icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
801503
IKIsateyak Khan2 Dec 2025, 05:46 pm

दानापुर में आदित्य विजन ने 189वां शोरूम खोला, भाग्यशाली विजेता बना मालिक

Danapur, Bihar:आदित्य विजन के 189वें शो रूम का दानापुर में भाग्यशाली विजेता द्वारा किया गया भव्य शुभारंभ पटना के दानापुर में आदित्य विजन के 189वें शो रूम का उद्घाटन किया गया. आदित्य विजन उपभोक्ता उपकरणों के लिए बिहार का एक विश्वसनीय नाम है, जो अपने बेहतरीन सर्विस और शानदार ऑफर्स के लिए जाना जाता है. आदित्य विजन ने पहला शोरूम 1999 में पटना के तारामंडल के सामने शुरू किया, उसके बाद यह कारवां आज 2025 में अपने 189वें शोरूमों के साथ खड़ा है. आदित्य विजन के निदेशक श्री निशांत प्रभाकर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कहा कि बिहारवासियों के ग्राहकों के समर्थन से स्टोर खोलने के लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं. यह सफलता हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की लगातार मेहनत और भरोसे का परिणाम है. आदित्य विजन ने NSE और BSE में सूचीबद्ध होने वाला बिहार का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन होने का दावा किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों, शुभचिनतकों, सहयोगियों तथा ग्राहकों को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद किया. इस दौरान हमने अपने ग्राहकों की सुविधा का निरंतर ख्याल रखा है जिससे उन्हें उनकी खरीदारी में अधिक सहूलियत मिले. आदित्य विजन का मंत्र है कि छोटे किस्सों में सिर्फ मूल देना है, ब्याज को भूलना. ब्याज मुक्त फाइनेंस 36 आसान मासिक किस्तों में केवल मूल राशि का भुगतान, डेबिट कार्ड द्वारा पेपरलेस फाइनेंस सुविधा, जीरो डाउन पेमेंट पर मनचाहे उत्पाद की खरीदारी और त्वरित डिलीवरी, पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बदले सुपर एक्स वेज ऑफर, हाथों-हाथ आसान लोन सुविधा जिसमें प्रमुख वित्तीय संस्थान जैसे HDFC, IDFC First, ICICI और Bajaj Finance भागीदार हैं. Bajaj Finance के ग्राहकों के लिए एक EMI आदित्य विजन द्वारा वहन किया जाएगा. रू. 7500 तक का कैशबैक और 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लागू. स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर विशेष छूट और ऑफर. लैपटॉप खरीद पर वायरलेस कीबोर्ड और माउस फ्री. ग्राहकों के लिए विशेष सेवा और सहायता. आदित्य विजन का कस्टमर हेल्पलाइन आदित्य सेवा सप्ताह के सातों दिन ग्राहकों की सहायता के लिए उपलब्ध है. साथ ही कंपनी सही उत्पाद, उचित मूल्य, आसान एक्सचेंज सुविधा और फ्री होम डिलीवरी तथा इंस्टॉलेशन की पेशकश करती है. ग्राहक सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 9955555544 पर संपर्क करें. खरीदें और जीतें मेगा पुरस्कार योजना. आदित्य विजन की वार्षिक बाय एंड विन योजना के अंतर्गत इस वर्ष 18 करोड़ रूपये के पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इस योजना में तीन भामाशाली विजेताओं को पटना, रांची और लखनऊ में एक-एक घर मिलेगा. प्रथम पुरस्कार के रूप में 175 कारें और द्वितीय पुरस्कार में 1251 मोटरबाइक्स प्रदान की जाएंगी. हर 10,000 रुपये की खरीदारी पर एक कूपन मिलेगा जिससे ग्राहक इस मेगा ड्रॉ में भाग ले सकते हैं. आदित्य विजन इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल सेक्टर में ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवा और बेहतरीन उत्पाद अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आदित्य विजन शोरूम पर संपर्क करें.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाड़मेर में निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी के खिलाफ मुकदमा, CID जांच शुरू

Barmer, Rajasthan:शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद बाड़मेर जिले की राजनीति और सामाजिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। मामले की शुरुआत भजन गायक छोटू सिंह रावणा की शिकायत से हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक भाटी ने उन्हें एक बीमार बच्चे की पोस्ट पर कमेंट करने फोन पर धमकी दी और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की बात कही। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविन्द्र सिंह के खिलाफ BNS की धारा 351(2) ,352(3) और 79 के तहत मुकदमा करवाया गया हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पीएचसी फतेहगंज पूर्वी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का चेयरमैन संजय पाठक ने किया उद्घाटन

