बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग: 5 बजे तक 67.14% मतदान दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं ने उत्साह की नई मिसाल पेश की। शाम 5 बजे तक 122 सीटों पर 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बार वोटिंग ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले चरण में जहां 65.1% मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण में मतदाताओं की भागीदारी और भी अधिक रही। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं और दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में निरंतर बढ़ोतरी हुई। दोनों चरणों के मिलेजुले आंकड़े बताते हैं कि इस बार बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व ऐतिहासिक बन गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|