821115
सोन वैली सीमेंट फैक्ट्री की नीलामी: मजदूरों का 13 करोड़ का बकाया!
Sasaram, Bihar:नौहट्टा के बौलिया में बंद पड़े सोन वैली सीमेंट फैक्ट्री की प्रॉपर्टी की हाई कोर्ट द्वारा नीलामी कर दी गई है। यह फैक्ट्री लगभग 1984 में बंद हुई थी। उच्च न्यायालय के निर्देशन में फैक्ट्री की जमीन 22 करोड़ में नीलाम की गई। अब, संपत्ति का अधिग्रहण करने वाली कंपनी सुखद जीवन प्राइवेट लिमिटेड और पुराने मजदूर यूनियन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। मजदूर संगठन का आरोप है कि उन पर लगभग 13 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसे नीलामी के बाद भी अदायगी नहीं की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किराना दुकान से नेपाली मुद्रा बरामद, बॉर्डर क्षेत्र में हड़कंप
Bihar:सुपौल में इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के भीमनगर बाजार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, किराना दूकान में मिला 8.83 लाख नेपाली रुपया. मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस. इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में सुपौल पुलिस ने बड़ी रेड की है, इस छापेमारी में पुलिस ने एक किराना की दूकान से भारी मात्रा में नेपाली रुपया बरामद किया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, दरअसल इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर चौक पर एक किराना की दूकान में छापेमारी की गई है, वीरपुर SDM नीरज कुमार और SDPO सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है, जिसमें कई थाना की पुलिस भी शामिल थे, किराना की दूकान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने किराना दूकान से 8.83 लाख नेपाली रुपया सहित 13.65 लाख भारतीय रुपया भी बरामद किया है, यह जानकारी देते हुए SDPO सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भीमनगर में स्थित चन्दन ट्रेडर्स नामक किराना की दूकान में छापेमारी किया गया है, छापेमारी के दौरान दूकानदार भागने में सफल रहे, लेकिन मौके से दूकान में मौजूद एक शख्स को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है. बरामद नेपाली रूपया किराना दूकान में कहां से आया और इसमें कौन कौन लोग संलिप्त है इसकी पड़ताल की जा रही है. कहा की अभी जांच चल रही है, जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. बॉर्डर इलाके में किराना की दूकान से लाखों रुपया नेपाली करेंसी मिलने से हड़कंप -- इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र में अवस्थित सुपौल जिले के भीमनगर में किराना की दूकान में पुलिस की रेड से बाजार में हड़कंप मच गया है, छापेमारी में एक किराना की दूकान में पुलिस को 8.83 लाख नेपाली रुपया मिला है जिससे बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, लाखों रुपया नेपाली करेंसी किराना की दूकान में मिलने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है, लोगों की माने तो बॉर्डर इलाके के दूकान में भारी मात्रा में नेपाली करेंसी का मिलना कहीं न कहीं बॉर्डर इलाके में चल रहे गोरखधंधे को उजागर कर रही है, खैर जो भी हो फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वीरपुर SDPO सुरेन्द्र कुमार ने कहा की मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.0
0
Report
योगी बाबा के बुलडोजर से अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, शहर जाममुक्त
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग नगर निगम ने चलाया नगला पटवारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर चला योगी बाबा का बुलडोजर, शहर को जाम से मुक्त कराने व स्वच्छ बनाने की दिशा में चला अभियान, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर चला विशेष अभियान, मौलाना आजाद नगर से लेकर नगला पटवारी तक चला अभियान,0
0
Report
राजस्थान-जापान साझेदारी: ग्रीन एनर्जी और पर्यटन में निवेश बढ़ाने का नया मंत्र
Jaipur, Rajasthan:राज्य में ग्रीन एनर्जी और पर्यटन क्षेत्र में तेज विकास के चलते निवेश के अनुकूल माहौल बना है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने बताया कि उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाएं अब अधिक सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो गई हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। मुख्य सचिव ने कहा कि नीमराना मॉडल ऑफ एक्सीलेंस और जाईका (JICA) के सहयोग से राजस्थान और जापान के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। बैठक में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने, कुशल मानव संसाधन तैयार करने और छात्रों के लिए जापान