Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarpur842001

मुजफ्फरपुर में BJP नेता सुरेश शर्मा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लिया हिस्सा

Jun 30, 2024 09:52:08
Muzaffarpur, Bihar

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री और BJP नेता सुरेश शर्मा ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि उन्होंने अपने आवास के पास एक लीची का पेड़ अपनी माता के नाम और एक पेड़ पिता के नाम लगाया। उन्होंने लोगों से इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की बड़ी चुनौती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBindu Bhushan
Nov 06, 2025 16:32:06
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिला में दूसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी दल के नेताओं ने अपना अपना हेलीकॉप्टर मधुबनी में उतारना शुरू कर दिए है। आज मधुबनी में तेजस्वी यादव की कुल 7 सभाएं हुईं। तेजस्वी यादव ने खजौली विधानसभा के महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार बृजकिशोर यादव के लिए आयोजित जन सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने जहां चाचा नीतीश को अचेत बताया वहीं बिहार सरकार को रिमोट से चलाने की बात कही। उन्होंने कहा एक बिहारी सब पर भारी मेरे हेलीकॉप्टर के पीछे 36 हेलीकॉप्टर को लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम यहां बंद पड़े चीनी मिल को 20 महीना के अंदर चालू करेंगे साथ ही महिलाओं को एक साथ 30 हजार रुपए देने का काम करेंगे। 200 यूनिट बिजली तो फ्री होगी ही साथ-साथ किसानों को पटवन के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। बासोपट्टी में तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी की सरकार बनते ही सिंचाई दवाई सब कुछ फ्री में मिलेगा इसलिए आप लोग एक-एक मत बृज किशोर यादव और तेजस्वी यादव को डालने के लिए आप से अपील करने आया हूँ। अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए सैलाब उमड़ पड़ी। बाइट तेजस्वी यादव राजद नेता
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Nov 06, 2025 16:31:55
Sheikhpura, Bihar:पहले चरण के तहत शेखपुरा के दोनों विधानसभा शेखपुरा और बरबीघा में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया समाप्त हुआ। शेखपुरा जिले में 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ। शेखपुरा विधानसभा में जहां 55.14 जबकि बरबीघा विधानसभा में 51.54 प्रतिशत मतदान हुआ। और मतदाताओं ने चुनावी मैदान के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। मतदान की प्रक्रिया समाप्ति के बाद पुलिस बल और मतदान कर्मी जवाहर नवोदय विद्यालय में बने कलेक्शन सेंटर पहुंच ईवीएम वीवीपैट और मतदान सामग्री को जमा करने में जुटे है। जबकि जिले के दोनों विधानसभा के 582 मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर शांत व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न करा लिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में बने कलेक्शन सेंटर में ईवीएम वीवीपैट और मतदान सामग्री को जमा कराए जाने की बात कही।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Nov 06, 2025 16:31:35
Mumbai, Maharashtra:बिहार विधानसभा फर्स्ट फेज का चुनाव मतदान काफी शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, उक्त बातें भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताई, उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत शाम छह बजे तक करीब 57.37 तक गया है, महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाता को को पछाड़ा जिलाधिकारी श्री सुलतानिया ने बताया कि भोजपुर जिले में कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बहुत कम होता था, लेकिन इस बार चुनाव आयुक्त के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम भी प्रखंड से लेकर अनुमंडल तक जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसका सफल परिणाम आज देखने को मिला, जहा पुरुष मतदाताओं से 4 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया, और अपने मत का प्रयोग किया। बाइट)- तनय सुलतानिया(जिलाधिकारी भोजपुर)
