icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसा: 13 की मौत, 39 घायल, जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:एंकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नवरात्रि मेले के बीच शीतला माता मंदिर पर दर्दनाक हादसा हुआ और 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 27 घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है जिनमें से चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है प्रशासन ने मौत के आंकड़े की पुष्टि कर दी है। दरअसल ग्वालियर के सातउँ गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे इस दौरान डबरा की ओर से पंजाब आरटीओ पास धान से भरा हुआ ट्रक चीनोर से शीतला माता मंदिर की ओर उतरने वाली ढलान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक प्रेशर रिलीज होने की आशंका के बीच ट्रक नीचे ढलान की ओर तेजी से आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर के मुख्य एंट्री गेट तक जा पहुंचा। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच लोग ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को बचाने में जुट गए, पुलिस प्रशासन की ओर से एक और जहां हाइड्रा के जरिए ट्रक को हटवाया गया तो वहीं दूसरी ओर मंदिर दर्शन करने पहुंचे कुछ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट पास खड़ी हुई एंबुलेंस से पेन किलर सहित अन्य दवाइयां के जरिए ट्रक के नीचे दबे हुए घायलों को इलाज देने में जुट गए। घटनास्थल पर शुरू हुए रेस्क्यू के दौरान लगभग 39 घायलों को जयारोग्य अस्पताल स्थित शासकीय ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जिनमे ड्यूटी पर तैनात 02 होमगार्ड जवान भी घायल है,जहां 13 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है,जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है यह भी बताया जा रहा है कि बचे हुए घायलों में चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है ऐसे में मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ट्रॉमा सेंटर पर हादसे की गंभीरता को देखते हुए दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारी,सर्किल के 05 से ज्यादा CSP सहित कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह यादव अभी मौके पर पहुंचे। ट्रक नीचे की ओर कैसे आया हादसे के पीछे की वजह को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए हैं,फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और घायलों के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल की ओर पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उज्जैन सिंहस्थ आरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को बुलडोजर जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | उज्जैन सिंहस्थ की आरक्षित जमीन पर फिर चला बुलडोजर, नगर निगम की कार्रवाई जारी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित महासिद्धि धाम में परमानंद जी महाराज से जुड़े निर्माण पर नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। करीब 100×50 फीट क्षेत्र में बने निर्माण को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और टीम मौजूद हैं। सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र में कार्रवाई से एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

जामनगर में राजपूताणी नवरात्रि महोत्सव में रिवाबा जाडेजा समेत 2000 क्षत्रिय बहनों ने गरबा किया

Jamnagar, Gujarat:જામનગરમાં રાજપૂતાણી નવરાત્રી મહોત્સવમાં રિવાબા જાડેજા ગરબે ઘૂમ્યાં 2000થી વધુ ક્ષત્રિય સમાજની બહેનોએ એકસાથે ગરબે ઘૂમી માતાજીની આરાધના કરી JAMNAGAR શહેરમાં માતૃશક્તિ ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા આયોજિત રાજપૂતાણી નવરાત્રી મહોત્સવ 2026માં નવરાત્રીના સાતમા નnorતે ગુજરાત સરકારના રાજ્યમંત્રી રિવાબા જાડેજા ખાસ ઉપસ્થિત રહ્યાં હતાં. ક્ષત્રિય સમાજની બહેનોની ઉપસ્થિતિમાં યોજાયેલા આ મહોતસવમાં રિવાબા જાડેજાએ પણ બહેનો સાથે ગરબે ઘૂમી માતાજીની આરાધના કરી હતી અને ઉપસ્થિત સૌને નવરાત્રીની શુભકામનાઓ પાઠવી હતી. આ મહોત્સવમાં આશરે 2000થી વધુ ક્ષત્રિય સમાજની બહેનોએ એકસાથે ગરબે ઘૂમીને નવરાત્રીની ભક્તિભાવપૂર્વક ઉજવણી કરી હતી. સમગ્ર આયોજનમાં પારિવારિક માહોલ અને પરંપરાગત ગરબાની રમઝટ જોવા મળી હતી. બાઈટ: રિવાબા જાડેજા – રાજ્યમંત્રી
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में सड़कों के गड्ढामुक्ति का सत्यापन SDMs द्वारा शुरू

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में अब विभागीय दावों की हकीकत परखी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कामों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए कुमाऊं कमिश्नर ने सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम मौके पर पहुंचकर न सिर्फ सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे, बल्कि मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता भी जांचेंगे। खास बात ये है कि हल्द्वानी और अल्मोड़ा में करीब 90 प्रतिशत प्रगति बताई जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी पीएमजीएसवाई के तहत काम की रफ्तार करीब 33 प्रतिशत है। ऐसे में अब प्रशासन की नजर विभागीय आंकड़ों और धरातल की हकीकत पर रहेगी। सत्यापन के दौरान केवल मरम्मत कार्य पूरा होने की जानकारी ही नहीं, बल्कि काम की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। सड़क की वास्तविक स्थिति और विभागीय रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए किए गए कार्य धरातल पर कितने प्रभावी हैं। इस प्रक्रिया से सड़कों की मरम्मत के काम में पारदर्शिता बढ़ाने और संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अगर मौके पर स्थिति विभागीय दावों से अलग मिलती है, तो उस पर प्रशासन एक्शन लेगा।
0
0
Report

अमरोहा तहसील परिसर में लेखपाल रातभर धरना, वेतन-एरियर-तबादलों की मांग

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा सदर तहसील परिसर में आधी रात को लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। वेतन, एरियर और तबादलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज लेखपालों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों का आरोप है कि अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता के लिए करीब ढाई घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार पर भी आरोप लगाए हैं। लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। देर रात शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन से तहसील परिसर में हलचल मच गई। अब सभी की निगाहें प्रशासन के रुख और लेखपालों की मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

अमरोहा के हैदलपुर में 20 फीट अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में गन्ने के खेत में करीब 20 फीट लंबा और डेढ़ क्विंटल वजनी विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। खेत मालिक सुरेश शर्मा खेत पर पहुंचे तो इतने बड़े अजगर को देखकर हैरान रह गए। इसकी खबर फैलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरेश शर्मा ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा सुमित राठी के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ आई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के मुताबिक, भोजन की तलाश में अजगर अक्सर जंगल से भटककर खेतों की ओर आ जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top