842001
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने 150 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल उद्घाटित किया
Muzaffarpur, Bihar:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्णा सिंह मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने 210 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस पांच मंजिला अस्पताल में 50 बेड आईसीयू के लिए और 160 बेड विभिन्न विभागों के लिए हैं। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी उपस्थित थे। अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वच्छता अभियान: सीवान के मेहदार मंदिर परिसर में अधिकारी-जनप्रतिनिधि ने मिलकर सफाई की
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर में आयोजित इस अभियान में सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की। तस्वीरें सीवान के सिसवन प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर की हैं। जहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान एसपी भारत सोनी समेत जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। खास बात यह रही कि डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने खुद हाथों में झाड़ू थામી और मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों को झाड़ू लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की गई। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी पदाधिकारी उपेंद्र यादव, डीडीसी अमिताभ सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी रहा।मेंहदार मंदिर परिसर में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों तक की भागीदारी देखने को मिली। हाथों में झाड़ू लेकर अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी का विषय है। सीवान के मेंहदार मंदिर से शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान के जरिए प्रशासन ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की है। बाइट- विजय प्रकाश मीणा,डीएम सीवान。0
0
Report
बागेश्वर की 21 वर्षीय मिलन साह केपटाउन से पायलट, कैप्टन बनने का सपना
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की 21 साल की मिलन साह ने अपने सपनों को पंख देते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में कठिन कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पूरी कर मिलन अब आसमान में बतौर पायलट उड़ान भरने की तैयारी में हैं। अपनी इस कामयाबी का श्रेय वह अपनी मां को देती हैं और उनका सपना अब कैप्टन बनने का है। यह तस्वीर है बागेश्वर की उस बेटी की, जिसने महज 21 साल की उम्र में आसमान में उड़ान भरने का सपना देखा और उसे पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। बागेश्वर निवासी अमित साह और प्रीति साह की बेटी मिलन साह ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी की है। पायलट बनने की कठिन ट्रेनिंग और लगातार मेहनत के बाद मिलन ने यह उपलब्धि हासिल की। मिलन साह अपनी सफलता का श्रेय मिलन अपनी मां को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और मां के प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। अब उनका लक्ष्य बतौर कैप्टन विमान उड़ाना है। मिलन की इस उपलब्धि की खबर के बाद बागेश्वर में भी खुशी का माहौल है। छोटे शहर और पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर एविएशन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने वाली मिलन उन युवाओं के लिए एक उदाहरण हैं, जो बड़े सपने देखने के बावजूद संसाधनों और अवसरों को लेकर असमंजस में रहते हैं।बागेश्वर की मिलन साह की यह उड़ान सिर्फ एक करियर उपलब्धि नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों के बड़े सपनों की कहानी भी है.0
0
Report
बिहार में विपक्षी एकता के नतीजे पर उठ रहे सवाल
Patna, Bihar:देशभर में विपक्षी एकता को लेकर बैठकें और आंदोलन की रणनीति बनाने की कोशिशों के बीच बिहार में गठबंधन की राजनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब चुनावी मैदान में ही विपक्षी दलों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है, तो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का दावा कितना मजबूत है? गठबंधन फ्रेंडली फाइट करती है... बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए इसे आपसी विरोधाभास बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दल एक साथ बैठकर बीजेपी और एनडीए के खिलाफ एकजुटता की बात करते हैं, लेकिन बिहार में चुनाव के दौरान यही दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर जाते हैं। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला। वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गठबंधन के दलों के बीच जहां फ्रेंडली मुकाबला हुआ, वहाँ भी मजबूत उम्मीदवार के साथ खड़े होने की रणनीति अपनाई गई। उन्होंने दावा किया कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद विपक्ष मजबूती से खड़ा है और बिहार की जनता का विश्वास तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के साथ है। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्षी दलों के एकजुट नहीं रहने को सत्ता पक्ष के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद बताया। उनका कहना है कि जनता सरकार के काम और उसके दूरगामी परिणामों के आधार पर फैसला करती है। वहीं कांग्रेस ने गठबंधन की राजनीति में सभी सहयोगी दलों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में एकतरफा फैसलों की गुंजाइश कम होती है और बीजेपी के खिलाफ जो भी दल हैं, उन्हें व्यापक और व्यवस्थित तरीके से विपक्षी एकजुटता बनाए रखने की दिशा में काम करना होगा।0
0
Report
Advertisement
एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर मौत, आरोपी गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग.... यूपी के एटा में मंदिर के पास साधु की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावर ने साधु की ईट से कूच कूचकर की निर्मम हत्या, साधु की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस बल के साथ एटा SSP डॉ. इलामारन जि और SP सिटी श्वेताब पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम,फील्ड यूनिट ने जुटाए कई साक्ष्य, पुलिस ने हत्या के एक आरोपी गब्बर उर्फ संदीप को किया गिरफ्तार, वही ग्रामीण हत्यारे गब्बर उर्फ संदीप को बता रहे है अर्धविक्षिप्त, पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना निधौली कलां क्षेत्र के लालपुर गांव की पूरी घटना, बाइट - राम चरन, ग्रामीण。 बाइट - श्वेताभ पांडेय,SP सिटी एटा。 रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा。0
0
Report
जयपुर टोंक रोड पर घड़ी शोरूम में नकबज़नी; डॉग स्क्वॉड ने सुराग जुटाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu टोंक रोड पर घड़ी के शोरूम में नकबजनी द वॉच फैक्ट्री रेडों घड़ी के शोरूम में हुई चोरी डॉग स्क्वाड और एफएसएल को मौके पर बुलाया डॉग्स शोरूम तोड़ने वाली नकाब और घड़ियों के स्टैंड को सूंघकर रवाना हुए FSL टीम ने शोरूम से फिंगरप्रिंट उठाए पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है0
0
Report
नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की तस्वीर बदलेगी: मंत्री का बयान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री ने कहा नीतीश के नेतृत्व में कांग्रेस चलती तो देश की कुछ और तस्वीर आज दिखती है बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को गद्दार कहने पर कहा सोनिया गांधी को नीतीश को पहचानने में गलती हो गई अपने यह पछतावा हो रहा है कांग्रेस नीतीश के नेतृत्व में अगर चलती तो देश में तस्वीर आज कुछ और देखने को मिलती है एस ए आर के विषय पर विपक्ष के द्वारा विरोध करने पर कहा कहीं एक साल तो कहीं 6 महीने चुनाव के बाद विपक्ष इस बात को उठा रही है जनता ने जिसे वोट दिया वह सरकार बनाई है विपक्ष अपने पार्टी को देखें एस ए आर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल ना उठाएं बिहार में बाढ़ के हालात पर सरकार नजर बनाए हुए हैं स्थितियां खराब और होती है तो राहत बचाव के काम और तेज किए जाएंगे अनंत सिंह द्वारा जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन करने पर मंत्री मदन साहनी ने कहा चुनाव के समय में कुछ लोग इधर-उधर आते जाते रहते हैं या चिंता का विषय नहीं है पार्टी इन चीजों को देख रही है एनडीए का उम्मीदवार जीते हम इस पर चिंतित हैं पार्टी के खिलाफ अगर कोई काम करेगा तो पार्टी उसे पर निर्णय लेगा या पार्टी का फैसला होगा0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में पति ने शराब के बहाने पत्नी को होटल में पीटा, बच्चे रोते रहे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बियर पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को होटल के कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, परिजनों व अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मार कर नदी में फेंकने की धमकी देने का आरोप, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी और दो मासूम बच्चों को बीच सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी पति, मासूम बच्चों सहित महिला को रोता बिलखता देख राहगीरो ने कराया शांत, बच्चे का इलाज कराने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ हमीरपुर आया था पति, बीच सड़क पर अपना दर्द बयां करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली इलाके का मामला।0
0
Report
आजमगढ़ में संचारी रोग रोकथाम के लिए जागरूकता रैली शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में संचारी रोगों के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली गई. जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव और संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई. यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा. जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने और अन्य जरूरी सावधानियों के बारे में बताएंगी. Campaign के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू है, वहीं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा. बारिश के मौसम में जल जमाव के कारण मच्छर बढ़ते हैं; लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि आसपास जल जमाव न हो और साफ-सफाई तथा झाड़ियां साफ की जाएँ. बच्चों को स्कूल जाते समय फुल कपड़े पहनाने की सलाह दी जाएगी. जिला प्रशासन के साथ जनभागीदारी जरूरी है, ताकि संक्रमण रोका जा सके. जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जा रही है. प्रशासन के प्रयासों के साथ लोगों की जागरूकता और सहभागिता से संक्रमण को रोकना संभव है.0
0
Report
Ashok Chaudhary ने बिहार में कांग्रेस और नीतीश पर तीखा बयान दिया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मैं गंगा के जलस्तर फिर से बढ़ने पर चिंता जाए कहा सरकार नजर बनाई हुई है परिस्थितियों पर सोनिया गांधी के द्वारा नीतीश को गद्दार करने पर अशोक चौधरी ने कहा कांग्रेस का क्या हाल है बिहार में वह जनता जानती है कांग्रेस में प्रदेश में कमेटी नहीं बन पाती है नीतीश किसी के बदौलत नहीं थे नेता पहचाना नहीं आता है कांग्रेस को सोनिया गांधी जैसी नेता को इस तरह का बात नहीं कहना चाहिए 2 अक्टूबर को sir के विषय पर देश में आंदोलन करने की बात पर कहां ईशु लेस बात की ईशु बनाई जा रही है बिहार सरकार महिलाओं के लिए जो काम की है उसका प्रचार करेंगी 2 अक्टूबर को अनंत सिंह के विरोध के विषय पर अशोक चौधरी ने कहा पार्टी का विषय है पार्टी से देखेगी 15 दिन पुराना न्यूज़ है इससे आगे बढ़ना चाहिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आज बिहार में उद्योगपतियों से मुलाकात और बैठक पर खुशी जाहिर की कहा या बिहार के लिए अच्छी बात है बिहार में उद्योग लगाने के लिए जो सरकार प्रयासरत है उसमें सफलता मिलेगी तेजस्वी यादव द्वारा फिर के विषय पर बिहार में sir से चुनाव कराने की मांग करने पर अशोक चौधरी ने कहा या अपने लोगों को पार्टी से जुड़े रखने के लिए दिया गया बयान है ताकि उनके लोग उनको छोड़कर भाग न जाए बाइट — अशोक चौधरी, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