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 06, 2025 16:31:20
Banka, Bihar:Anchar-एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन मृणाल शेखर का रोड शो 200 सीट जीतने का किया दावा बांका के अमरपुर विधानसभा के एनडीए जेडीयू प्रत्याशी मंत्री जयंत राज के समर्थन में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन एवं मृणाल शेखर ने रोड शो किया। मौके पर मंत्री जयंत राज मौजूद रहे। रोड शो गुरुवार की संध्या करीब 6:00 बजे कुल्हड़िया गांव से आरंभ हुई, जो रास्ते में पढ़ने वाले दर्जनों गांव होते हुए डुमरामा एवं शहर के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग बाइक एवं चार पहिया वाहन लेकर रोड शो में शामिल हुए। अपने चहेते नेता को देखने सड़क किनारे दोनों और लोगों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही। मौके पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज पहले चरण की वोटिंग हुई है जिसमें एकतरफा जीत एनडीए की हुई है 121 सीटों में 100 सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए हैं। अबकी बार मोदी और नीतीश की लहर में 200 के पार सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। इस दौरान मृणाल शेखर ने लोगों से जयंत राज को जिताने की अपील की।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 06, 2025 16:30:48
Chandigarh, Chandigarh:राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री चंडीगढ़, 6 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने टेस्ला प्रतिनिधियों को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री नायब सिंह सैनी आज यहां टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती है, तो इससे कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार के लिए आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेस्ला की उपस्थिति राज्य के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देगी। इस अवसर पर टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक सुश्री इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी सेंटर, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन को सम्मिलित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भी भेंट की।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 06, 2025 16:30:37
Puri, Odisha:150 वर्ष Bande Mataram: देशभक्तिपूर्ण गीत की स्मृति को समर्पित एक आकर्षक बালुक शिल्प-आनिमेशन Puरी स्थित मनस साहू के स्टूडियो में प्रस्तुत किया गया। यह आकर्षक रचना खूबसूरती से “बंदे मातरम” गीत की यात्रा को चित्रित करती है। बंगाली-चंद्र चट्‌टोापा्ध्‍याय के रचित इस अमर गीत ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को प्रेरित किया था और इस कला-कृति में वह इतिहास स्पष्ट तौर पर उभरकर आता है। दो मिनट तिराशी सेकेंड के इस baluka animation को बनाने में लगभग दो दिन का समय लगा। इस रचनात्मक प्रयास के जरिये अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पुनः भारत की सांस्कृतिक और देशभक्तिपूर्ण इतिहास के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाते हैं। Credit: مانس ساہو, بالُکاشِلپِی
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 06, 2025 16:30:26
Puri, Odisha:ଏବେ ବଳକା ଅଛି ରଥ ଚକ। ଆପଣ ବି ଚାହିଁଲେ କରିପାରିବେ ଆବେଦନ ।ଦ୍ୱିତୀୟ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ରଥ ଚକ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଂଶ ନିଲାମି ପାଇଁ ବିଜ୍ଞପ୍ତି ।ପ୍ରକାଶିତ ହେଲା ସଂଶୋଧିତ ଏସ ଓ ପି ୧ହଜାର ଟଙ୍କା ଦେଇ ଆବେଦନ କରିବେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ,ଅନୁଷ୍ଠାନ ।୧୦ ନଭେମ୍ବର ସୁଦ୍ଧା ଆବେଦନ କରିବାକୁ ଡେଡ ଲାଇନ୍ ।ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ନନ୍ଦିଘୋଷ ଚକ ର ମୂଲ୍ୟ ୩ ଲକ୍ଷ ।ବଳଭଦ୍ରଙ୍କ ତାଳଧ୍ଵଜ ଚକ ୨ ଲକ୍ଷ ଓ ସୁଭଦ୍ରା ଙ୍କ ରଥ ଦେବୀଦଳନ ଚକର ମୂଲ୍ୟ ଦେଢ଼ ଲକ୍ଷ ।ପ୍ରତ୍ୟେକ ରଥ ର ଗୁଜ ୱ ଅସୁଆରିର ସଂଶୋଧିତ ମୂଲ୍ୟ ୧୫ ହଜାର ଟଙ୍କା । ବିଜ୍ଞପ୍ତି ପ୍ରକାଶ କରିଛି ଶ୍ରୀ ଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ।ରଥ ଅଂଶ ର ଗାରିମା ରକ୍ଷା କରିବା ନେଇ ଅଣ୍ଡରଟେକିଂ ଲେଖି ନେଇପାରିବେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ।