आज सेंट्रल जेल में दी गई अमर शहीदों को सलामी
Muzaffarpur, Bihar:शहीद खुदीराम बोस के शहीद दिवस पर समारोह के लिए सेंट्रल जेल को रंगीन बल्बों से सजाया गया। सुबह उनके फांसी स्थल पर सेंट्रल जेल में सलामी दी गई। शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल के रिकॉर्ड के अनुसार जान जाने से पहले खुदीराम बोस ने 'एक बार विदाई दे मां घुरे आसी, हांसी हांसी परबो फांसी देखवे जोगोत वासी' गाया था। उनके इस गीत को सुनकर बंदियों को आभास हो गया कि उन्हें सजा देने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद सारे बंदी वंदे मातरम का नारा लगाने लगे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