में अध्ययन के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की गई। उन्होंने राजस्थान-जापान के पारंपरिक सकारात्मक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। बायो-फॉरेस्ट परियोजनाएं, जयपुर मेट्रो फेज-2 और आरयूआईडीपी में जापान की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया गया। राजदूत नगमा मलिक ने कहा कि जापान में आईटी सहित उच्च कौशल वाले क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की मांग बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के जरिए इन अवसरों को और विस्तार देने पर जोर दिया। बैठक में आरआईपीए के महानिदेशक हरीशचन्द्र माथुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा, दिनेश कुमार, अर्चना सिंह और राकेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ISI के इशारे पर हमला साजिश नाकाम: UP ATS ने दो युवक गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:UP ATS की बड़ी कार्रवाई: ISI के इशारे पर हमले की साजिश नाकाम, 2 गिरफ्तार लखनऊ उत्तर प्रदेश ATS ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI एजेंट शहजाद भट्टी के निर्देश पर यूपी में पुलिस थानों और अहम प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। UP ATS की सतर्कता से एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई। जिसमें पाकिस्तानी एजेंसी सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को गुमराह कर देश विरोधी गतिविधियों में धकेल रही हैं। क्या है पूरा मामला ATS को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय युवाओं को फुट सोल्जर बनाकर यूपी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए ATS ने 5 मई 2026 कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है और 6 मई 2026 को बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ,को बाराबंकी से पकड़ा。 पाकिस्तानी कनेक्शन पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ISI एजेंट शहजाद भट्टी और आबिद जट के सीधे संपर्क में थे। ये लोग इंस्टाग्राम पर हमाद, शहजाद भट्टी और आबिद जट नाम की ID से बातचीत करते थे। शहजाद भट्टी ने दोनों को लालच दिया कि मेरे कहने पर काम करोगे तो भारत में हीरो बन जाओगे"। इसके बाद दोनों देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए。 दानियाल ने एक पुलिस स्टेशन का वीडियो बनाकर लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी और अन्य संस्थानों की लोकेशन भी शेयर की थी! ISI ने दोनों को अलग अलग टास्क दे रखा थी पाकिस्तानी हैंडलर ने दानियाल को पाकिस्तानी डॉन आबिद जट लिखे 50 पर्चे छपवाकर सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाने को कहा थी तो कृष्णा के मोबाइल में ऑडियो मिली जिसमें शहजाद भट्टी और आबिद जट उसे और दो साथियों को वर्दीधारी व्यक्ति की हत्या का टास्क दे रहे थे। दानियाल अशरफ के पास से ATS को 9mm की देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, मोबाइल और कृष्णा मिश्रा 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, मोबाइल बताना हुआ है वही दोनों के फोन में पाकिस्तानी नंबर और आपत्तिजनक चैट भी मिलीं。 ATS अधिकारियों के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भ्रमित कर, आर्थिक लालच देकर कट्टरपंथी बना रहे थे। इनका मकसद पुलिस थानों और संवेदनशील संस्थानों पर हमला कर माहौल खराब को करना था. वही दोनों आतंकियों के खिलाफ ATS थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच की जारी है साथ ATS आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ग्राम रथ अभियान के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी
Bewar, Uttar Pradesh:लोकेशन- बिजयनगर , ब्यावर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जालिया द्वितीय ग्राम में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार रथ अभियान कार्यक्रम में शिरकत की बिजयनगर (ब्यावर ) राज्य सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बिजयनगर के निकट जालिया द्वितीय ग्राम में ग्रामीण क्षेत्रों में संबधित योजनाओं के प्रचार प्रसार रथ अभियान कार्यक्रम में शिरकत की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट सहित अनेक कार्यकर्ता ने स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कृषि एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ओर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार हमेशा आमजन के बीच रहती है ग्रामीणों के लिए सरकार खुद आपके द्वार आई है ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए ओर ग्रामीणों को योजनाओं को जोड़ने के लिए सरकार ने ग्रामीण