ଲୋଡିଂ ଅନଲୋଡ଼ିଁ଼ଂ ଓ ପରିବହନ ଖର୍ଚ୍ଚ ନିଜ ହାତରୁ କରିବେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ।ତେବେ ଗତ ଜୁନ ରେ ମଧ୍ୟ ପ୍ରଥମ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ବିଜ୍ଞପ୍ତି ହୋଇଥିଲା।ନୀଲାମି ପରେ ଆହୁରି କିଛି ଅଂଶ ବଳକା ରହିଛି ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛି ଶ୍ରମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ। ପୂର୍ବ ଵର୍ଷ ମାନଙ୍କ ଅପେକ୍ଷା ରଥ ଚକ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଂଶର ମୂଲ୍ୟ ଯଥେଷ୍ଟ ବଢ଼ିଛି ।ତେବେ ଭକ୍ତ ଙ୍କ ଚାହିଦାକୁ ଦୃଷ୍ଟି ରେ ରଖି ଏଭଳି କରାଯାଇଅଛି ।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ର ଫଣ୍ଡ ବଢ଼ାଇବା ରେ ଏହା ସହାୟକ ହେବ।କିନ୍ତୁ ଦର କମ୍ କଲେ ଏହା ପ୍ରତି ଆଗ୍ରହ ବଢିବ ବୋଲି କହିବା ସହ ମୂଲ୍ୟ କମାଇବା ପାଇଁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ।ଏଥିସହିତ ରଥ ଆଂଶ ଗୁଡ଼ିକ ଗାରିମା ରକ୍ଷା ପାଇଁ କଡ଼ା ଏସ ଓ ପି କରିବାକୁ ଦାବି ହୋଇଛି । ସେପଟେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ରଥଚକର ମୁଲ୍ୟ ପୂର୍ବରୁ ଯଥେଷ୍ଟ କମ୍ ଥିଲା ତେଣୁ ଭକ୍ତମାନେ ଟଙ୍କା ଦେଇ ମନ୍ଦିର କି ଅନୁଷ୍ଠାନ ମାନଙ୍କରେ ସ୍ଥାପିତ କରିବା। ପାଇଁ ନେଉଥିଲେ। ହେଲେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ରଥାଂଶ ଦର ଏତେ ଆକାଶ ଛୁଆଁ କରିଛନ୍ତି ଯେ କେହି Narrative content truncated for brevity. ରଥର ଗୋଟିଏ ଚକ ନେବାପାଇଁ ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ଖର୍ଚ୍ଚ କରିବାକୁ ପଡିବ। ଏଣୁ ଭକ୍ତମାନେ କିଣିବା ପାଇଁ ଆଗ୍ରହ ପ୍ରକାଶ କରୁନାହାନ୍ତି। ଚଳିତବର୍ଷ ନିଲାମ କରିବା ବେଳେ ମନଇଚ୍ଛା ଦର କୁ ବୃଦ୍ଧି ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ ପିଡା ଦେଇଛି। ଯାହାକି କେହି ଏଥର ଜଣେ ହେଲେ ରଥଚକ ନେବା ପାଇଁ ଆବେଦନ କରିନାହାନ୍ତି। ପୁନର୍ବାର ନିଲାମ ଡକାଯାଇଛି। ତେବେ ଗତକିଛି ମାସ ତଳେ ଲୋକସଭା ବାଚସ୍ପତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆସିଥିଲେ। ସେତେବେଳେ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଡକ୍ଟର ଅରବିନ୍ଦ ପାઢୀ ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ କି ଓମ୍ ବିର୍ଲା ପାର୍ଲ୍ୟାମେଣ୍ଟରେ ସ୍ଥାପନ ପାଇଁ ତିନୋଟି ରଥଚକ ନେବା ପାଇଁ ଆଗ୍ରହ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ଏଣୁ ଖୁବଶୀଘ୍ର ପଠାଯିବ। କିନ୍ତୁ ସେଠାକୁ ମଧ୍ୟ ଏଯାଁ ରଥଚକ ଯାଇନଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଏଣୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ରଥଚକର ମୁଲ୍ଯ ଟିକେ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ସୁହାଇଲା ଭଳି ହେଲେ ରଥାଂଶ ବିକ୍ରି ହୋଇପାରିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସେବାୟତ oଭକ୍ତ। ବାଇଟ୍ - ଜୀତେନ୍ଦ୍ର ସାହୁ,ନୀତି ପ୍ରଶାସକ ବାଇଟ୍ - କୀର୍ତ୍ତି ଦାସ ମହାପାତ୍ର ,ସେବକ ବାଇଟ୍ - ବିନାୟକ ଦାସ ମହାପାତ୍ର,ସେବକ
0
comment0
Report
Nov 06, 2025 16:26:59
Manpur, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से सटे पनपथा गांव के सरैया टोला में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रहवासी क्षेत्र में एक नहीं बल्कि दो बाघों की चहल-कदमी दिखी अचानक बाघों को बस्ती की ओर बढ़ते देख ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया लोगों ने बताया कि बाघों ने गांव के ही गेन्दिया सिंह के एक मवेशी पर हमला कर शिकार किया था मवेशी को किल करने के दौरान दोनों बाघ रहवासी क्षेत्र तक पहुँच गए ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेज़ आवाज़ें और बर्तनों की खड़खड़ाहट से किसी तरह बाघों को जंगल की ओर खदेड़ा सूचना पर पार्क टीम मौके पर पहुँची जिन्होंने क्षेत्र का मुआयना किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी बनाए हुए है ताकि बाघों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके फिलहाल गांव में दहशत है।
4
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 06, 2025 16:24:18
