Back
कटिहार में अवैध हथियार तस्करी के तीन गिरफ्तार, दो देशी कट्टे और पिस्टल बरामद
RKRANJAN KUMAR
Feb 01, 2026 16:01:17
Katihar, Bihar
हथियार तस्करी में संलिप्त तीन अपराधियों को हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला के अन्य थाना में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर
विधिवत तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद
अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है
कटिहार के सेमापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेमापुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध हथियार की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ पावर ग्रिड के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तीनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उनकी पहचान उमेश कुमार उर्फ भोलू , उम्र 21 वर्ष, मो. इरसाद, उम्र 19 वर्ष एवं मंजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार ,उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। विधिवत तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए । उन्होंने आगे बताया कि तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है । साथ ही कटिहार के हसनगंज थाना क्षेत्र में भी एक अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त अमरदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है वही कदवा थाना क्षेत्र में भी एक अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 01, 2026 17:16:480
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 17:16:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:15:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:03:54Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अपना दल ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 01, 2026 17:03:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 17:03:290
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 01, 2026 17:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 17:01:03Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा विवाद से जुड़ा मामला: नया अपडेट सामने
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 01, 2026 17:00:450
Report