Back
मुंगेर नक्सली सुरेश कोड़ा ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण, नक्सल मुक्त बिहार की घोषणा
PKPrashant Kumar
Feb 18, 2026 14:06:25
Munger, Bihar
कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण डीआईजी के समक्ष समर्पण, मुंगेर सहित बिहार को नक्सल मुक्त घोषित किया गया,
मुंगेर : स्पेशल एरिया कमিটি के कमांडर एवं सशस्त्र नक्सली दस्ते के सक्रिय सदस्य तथा सरकार द्वारा इनामी घोषित नक्सली सुरेश कोड़ा ने बुधवार को मुंगेर पुलिस केंद्र में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक एके-47, एक एके-56, दो इंसास राइफल तथा 505 राउंड कारतूस पुलिस के हवाले किए।
इस अवसर पर डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकार एवं एसटीएफ डीआईजी संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार उपस्थित थे। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्यधारा में लौटने के निर्णय का स्वागत किया।
डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि सुरेश कोड़ा मुंगेर जिले के लड़ैयांटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आगजनी सहित 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में उसके विरुद्ध पहला नक्सली मामला दर्ज हुआ था, जबकि अंतिम मामला जुलाई 2025 में दर्ज किया गया।
डीआईजी ने कहा कि सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण के साथ ही मुंगेर जिला पूर्णतः नक्सल मुक्त हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे 23 जिलों में अब कोई सशस्त्र नक्सली दस्ता सक्रिय नहीं है और राज्य को प्रभावी रूप से नक्सल मुक्त घोषित किया जा सकता है।
बाइट : राकेश कुमार डीआईजी मुंगेर
बाइट संजय कुमार सिंह डीआईजी एसटीएफ
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने इसे जिले और राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुंगेर पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सुरेश कोड़ा को निर्धारित लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
बाइट : निखिल धनराज निप्पीणीकर जिलाधिकारी मुंगेर
वहीं, सुरेश कोड़ा की पत्नी प्रमिला देवी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पुलिस दबिश के कारण परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे प्रयासों के बाद उनके पति ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया, जिससे परिवार में राहत और खुशी का माहौल है।
बाइट : प्रमिला देवी सुरेश कोड़ा की पत्नी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 15:32:450
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 18, 2026 15:32:270
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 15:32:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:31:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:31:03Noida, Uttar Pradesh:मोहन भागवत से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ। मोहन भागवत के साथ चल रही है मुलाकात। सीएम के पहुँचने पर काफिला दिखाते हुए वॉक थ्रू मयूर शुक्ला
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 15:30:540
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 15:30:370
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 15:30:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 18, 2026 15:30:100
Report
0
Report
0
Report
99
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 18, 2026 15:17:360
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 18, 2026 15:17:260
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 15:17:090
Report