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ौली हरिया में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों के घर में घुसने से पूर्व दरवाजा बंद कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने छत पर चढ़कर पत्नी और बेटियों पर ईंटे भी फेंककर मारी। पीड़िता के साथ गई पूर्व भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर पर ईंटे फेंककर मारी, जिसमें वह घायल होने से बाल-बाल बच गई। आरोपी ने मौके पर हंगामा भी किया। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही पत्नी और दो बेटियों को घर के अंदर पहुंचाया। इसके साथ ही गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। दरअसल, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ौली हरिया निवासी गीता की यहीं के एक व्यक्ति के साथ 27 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। गीता के 20 और 22 साल की एक बेटी भी है। गीता का आरोप है कि उसके पति चरित्र ठीक नहीं है। इसके साथ ही संपत्ति भी हड़पना चाहता है। कुछ दिन पूर्व उसे मारपीट घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता मामले को लेकर पूर्व भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर पास पहुंची। कोमल गुर्जर और अन्य लोग पीड़िता की मदद को लेकर साढ़ौली हरिया गए। लोगों का प्रयास था कि गीता और उसकी बेटी को घर के अंदर भेजा जाए, लेकिन मकान के दरवाजे को अंदर से बंद किया हुआ था। घर के बाहर जब गीता के साथ भीड़ लग गई तो आरोप है आरोपी पति ने छत पर चढ़कर पत्नी और दोनों बेटियों के अलावा कोमल गुर्जर सहित अन्य लोगों पर ईंट फेंककर मारनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए हंगामा भी किया। ईंट लगने से गीता, उसकी दोनों बेटियां और कोमल गुर्जर बाल-बाल बची। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली इंस्पेक्टर Suve Singh फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर गीता और उसकी दोनों बेटियों को देर शाम घर के अंदर पहुंचा। गीता का आरोप है कि पति उसे बेटियां पैदा होने भी तানা मारता था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
4
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Nov 06, 2025 16:24:06
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बलिचा स्थित बड़ीगढ़ कोटडीया फला में उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोग उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के घर के बाहर पहुंच गए और कार्रवाई पर विरोध दर्ज करवाया। पीड़ितों के लहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर बसे है। बीते 20 से 25 सालों से यहां रह रहे थे, जिसके प्रमाण के तौर पर उनके पास इसी पते के वोटर आईडी, आधार कार्ड के साथ नल और लाइट के बिल भी मौजूद हैं। इसके बावजूद, यूडीए ने उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस दिए उनके मकानों को ध्वज कर दिया। जिससे अब वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। विधायक तारा चंद से जब घर पर नहीं मिले, तो आक्रोशित और निराश लोगों ने उनके घर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बेघर हुए लोगों से समझाइश करने का प्रयास कर उन्हें शांत किया।
4
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 06, 2025 16:23:44
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - हड़मतिया मेले में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पीठ में फंसा रामपुरी चाकू मांडवा हंगरी फला निवासी विष्णु पुत्र वालचंद परमार हड़मतिया मेले में दर्शन के लिए गया हुआ था। जब वह मंदिर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए दो युवकों ने अचानक रामपुरी चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद चाकू विष्णु की पीठ में फंस गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना एंबुलेंस सेवा को दी। पायलट शैलेश और EMT निकुंज मौके पर पहुंचे और घायल विष्णु को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी कर पीठ में फंसे चाकू को बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके का मुआयना किया और फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
3
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 06, 2025 16:23:17