Munna SinghMunna SinghFollow5h ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। पीएचसी फतेहगंज पूर्वी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का उद्घाटन चेयरमैन संजय पाठक द्वारा किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव दिवाकर ने बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बारे में जानकारी देंगी,कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान दोनों अभियान ही सभी लोगों से जुड़ा है। इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता करनी होगी। अनुपम कुमार बीसीपीएम ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव‌, इनके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार, क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी।वागीश त्रिपाठी ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए स्वस्थ व्यवहार को अपनाना है संचारी रोगों को हराना है का नारा दिया गया है, जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें।कार्यक्रम में चेयरमैन संजय पाठक, डॉक्टर संजीव दिवाकर, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, डॉक्टर रामू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, फार्मासिस्ट वागीश त्रिपाठी, कविता, मधु चंद्रा , पम्मी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे
0
0
Report

अजमेर में अवैध हथियार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंस नहीं मिला

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उसी कड़ी में जिला स्पेशल टीम और रामगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी अनवर को अवैध देशी पिस्टल के साथ पकड़ा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके आधार पर स्पेशल टीम और रामगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रेड की. तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी, हालांकि उसमें कोई कारतूस नहीं मिला. पूछताछ में आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया. इसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी से हथियार के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है.
0
0
Report

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर झूमे श्रोता

NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow5h ago
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जमकर झूमे श्रोता एंकर -बड़ामलहरा के स्थानीय व्यंकट ऑडोटोरियम में आयोजित ब्रम्हेश्वर सरकार धाम के पीठाधिश्वर पंडित लवलेश कृष्ण शास्त्री जी द्वारा संगीत मयी श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई जिसे सुनकर श्रद्धालु श्रोता आत्म विभोर होकर झूम उठे और कृष्ण भक्ति में लीन हो कर और बड़े ही धूमधाम हर्षो उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया आपको बता दें वेंकट ऑडो टोरियम में ब्रम्हेश्वर सरकार धाम के पीठाधिश्वर पंडित लवलेश कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा संगीत मयी श्रीमद भागवत कथा की जा रही है साथ ही बालाजी के दिव्य दरबार भी लगाए जा रहे है जिसके तहत हनुमान जयंती के दिन गुरुवार को शाम छः बजे से कथा उपरांत दिव्य दरबार लगाया जायेगा जिसमें अर्जी पर्ची के माध्यम से भक्तों की समस्याओ का समाधान बताया जायेगा उक्त धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है कथा में पवन दत्त दुवेदी,वेंकट मास्साब और बद्री प्रसाद गुप्ता लंकेश प्रधान यजमान है जबकि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा की प्रमुख श्रोता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति निशा आनंद सिंह बुंदेला, व समाजसेवी डॉक्टर विजय लोहिया रहे
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर राप्ती नदी पर चार बच्चों के लापता, एनडीआरएफ तलाश में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बुधवार शाम चार किशोरों के लापता होने से हड़कंप मच गया। नदी किनारे चार साइकिलें और कपड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, जबकि सैकड़ों ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए हैं। लापता बच्चों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13), विवेक निषाद (15) और गगन पासवान (15) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे और संभवतः नवरात्रि का कलश विसर्जन करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी किनारे इकट्ठा हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस टीम भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। Gорखपुर में चार बच्चों के डूबने की आशंका के बीच एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि रेस्क्यू टीम को कब तक कोई सफलता मिलती है।
0
0
Report

UP NEWS : बिलसंडा कस्बे में निर्माण अधीन मकान का लिंटर गिरा,पांच लोग हुए घायल

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मकान मालिक उसके दो बेटे,मिस्त्री और कई मजदूर दबकर घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर मोहल्ले वालों की मदद से मलवे में दवे लोगों को निकाला गया। जिन्हें डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गौतलतलब है बुधवार की देर रात कस्बा बिलसंडा के भारत मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद हसन के मकान का लिंटर मशीन से डाला जा रहा था। बताया जा रहा है लिटर डालने के लिए जो झूला बनाया गया था उसकी बल्ली अचानक टूट गई जिससे सरिया का पूरा जाल मैं लिंटर से नीचे आकर जमीन पर गिर गया। और ऊपर जो मजदूर लिटर पर चढ़े थे वह नीचे आकर गिरे और मलबे में दब गए। वहीं घायलों में मकान मालिक मोहम्मद हसन,उसका बड़ा बेटा राशिद,छोटा बेटा मोनिस,बबूरा गांव का मजदूर मोहित और शरीफ का घायल होना बताया गया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह घटना की जांच में जुटे हैं।
0
0
Report