कनई गांव युवक की मौत: 6 दिन बाद पोस्टमार्टम, परिवार ने انصاف की मांग
Sangrur, Punjab:ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਨਿਗਲ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੌਤਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਡਿਟੇਨ ਕੀਤਾ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਕਰਵਾ ਰਹੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ 6 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ’ਚ ਰੋਸ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਜਿੰਦਰ ਦੀਪਾ ਨੂੰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਡਿਟੇਨ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ0
0
Report
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर विदुषी यादव ने संवारी आर्थिक स्थिति
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।इसी क्रम में ग्राम पंचायत चांदपुर नगरीया, विकासखंड आलमपुर जाफराबाद निवासी विदुषी यादव की कहानी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल है। विदुषी यादव भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, जिसमें कुल 11 सदस्य हैं। विदुषी यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) की सहायता का उपयोग करते हुए उन्होंने ब्यूटी पार्लर एवं हैंडीक्राफ्ट का कार्य शुरू किया।उन्होंने बताया कि मेहनत और लगन के साथ कार्य को आगे बढ़ाने से आज उनके व्यवसाय में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में उन्हें अपने कार्य से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनमें आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है।विदुषी यादव अब स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिला और आर्थिक गतिविधि शुरू करने में सहायता प्राप्त हुई।विदुषी यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिली सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।0
0
Report
खैरागढ़ बिजली विभाग को करोड़ों के बकाए पर सख्त कार्रवाई; विभागों पर बढ़ा दबाव
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में बिजली बिल बकाया को लेकर अब तस्वीर चौंकाने वाली है। आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग खुद 31 शासकीय विभागों से 27 करोड़ 31 लाख रुपए की वसूली के लिए जूझ रहा है। लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, कई सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपए का बकाया अब भी जस का तस बना हुआ है。 बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बकाया ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर है। इस विभाग का करीब 17 करोड़ 55 लाख रुपए बिजली बिल लंबित है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों पर 7 करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग पर 67 लाख, पुलिस विभाग पर 31 लाख, वन विभाग पर 18 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 14 लाख और शिक्षा विभाग पर करीब 8 लाख रुपए का बिजली बिल बाकी है। यानी जिन सरकारी विभागों और संस्थाओं से आम लोगों को सेवाएं मिलती हैं, उन्हीं विभागों पर बिजली कंपनी का करोड़ों रुपए बकाया है। यही वजह है कि विद्युत विभाग लगातार संबंधित कार्यालयों को नोटिस जारी कर भुगतान के लिए दबाव बना रहा है। कुछ समय पहले नगर पालिका भवन सहित कई शासकीय कार्यालयों और शासकीय कॉलेज के बिजली कनेक्शन तक काटे गए थे। इसके बाद भी जिले के सरकारी विभागों का कुल बकाया 27 करोड़ रुपए से अधिक बना हुआ है。 अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए के इस बकाये की वसूली के लिए बिजली विभाग आगे क्या कदम उठाता है? क्या सिर्फ नोटिस से काम चलेगा या फिर बड़े बकायेदार सरकारी विभागों पर और सख्त कार्रवाई होगी? बाइट - ए.के. दुबे, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग0
0
Report
Advertisement
रायपुर में धर्मांतरण दबाव के आरोप, पति-ससुर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... महिला ने अपने ही पति और ससुराल वालों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... आरोप है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है... पीड़िता के मुताबिक, प्रेम विवाह के बाद बच्चा होने के बाद से ही पति, सास और ससुर उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे... उसे कथित तौर पर प्रार्थना सभा में ले जाने की कोशिश भी की जाती थी.. 29 सितंबर की रात महिला ने धर्मांतरण से साफ इनकार किया, जिसके बाद मारपीट किए जाने का आरोप है... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है... महिला का मेडिकल कराया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है..0
0
Report
द्वारका में चोरी की कार मामले में आरोपी गिरफ्तार; गुरुग्राम ले जा रही कार पकड़ी गई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में सेक्टर-23 थाना पुलिस ने चोरी की कार के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की कार को गुरुग्राम में बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे झटिकरा रोड पर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को बामनौली, सेक्टर-28 द्वारका के सामने से एक कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थाने सेक्टर-23 में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। कार की तलाश के लिए पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
AI के फायदे और नुकसान: रोजगार व प्राइवेसी पर बढ़ रहे खतरे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। पढ़ाई, नौकरी, कारोबार से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक, AI कई कामों को आसान और तेज बना रहा है।लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। AI के ज्यादा इस्तेमाल से रोजगार पर असर, गलत जानकारी फैलने और प्राइवेसी से जुड़े खतरे बढ़ सकते हैं।लोगो का मानना है कि AI का इस्तेमाल सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।यानी AI एक ताकतवर तकनीक हैफायदा इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।0
0
Report
Advertisement
