Back
मुंगेर में टोटो लूट के आरोपी को खोजने के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप
PKPrashant Kumar
Mar 29, 2026 14:02:40
Munger, Bihar
टोटो लूट के आरोपी को खोजने गयी पुलिस पर परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप। पुलिस की पिटाई से पीड़ित के शरीर पर कई जगह पिटाई का निशान।
मुंगेर: नया राम नगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मो. मंजूर का पुत्र टोटो चालक मो. महबूब एवं सोनू कुमार ने मुफस्सिल थाने की पुलिस पर घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की पिटाई से मो. महबूब के शरीर पर कई जगहों पर सूजन बना हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी और डीआइजी से मिलकर घटना को लेकर जांच करने को लेकर लिखित आवेदन देंगे। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए पीड़ित टोटो चालक ने बताया कि वह 5 भाई है। जिसमे तीसरे नंबर की भाई साने राजा पर मुफस्सिल थाना में टोटो चोरी करने का केस दर्ज है। इसी मामले को लेकर पुलिस शनिवार की देर शाम घर पर आए और अचानक लगभग 10 की संख्या में जवान सहित अधिकारी घर में प्रवेश कर गए और आरोपी को को खोजने लगे। इसके बाद जब आरोपी नहीं मिला तभी पुलिस आरोपी के भाई मोहम्मद महबूब और सोनू कुमार को कमरे से बाहर लेकर आया और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। इसमें पुलिस पर आरोप लगाया गया कि जिस वक्त आरोपी को खोजने के लिए पुलिस आई थी उसे वक्त सभी लोग अपने-अपने कमरे में परिवार के साथ सोए हुए थे इसी बीच अचानक पुलिस दरवाजा को लात से धक्का मार कर खोल दिए और अचानक कमरे में प्रवेश कर गए। वही पुलिस के द्वारा मारपीट के क्रम में आरोपी का भाई मोहम्मद महबूब गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं और उसके शरीर पर कई जगहों पर सुजन बना हुआ है। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि हम लोग पांच भाई हैं और सभी अपना अलग-अलग रहते हैं। लेकिन कैमरा सभी का एक दूसरे से सटा हुआ है। जिस कारण पुलिस को इस बात की संदेह हुआ कि आरोपी को भगाने में हम लोगों का हाथ है जबकि वह पहले से ही फरार चल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
932
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 16:04:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 16:04:160
Report
IAImran Ajij
FollowMar 29, 2026 16:03:450
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:03:270
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 29, 2026 16:02:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 29, 2026 16:01:570
Report
947
Report
893
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 29, 2026 15:45:43901
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 29, 2026 15:45:30896
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 15:45:08829
Report
965
Report