Dholpur, Rajasthan:एसपी ने पुलिस थाना का निरीक्षण एवं शहर का पैदल भ्रमण कर आमजन से किया संवाद सरमथुरा , धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहर के प्रमुख मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने शहर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा नागरिकों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुधारात्मक निर्देश दिए। मालखाने की जांच करते हुए उन्होंने जब्त किये गए सामान की सुरक्षा और रिकॉर्ड की पारदर्शी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्हो बैरकों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए IO को निर्धारित समय में प्रकरणों का अनुसंधान करने के लिए पाबंद किया। एसपी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर व हाइवे पर विशेष अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने व बिना हेलमेट, सीट बेल्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीएसपी नरेन्द्र कुमार मीणा, थानाप्रभारी कृपाल सिंह, एएसआई जलवीर सिंह, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
4
comment0
Report
DSDevendra Singh
Nov 06, 2025 16:23:04
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - उच्चैन एसडीएम ने कराया पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा के खिलाफ मामला दर्ज, राजकार्य में बाधा डालने और लोगों को उकसा कर गाड़ी का घेराव कराने का मामला दर्ज, उच्चैन में तैनात प्रोबेशनर महिला आरएएस अफसर सुश्री धारा ने कराया मामला दर्ज, 5 नवम्बर की रात्रि को फतेहपुर गांव में रात्रि चौपाल में एसडीएम की गाड़ी का हुआ था घेराव, ग्रामीणों ने किया था घेराव,एसडीएम उच्चैन ने घटना के लिए दिनेश भातरा को बताया जिम्मेदार, भातरा भाजपा के है जिला मंत्री, उच्चैन पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ,मामले में आया नया मोड़, अब नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह ने लिखा पत्र , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, पत्र में एसडीएम उच्चैन की कार्यशैली पर उठाए सवाल,उच्चैन एसडीएम के रवैये से लोगो मे नाराजगी इसलिए 5 नवम्बर को जनता ने किया घेराव,विधायक जगत सिंह ने पत्र में लिखा,महिला आरएएस अफसर ने अपनी जाति और पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज कराया मामला ,सीएम ने एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही और अन्यत्र तबादले की करी मांग。
3
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 06, 2025 16:22:19
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 6 नवंबर -- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा है कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएं फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है।
4
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 06, 2025 16:22:11
Chandigarh, Chandigarh:चण्डीगढ़, 6 नवम्बर-हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव से ओत-प्रोत होंगे. मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंबाला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न मंत्रिगण, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यदि किसी कारणवश कोई मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाता है, तो संबंधित उपायुक्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे. मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, अम्बाला जिले के नारायणगढ़ में श्री पवन सैनी, मुलाना में श्रीमती संतोष सारवन तथा अंबाला शहर में श्री असीम गोयल मुख्य अतिथि रहेंगे. भिवानी शहर में श्रीमती श्रुति चौधरी के साथ विधायक श्री घनश्याम दास सर्राफ, लोहारू में श्री जय प्रकाश दलाल और बवानीखेड़ा में विधायक श्री कपूर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. चरखी दादरी में लोकसभा सांसद श्री धर्मबीर सिंह और विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान तथा बाढड़ा में विधायक श्री उमेद सिंह अतिथि रहेंगे. फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जबकि बड़खल में विधायक श्री धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी में श्री सतीश कुमार फागना, बल्लभगढ़ में श्री मूलचंद शर्मा और पृथला में श्री टेकचंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी के साथ श्री दूड़ाराम, टोहाना में श्री देवेन्द्र सिंह बबली और रतिया में श्रीमती सुनीता दुग्गल उपस्थित रहेंगी. गुरुग्राम में राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल के साथ श्री ओम प्रकाश धनखड़ और विधायक श्री