Back
मुंगेर की अनोखी शवयात्रा: डीजे, नृत्य और घोड़ों के साथ वृद्ध महिला का निधन
PKPrashant Kumar
Jan 03, 2026 05:09:33
Munger, Bihar
शोक की परंपरा से अलग अनोखी शवयात्रा: 95 वर्षीय वृद्धा के निधन पर डीजे, नृत्य और घोड़ों के साथ निकली यात्रा.
मुंगेर:आमतौर पर माता-पिता या परिजनों के निधन पर शोक, मौन और गमगीन माहौल देखने को मिलता है, लेकिन शुक्रवार को मुंगेर में निकली एक शवयात्रा ने सभी को हैरानी में डाल दिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43, हेरू दियारा निवासी 95 वर्षीय वृद्धा बुधिया देवी के निधन पर उनके पुत्र द्वारा लगभग पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली गई, जो अपनी अनोखी शैली के कारण पूरे रास्ते चर्चा का विषय बनी रही।
शवयात्रा के दौरान डीजे पर तेज आवाज में भोजपुरी गीत बजाए गए। डीजे की धुन पर कुछ लोग नाचते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इतना ही नहीं, शवयात्रा के आगे और बीच में आधा दर्जन घोड़े भी शामिल थे, जिन्हें संगीत की धुन पर चलाया जा रहा था। इस असामान्य दृश्य को देखकर रास्ते में खड़े लोग आश्चर्यचकित होते रहे और तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे।
मृतका के पुत्र जोगेंद्र यादव ने बताया कि उनकी मां बुधिया देवी का निधन गुरुवार की शाम हृदयगति रुकने से हुआ था। वे अपने पीछे छह पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। डीजे और घोड़ों के साथ शवयात्रा निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब उनकी मां की इच्छा के अनुरूप किया गया।
शोक की पारंपरिक परिभाषा से हटकर निकली यह शवयात्रा समाज में व्यक्तिगत आस्था, इच्छा और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
बाइट जोगेंद्र यादव
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
बस्तर में डबल झटका: बीजापुर-सुकमा मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, कुख्यात कमांडर बारसे देवा ने तेलंगाना म
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowJan 03, 2026 08:39:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 03, 2026 08:38:260
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 03, 2026 08:37:440
Report
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 03, 2026 08:36:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 03, 2026 08:36:030
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 03, 2026 08:35:450
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 03, 2026 08:35:370
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 03, 2026 08:35:120
Report
0
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 03, 2026 08:34:300
Report
0
Report