रथ अभियान कार्यकम चला रही है उन्होंने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद जनता के बीच कम पहुंचते थे, जबकि वर्तमान सरकार विभिन्न अभियानों विशेषकर ग्राम रथ अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दीपशिखा, भाजपा महामंत्री सुभाष वर्मा मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट आदित्य कुमार शर्मा, हनुवंत सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा घनश्याम डोल्या, पूर्व सरपंच सुशीला देवी खेतावत, सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन बिजयनगर थानाधिकारी करणसिंह तहसीलदार रामकिशन जांगिड़ सहित प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे0
0
Report
रानीवाड़ा में पिकअप वाहन भीषण आग, ड्राइवर व सहयोगी सुरक्षित
Jalore, Rajasthan:जिला -जालौर रानीवाड़ा पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, असन्तुलित होकर पलटने से पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, ड्राईवर व सहयोगी ने कुदकर बचाई जान, घटना की सुचना पर सुंधामाता चौकी प्रभारी एएसआई महीपाल सिंह पहूंचे मोके पर, दमकल वाहन की सहायता से पाया आग पर काबू, हादसे में चोटील पिकअप ड्राईवर व सहयोगी को समाजसेवी नेपालसिंह देवल एवं ग्रामीणों की सहायता से भीनमाल के निजी अस्पताल पहूचाया जहा उनका उपचार चल रहा है बिलड गाँव के विकेट मोड मैं हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
EWS आरक्षण सरल बनाकर अधिक युवाओं को लाभ देने की मांग तेज
Jalore, Rajasthan:जालोर में EWS जन जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी में आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण में सरलीकरण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लागू सरलीकरण को केंद्र सरकार भी अपनाए, ताकि अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। राठौड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र द्वारा दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण में कई जटिल शर्तें होने के कारण पात्र लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनमें से अधिकांश शर्तों को हटाकर इसे सरल बनाया। उन्होंने युवाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की और कहा कि जन जागृति मंच के माध्यम से प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की भी मांग रखी गई।कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
बालोतरा के फन वाटर पार्क में बाउंसर की मारपीट का वीडियो वायरल, पुष्टि नहीं
Balotra, Rajasthan:बालोतरा हिमार्इ फन वाटर पार्क में ग्राहकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल। स्विमिंग करने आए तीन चार कस्टमर के साथ बाउंसर ने ग्राहकों के साथ की मारपीट। बाउंसर ने हाथ में से कड़ा निकाल कर ग्राहक को मारने का किया प्रयास। जी मीडिया वायरल वीडियो का नहीं करता है पुष्टि0
0
Report
भीलवाड़ा में एक्टिवा चोर पकड़: CCTV से पहचानकर घंटों में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:गुलाबपुरा, भीलवाड़ा चोर ने सर्विस सेंटर से उठाई एक्टिवा, एक्टिवा चोर को जागरूकता के चलते कुछ ही घंटे में पकड़ा, बावड़ी चौराहे के सर्विस का है मामला, भगवानपुरा के दिनेश को किया पुलिस के सुपुर्द। स्थानीय बावडी चौराहे पर टू व्हीलर रिपेयरिंग की शॉप पर सर्विस के लिए आई एक्टिवा स्कूटर को मौका पाकर भगवानपुरा का दिनेश जाट उठाकर ले गया। सर्विस के लिए दुकानदार को जब स्कूटी नजर नहीं आई तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्कूटी चोर की पहचान कर शहर में तलाश किया। जिस पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के निकट चोर को स्कूटी सहित पड़कर सर्विस सेंटर पर ले आए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची, व भगवानपुरा के दिनेश पिता रामलाल जाट को पुलिस थाने ले गई।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में CM नैब सिंह सैनी का जन आशीर्वाद समारोह: योजनाओं की घोषणाएं संभव
Panchkula, Haryana:पंचकूला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में एक भव्य जन आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सेक्टर-5 स्थित हैफेड ग्राउंड के पीछे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होगे है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों व आगामी योजनाओं को साझा करेंगे。 स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके。 इस समारोह को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद स्थापित करेंगे。0
0
Report
