Back
पटना: चार घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश, चालक ने किया सारा सच उजागर
IKIsateyak Khan
Dec 30, 2025 03:45:59
Danapur, Bihar
पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेऊर थाना पुलिस ने महज़ चार घंटे के भीतर कथित लूटकांड का सफल उद्भेदन कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आवेदक विकास कुमार, निवासी बोरिंग रोड, गांधी नगर ने बेऊर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका टेम्पू चालक अजीत कुमार सरसों तेल सप्लाई कर लौटते समय गया-डोभी बाईपास के पास दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पिस्टल की नोक पर ₹1,76,221 लूट लिए जाने की जानकारी फोन पर दी थी।
आवेदन मिलते ही थानाध्यक्ष बेऊर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। जांच के दौरान टेम्पू चालक अजीत कुमार से की गई गहन पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि घटना मनगढ़ंत थी और लूट की राशि उसने अपने किराये के मकान में छिपा रखी थी। पुलिस ने मौके से पूरी ₹1,76,221 की राशि, मोबाइल फोन और वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार घोसी, जहानाबाद के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध बेऊर थाना कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:21:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 05:20:500
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 30, 2025 05:19:270
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:19:060
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 30, 2025 05:18:500
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:18:020
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 30, 2025 05:17:550
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 30, 2025 05:17:400
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 30, 2025 05:15:350
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 30, 2025 05:15:200
Report
0
Report
0
Report
0
Report