मुकेश शर्मा जबकि पटौदी में विधायक श्रीमती बिमला चैधरी और सोहना में विधायक श्री तेजपाल तंवर समारोह की अध्यक्षता करेंगे. हिसार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा के साथ विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल तथा डॉ. कमल गुप्ता जबकि हांसी में विधायक श्री विनोद भ्याना, नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु, उकलाना में श्री अनुप धानक, नलवा में विधायक श्री रणधीर पनिहार तथा आदमपुर में श्री भव्य बिश्नोई कार्यक्रम में शामिल होंगे. झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के साथ श्री कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ में विधायक श्री राजेश जून और श्री दिनेश कौशिक और बेरी में श्री संजय कबलाना समारोह की अध्यक्षता करेंगे. जींद में सामाजिक न्याय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, सफीदों में श्री रामकुमार गौतम, उचाना में विधायक श्री देवेंद्र चतरभुज अत्री और जुलाना में कैप्टन योगेश बैरागी शामिल होंगे. कैथल में राजसभा सांसद श्रीमती रेखा के साथ श्री लीला राम, पुंडरी में विधायक श्री सतपाल जांबा, चिका में श्री कुलवंत राम बाजीगर और कलायत में श्रीमती कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि होंगी. करनाल में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र सिंह कल्याण के साथ विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध में विधायक श्री योगेन्द्र सिंह राणा, इंद्री में श्री रामकुमार कश्यप और नीलोखड़ी में श्री भगवान दास समारोह की अध्यक्षता करेंगे. कुरुक्षेत्र में सांसद श्री नवीन जिंदल, थानेसर में श्री सुभाष सुधा, पिहोवा में श्री जयभगवान शर्मा और शाहाबाद में श्री सुभाष कलसाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव के साथ विधायक श्री कंवर सिंह, नारनौल में श्री ओमप्रकाश यादव और नांगल चैधरी में श्री अभय सिंह यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे. नूंह में राज्यसभा सांसद श्री राम चंद्र जांगड़ा के साथ श्री संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका में श्री नसीम अहमद और पुन्हाना में श्री एजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पलवल में विधायक श्री हरेंद्र सिंह और हथीन में श्री मनोज रावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे. पंचकूला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के साथ श्री ज्ञान चंद गुप्ता, जबकि कालका में श्रीमती शक्ति रानी शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा के साथ विधायक श्री प्रमोद विज और समालखा में विधायक श्री मनमोहन भड़ाना मुख्य अतिथि होंगे. रेवाड़ी में राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला के साथ विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली में श्री अनिल यादव और बावल में डॉ. कृष्ण कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. रोहतक में राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा के साथ श्री मनीष ग्रोवर, सांपला में श्रीमती मंजू हुड्डा, महम में श्री दीपक निवास हुड्डा और कलानौर में श्रीमती रेनू डाबला उपस्थित रहेंगी. सिरसा में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा के साथ श्री गोपाल कांडा, मंडी डबवाली में श्री बलदेव सिंह मंगियाना, कालांवाली में श्री राजेन्द्र देसूजोदा, ऐलनाबाद में श्री अमीर चंद मेहता और रानियां में श्री शिशपाल काम्बोज मुख्य अतिथि होंगे. सोनीपत में पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के साथ विधायक श्री निखिल मदान और श्री मोहन लाल बड़ौली, गन्नौर में विधायक श्री देवेंद्र कादयान और श्री देवेन्द्र कौशिक, खरखौदा में विधायक श्री पवन खरखौदा, राय में विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत और बरौदा में श्री प्रदीप सांगवान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. यमुनानगर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के साथ विधायक श्री घनश्याम दास, सढौरा में श्री बलवंत सिंह और जगाधरी में श्री कंवर पाल गुर्जर समारोह की अध्यक्षता करेंगे.
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top