Back
पटना में फायरिंग केस: सोनू कुमार गिरफ्तार, हथियार का स्रोत सामने
PKPrakash Kumar Sinha
Dec 12, 2025 10:30:42
Patna, Bihar
केस: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित इलाके में फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार (25), निवासी रामदास पथ, को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सोनू ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल उसके दोस्त मनोज कुमार (30) के पास रखी गई थी. पुलिस ने मनोज को भी हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर खटाल से पिस्टल बरामद की गई. पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह हथियार सोनू ने विकास नाम के एक व्यक्ति से 25 हजार रुपए में खरीदा था. पुलिस अब फरार विकास की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपी सोनू ने बताया कि इलाके में वर्चस्व स्थापित करने और लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी. वीडियो को उसने खुद सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद पिस्टल उसी की निशानदेही पर मिली है. हथियार उपलब्ध कराने वाला युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report