
चारों का दुस्साहस। साईं मंदिर को बनाया निशाना। दुर्गा मंदिर में चोरी से पूर्व ही एक चोर पकड़ा गया।
मसौढ़ी शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए परसाबाजार स्थित साईं मंदिर को अपना निशाना बनाया। बाद में चोर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुनपुन स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने किसी तरह एक चोर को पकड़ लिया।पुनपुन थाना के एसएचओ बेबी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल कुमार परसाबजार थाना स्थित दरियापुर गांव का रहने वाला है। साईं मंदिर से चुराया चांदी का मुकुट और दानपेटी से चुराए गए नगद बरामद हुए हैं। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार एक बार फिर चुनावी माहौल में रंगने जा रहा है। अक्टूबर या नवंबर 2025 में राज्य की सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ सालों में बिहार की राजनीति में कई बड़े बदलाव हुए हैं — 2020 में नीतीश कुमार ने NDA के साथ सरकार बनाई, 2022 में उन्होंने RJD के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया, और अब 2024 में फिर से लौट आए NDA में। इस बार चुनावी मैदान में एक नया चेहरा भी है — प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 40 से ज्यादा महिला उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यानि इस बार मुकाबला बदलते गठबंधनों और नए वादों का है।