इटावा: खाद्य विभाग पर अभद्रता के बाद नमूने लिए गए, हंगामा बढ़ा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम पर सैंपल भरने के दौरान की गई अभद्रता खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कपड़े फाड़े गए मामले की जानकारी मिल मौके पर एसडीएम सिटी मजिस्ट्रेट भारी संख्या में पुलिस पर पहुंचे वहीं व्यापार मंडल ने भी खाद्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत रामलीला मैदान के पास में बने एक गोदाम पर जब शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नमूने ले रही थी इस दौरान अंदर एक शटर बंद गोदाम देख उसको खुलवाने की बात पर कहासुनी हुई लेकिन अंदर संदिग्ध मामले होने के चलते व्यापारी के द्वारा उसे दरवाजे को नहीं खोला गया इसी बात पर कहा सुनी हो गई जिसके चलते व्यापारी ने खाद्य विभाग टीम पर अभद्रता करने पर उतारू हो गए इस घटना में खाद्य सहायक आयुक्त के कपड़े तक फाड़ डालें इसके बाद टीम के द्वारा पूरे मामले की जानकारी इटावा के डीएम शुभ्रांत कुमार से की गई डीएम के निर्देशन पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर एसडीएम सदर विक्रम राघव और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे व्यापारी अपने गोदाम को बंद कर मौके से फरार हो गए काफी देर बाद व्यापार मंडल के लोग पहुंचे और उसको खुलवाया तब जाकर खाद्य सुरक्षा की टीम ने नमूने लिए हैं। वही इस पूरे मामले को लेकर व्यापार मंडल की तरफ से भी खाद विभाग पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं हालांकि इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच की बात करते हुए नजर आए।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर पुलिस के चार थानों में 7 मुठभेड़, 10 बदमाश गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी, 24 घंटे में 7 मुठभेड़ और 10 बदमाश गिरफ्तार, ताबड़तोड़ मुठभेड़ो में 9 बदमाश हुए घायल, नई मंडी पुलिस ने 4 मुठभेड़ों में 6 पकड़े, मंसूरपुर में शैंकी घायल साथी संग गिरफ्तार, बुढाना में शाहरुख पठान मुठभेड़ में दबोचा गया, नगर कोतवाली में शिवम उर्फ मोटा गिरफ्तार, 8 तमंचे व 16 कारतूस, लूटी गईं चांदी मिली, बदमाशों से 3 बाइक और स्कूटी पुलिस ने पकड़ी, सभी बदमाशों पर लूट चोरी हत्या जैसे सैकड़ो केस, दो इनामी 20-20 हजार के बदमाश भी गिरफ्तार, SSP संजय वर्मा के नेतृत्व में चार थानो में 7 मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी का रायपुर मेले ग्राउंड उद्घाटन
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी रायपुर मेला ग्राउंड में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया सांसद दामोदर अग्रवाल, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे रायपुर मेला ग्राउंड में विशाल आम सभा को संबोधित करने के बाद उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी हुई रवाना0
0
Report
पूर्वुलिया के अस्पताल में ENT प्रमुख पर आरोप, नर्सों ने किया प्रदर्शन
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : পুরুলিয়া গভর্মেন্ট মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালের ইএনটি বিভাগের প্রধান ডাঃ অতীশ হালদারের বিরুদ্ধে দুর্ব্যবহারের অভিযোগ তুলে পুরুলিয়া সদর হাসপাতাল চত্বরে বিক্ষোভে সামিল হল নার্সরা। অভিযোগ, গত ৫ মে পুরুলিয়া গভর্মেন্ট মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালের একাডেমিক বিল্ডিংয়ে হাতুয়াড়ায় ইন্টার্নশিপ ইন্ডাকশন প্রোগ্রাম ছিলো। সেখানে ইএনটি বিভাগের প্রধান ডাঃ অতিস হালদার ডোনা দাস, মিনতি মাঝি টুডু, অর্পিতা হালদার সহ অন্যান্য নার্সিং স্টুডেন্ট ও নার্সদের অপমানজনক মন্তব্য করেন। ঘটনার পর বিষয়টি লিখিতভাবে MSVP কে জানান নার্সিং ইন্টার্ন স্টুডেন্টরা। ঘটনার পরিপ্রেক্ষিতে মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতাল কর্তৃপক্ষ উক্ত ডাক্তারকে শোকজ নোটিশ পাঠায়। তারপরেও ওই চিকিৎসক ক্ষমা না চাওয়ায় পুরুলিয়া শহরের সদর হাসপাতাল ক্যাম্পাসের সামনে বিক্ষোভে সামিল হন নার্সিং পড়ুয়ারা । বাইট: ১) অর্পিতা হালদার (নার্স) ২) ডোনা দাস (নার্স )0
0
Report
नदिया जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के बाद सुरक्षा सतर्क, 55 लोग हिरासत में
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস ভোট মিটেছে শান্তিপূর্ন ভাবে, খুব সামান্য বিক্ষিপ্ত ঘটনা ঘটেছে সঙ্গে সঙ্গে ব্যবস্থা নেওয়া হয়েছে, জানালেন নদীয়া জেলা প্রশাসন, জেলাশাসক, এসপি,এবং কেন্দ্রীয় বাহিনী আধিকারিক। এখনো নজরদারি রয়েছে, 55 জন কে আটক করে রাখা আছে, কোথায় কিছু ঘটনা ঘটলে আটক থাকা ব্যক্তিদের মধ্যে যার এলাকায় হবে তার বিরুদ্বে আইনি পদক্ষেপ শুরু করা হবে। কড়া পদক্ষেপ আইন-শৃঙ্খলা ভঙ্গ হলেই তূড়ান্ত একশন কোন আপোষ নয় পরিষ্কার বার্তা জেলা প্রশাসনের।0
0
Report
Advertisement
