि कल ही क्यामुद्दीन ने अपने ससुराल में फोन कर यह जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी मेहरून घर से भाग गई है। उसके बाद आज सुबह ट्रॉली बैग में उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। आरोपी पति क्यामुद्दीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर बंद कर फरार हैं। इस संबंध में पूरे मामले की जांच कर रहे हैं डीएसपी गौतम कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
बाइट-- सरवर अली (मृतक का भाई)
बाइट -- डॉ. विमलेंदु कुमार (पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक) सदर अस्पताल सासाराम।
बाइट -- गौतम कुमार यादव (डीएसপি)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:04:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:03:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 16:03:400
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 01, 2026 16:03:270
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:02:570
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:02:350
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 01, 2026 16:02:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 16:02:100
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 01, 2026 16:02:010
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 01, 2026 16:01:170
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 01, 2026 16:00:590
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 01, 2026 16:00:410
Report