Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

जयपुर में पहली बैठक: सड़कों पर पशु नियंत्रण, होर्डिंग हटाने का निर्देश

PCPranay Chakraborty
Nov 11, 2025 14:03:04
Noida, Uttar Pradesh
जयपुर। संभागीय आयुक्त और निगम प्रशासक पूनम की पहली बैठक。 सड़कों पर पशु न दिखें- प्रशासन सख्त रुख में。 आवारा पशुओं की रोकथाम पर दिया विशेष फोकस。 मिशन मोड’ में सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश。 टूटे साइन बोर्ड ठीक करने और अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश。 शहर के पर्यटन स्थलों पर भी रहेगा ध्यान केंद्रित。 सौंदर्यीकरण और स्वच्छता से बढ़ेगा जयपुर का आकर्षण。 नगर निगम जयपुर की नई शुरुआत-नई गति, नई नीति, नई सोच。 एकीकृत निगम में पहली बैठक से तय हुई प्रशासनिक दिशा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 17, 2026 05:17:27
Panna, Madhya Pradesh:गैस की किल्लत से तपती धूप में कतारें और रसोई गैस सिलेंडर का बंटवारा पुलिस के पहरे में हो रहा है। पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। एक अदद सिलेंडर पाने के लिए लोग कड़ाके की धूप में घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं। गुनौर गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुषों का तांता लगा रहता है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौट जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने एजेंसी संचालक पर मनमानी और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए हैं। कतार में खड़े लोग कहते हैं कि न तो वहां छाया है और न ही पानी की व्यवस्था। भीषण गर्मी और अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश है। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है, अब पुलिस की निगरानी में ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है ताकि भीड़ में विवाद न हो। क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति और एजेंसी परिसर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 17, 2026 05:16:26
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया दतिया निवासी बदमाश नदीम महज 16 घंटे बाद पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और दिन रात तक पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। लेकिन उसकी तलाश नहीं कर पाई, बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम मेडिकल कराने उसे अस्पताल लाई थी, तभी वह मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने से ऑटो में बैठकर भाग निकला था। वी/ओ.1- दरअसल रविवार की रात दो बजे पुलिस मुठभेड़ में नदीम और उसके साथी संजय जाटव को पकड़ा था। दोनों को पुलिस जिला अस्पताल मेडिकल कराने लाई थी। तभी शाम के समय नदीम लंगड़ाते हुए पुलिस कस्टडी से अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर निकला और मिनर्वा पुलिस चौकी के पास खड़े ऑटो में बैठा और ऑटो चालक को 50 देकर फरार हो गया, अस्पताल में जब पुलिसकर्मियों को नदीम के गायब ने होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस की कई टीमें नदीम की तलाश में जुटी है और ऑटो चालक अमित से भी पूछताछ कर रही है। बाइट- अमित..... ऑटो चालक
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 17, 2026 05:15:46
Panna, Madhya Pradesh:1.थ्रेशर निगल गया मजदूर का हाथ。 2.झिन्ना गांव में सरसों की गहाई के دوران दर्दनाक हादसा。 3.घटना में 5 बच्चों के पिता की हालत नाजुक。 पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के झिन्ना गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक किसान मजदूर के लिए रोजी-रोटी का साधन ही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा काल बन गया। सरसों की गहाई करते समय एक मजदूर थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ शरीर से अलग हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय बलराम आदिवासी सोमवार को मजदूरी कर रहा था। तभी अचानक उसकी शर्ट मशीन के कटर में फंस गई और देखते ही देखते मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। ग्रामीणों की तत्परता से मशीन रोकी तो गई, लेकिन तब तक बलराम का बायां हाथ कट चुका था और उसके सिर व सीने पर गंभीर चोटें आई थीं。 लहूलुहान बलराम को तुरंत अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हादसे ने 5 मासूम बच्चों के पिता और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य को लाचार कर दिया है। पत्नी प्रेमबाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, क्योंकि अब बच्चों के भरण-पोषण और भविष्य पर अंधेरा छा गया है。
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 17, 2026 05:09:41
Noida, Uttar Pradesh:
245
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 17, 2026 05:09:00
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों से आई आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरने पर बैठ गई हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 4 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 1. TBI जिले वर्ग के में समस्त आशा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2021 से आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है माह में करीब₹700 की मासिक दर से करीब 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित है 2. प्रशिक्षण केंद्र बगराजन धर्मशाला को बदल जाए क्योंकि प्रशिक्षण केंद्र में भोजन पानी एवं अन्य समस्याएं हैं । 3. RKSK के क्लस्टर बैठक के एवज में मिलने वाला भुगतान किसी ब्लॉक में आज दिनांक तक नहीं किया गया है । 4. आशा कल्याणकारी योजना के अंतर्गत जो आशा कार्यकर्ता पढ़ रही हैं उनकी पढ़ाई खर्च का मिलने वाला भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है 5. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रशिक्षण वी एंड्राइड मोबाइल दिया जाना सुनिश्चित किया जाए 6. पवई ब्लॉक में वर्ष 2024 25 वित्तीय वर्ष मार्च का केंद्र सरकार की राशि₹9000 आशा पर्यवेक्षक व आशा कार्यकर्ताओं को ₹2000 का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है 7. आशा पर्यवेक्षक वह एवं आशा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली ड्रेस की राशि का भुगतान आज दिनांक तक किसी भी ब्लॉक में नहीं किया गया है 8. जीपीएस लोकेशन बंद किया जावे यदि एनआरएचएम भोपाल से कोई पत्र हो तो अवगत करा जाए कराया जाए, फिलहाल पवई ब्लॉक में जीपीएस लोकेशन चालू है 9. समस्त आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह की 1 तारीख तक मानदेय भुगतान कराया जाए कथन-रेखा के अनुसार प्रदर्शन जारी रहा और आशा कार्यकर्ताओं ने रात में भी धरना जारी रखा। रात में भी बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने डटी रहीं और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
242
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Mar 17, 2026 05:08:36
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका का एकमात्र खेल मैदान पिछले एक साल से बदहाली का शिकार है। हालत यह है कि नगर के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अब शहर से 10 किमी दूर जाना पड़ रहा है। जनवरी 2025 में जिला खनिज न्यास मद से लगभग 48 लाख रुपये की लागत से इस स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया था लेकिन आज तलक इस मैदान का काम पूरा नहीं हो पाया। इस एक साल में ठेकेदार ने काम में सिर्फ खानापूर्ति की और मैदान की स्थिति पहले से भी बदतर कर दी। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मैदान का काम पूरा नहीं हो पाने से खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब हालत यह है कि मैदान में खिलाड़ियों की जगह दिनभर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस समस्या को लेकर कटघोरा के खिलाड़ी जनदर्शन में पहुंचे और जिला कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया। वहीं जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को आश्वासन देते हुए कटघोरा एसडीएम को जांच कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि खिलाड़ियों की इस समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
140
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 17, 2026 05:08:13
Payikapuram, Andhra Pradesh:हनीट्रैप कर लूट, डकैती और ब्लेकमेल की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा किया गया है। नानकमत्ता पुलिस ने इस गिरोह के छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह महिलाओं के माध्यम से लोगों को फोन कर अपने जाल में फंसाता था और फिर सुनसान स्थान पर बुलाकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करते हुए लूटपाट करता था। इतना ही नहीं आरोपी पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करते थे। मामले की जानकारी तब मिली जब 14 मार्च 2026 की रात एक व्यक्ति को महिलाओं ने फोन पर बातों में फंसाकर मिलने के बहाने नानकमत्ता क्षेत्र के मच्छी झाला इलाके में बुलाया। जैसे ही पीड़ित अपनी कार से वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे गिरोह के सदस्य ने घेर लिया और कार से उतारकर किसी मकान में बंधक बना लिया। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित से नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज और उसकी कार भी लूट ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को मुखबिर की सूचना पर डैम बंदे क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान एक हुंडई आई-10 कार को रोककर जांच की गई, जिसमें दो पुरुष तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू और दो महिलाएं गुरमीत कौर, सीमा कौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाद में दो अन्य आरोपियों रमन सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल को भी नानकमत्ता के वाटर स्पोर्ट्स क्षेत्र के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई हुंडई आई-10 कार, करीब 9750 रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह का मुख्य आरोपी तारा सिंह कोतवाली नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जिस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
273
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 17, 2026 05:07:34
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना टीम द्वारा की गई। मामला इंदिरानगर निवासी NGO कार्यकर्ता आयशा परवीन की शिकायत से शुरू हुआ, जिन्होंने बताया कि CSR फंड दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने उन्हें भरोसे में लेकर उनके संस्थान के नाम पर बैंक खाता खुलवाया और बाद में गुवाहाटी बुलाकर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर खाते का एक्सेस ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला के खाते का इस्तेमाल कर करीब 2.17 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन किया। देशभर से इस खाते से जुड़े 44 साइबर फ्रॉड मामलों की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनमें करोड़ों की रकम का लेनदेन हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीग्राम के जरिए अंतरराज्यीय साइबर गैंग से जुड़े थे और कॉरपोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें फ्रॉड राशि का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पूछताछ में आरोपियों ने 25 से 30 बैंक खाते उपलब्ध कराने की बात भी कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों में मितेश सोनी (दुर्ग), विजय चंद्रा (सक्ति), अजय साहू, अभय यादव और सचिन चौहान (रायगढ़) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। पुलिस ने सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
289
comment0
Report
Advertisement
Back to top