PM मोदी की CCS बैठक: पश्चिम एशिया संकट के संदर्भ में कदमों पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में आगे की पहल पर चर्चा की गई। यह इस मुद्दे पर दूसरी विशेष CCS बैठक थी。 कैबिनेट सचिव ने पेट्रोलियम उत्पादों, विशेष रूप से LNG/LPG की आपूर्ति और पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। LPG की खरीद के लिए नए स्रोतों से आपूर्ति की जा रही है, और इसी तरह Liquefied Natural Gas (LNG) भी विभिन्न देशों से प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG की कीमतें समान बनी हुई हैं और LPG की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है ¹। प्रधानमंत्री ने आम आदमी की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का आकलन किया और उर्वरकों की उपलब्धता और खरीफ और रबी सीज़न में इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने भ्रामक जानकारी और अफवाहों को रोकने के लिए सार्वजनिक जानकारी के सुचारू प्रवाह पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

धनवार के ज्वेलरी दुकान से 20 लाख से अधिक के आभूषण लूट,GST अधिकारी बनकर बदमाश फरार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में एक जेवर दुकान में काम करने वाले मुख्य कारीगर के साथ करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. यन्हा एक स्कॉर्पियो से आए आधा दर्जन बदमाशों ने ख़ुद को फर्जी जीएसटी अधिकारी बताकर जेवर दुकान के मुख्य कारीगर से करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट लिया है. इस घटना के बाद पुलिस - प्रशासन के होश उड़ गए हैं और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है. क्या है पूरा मामला : यह पूरा मामला धनवार बाजार स्थित नावाडीह स्टेट बैंक के समीप के समीप स्थित हरिहर साव के जेवर दुकान से जुड़ा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन पर बैठ कर आधा दर्जन लोग हरिहर साव के जेवर दुकान में प्रवेश कर गए. जिसमें कुछ लोग काला कोर्ट पैंट पहना हू था तो कुछ पुलिस की वर्दी में थे. दुकान में घुसते ही कोर्ट पैंट वाले युवकों ने ख़ुद को जीएसटी का अधिकारी बताकर दुकान के मुख्य कारीगर हरिहर साव से पूछताछ करना शुरू कर दिया और उसे अपने बातों ने उलझा कर हरिहर साव से कुछ कागजात और दुकान में रखे करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात को एक बैग में भर लिया और कहा कि चलो हमारे साथ. तुमसे थाने में पूछताछ की जाएगी. दिन - दहाड़े बदमाशों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में हरिहर साव को जेवर के साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर वन्हा से निकल गया. देवघर के एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर सभी जेवरात लेकर हो गया फरार मुख्य कारीगर हरिहर साव की उन बदमाशों ने अपने कार में बैठाकर उसे सीधे देवघर की ओर ले गए और देवीपूर एम्स के पास हरिहर साव को गाड़ी से फैंक कर 20 लाख से अधिक के जेवरात लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

गोरखपुर में विवाहिता हत्या: प्रेम संबंधों के शक के बीच परिजनों का भारी प्रदर्शन

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में बुधवार देर रात विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इलाके में दहशत है। मृतका की पहचान खुशबू राज के रूप में हुई है, जिनके पति विदेश में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव गांव लौटाया गया, परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। मौके पर पुलिस भारी फोर्स के साथ मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने एक युवक का नाम लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
0
0
Report

हाथरस में 5 हजार की रिश्वत लेती नगर पालिका कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow5h ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में छापा मारा। टीम ने महिला कर्मचारी सोनिया सिंह को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह महिला कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है, लेकिन उसके पास लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य प्रभार भी हैं। शिकायतकर्ता सुमन, निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास रोड, हाथरस ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी ने उनकी फाइल आगे बढ़ाने के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम की मौजूदगी में महिला कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रूपए लिए और उन्हें अपनी मेज की दराज में रख लिया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली सदर ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी वहां से चले गए। कुछ अन्य महिलाएं भी कोतवाली सदर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला कर्मचारी लंबे समय से उनसे भी फाइलों को आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी। एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज ने उन्हें आश्वासन दिया कि महिला कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top