Back
मुंगेर के दुर्गा मंदिर के गेट पर मांस अवशेष का मामला, अफवाह प्रशासन ने रोकी
PKPrashant Kumar
Feb 04, 2026 10:48:35
Munger, Bihar
मुंगे़र : बुधवार को नगर के नंदलाल बसु चौक के समीप स्थित शमशेर बाबू दुर्गा मंदिर के लोहे के ग्रील पर मांस का अवशेष मिलने की खबर फैलते ही लोग मंदिर पहुंचकर आक्रोश जताने लगे। सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार, हवेली खड़गपुर के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ सदलबल मौके पर पहुंचकर मंदिर के लोहे के गेट पर पॉलीथिन में मांस के अवशेष को हटाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके पूर्व सुबह जब आसपास के लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि लोहे के गेट पर पॉलीथिन में मांस का अवशेष है। इसकी जानकारी उन्होंने मंदिर के संस्थापक के परिवार जनों को दिया। इधर देखते ही देखते नंदलाल बसु चौक के समीप सैंकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और तरह तरह की चर्चा के साथ भ्रामक आशंका व्यक्त करने लगे। लोगों के बीच कई प्रकार की अफवाह फैलने से आसपास के क्षेत्र से भी लोग जुटने लगे। लेकिन हवेली खड़गपुर पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर हटाया। पुलिस समीप ही एक मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी खंगालकर इसकी पूरी गहनता से छानबीन में जुट गई। इधर हवेली खड़गपुर पुलिस ने किसी भी प्रकार के अफवाह से लोगों को बचने की सलाह दी है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी जांच के क्रम में घटनास्थल के समीप लगे एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि मंदिर प्रांगण के ऊपर कौओं का एक झुंड मंडरा रहा था, जिनमें से एक पक्षी द्वारा मांस का अवशेष गिराया गया। यह दृश्य सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना को किसी व्यक्ति या समुदाय से जोड़ कर नहीं देखा जाए। हवेली खड़गपुर पुलिस ने मंदिर से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों को भी सीसीटीवी फुटेज दिखाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सका। इस संबंध हवेली खड़गपुर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 04, 2026 13:31:410
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:30:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:30:180
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज आलू के खेत में अधजली हालत में युवती का सवका सच साथ छुपाने के लिए जलाया सब ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच एसपी विनोद कुमार भी क्राइम टीम के साथ पहुंचे यशवी बोले या सजी सर्विस लाइन सहित कई टीम रही मौजूद पुलिस जांच में जुटी
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 13:21:310
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 04, 2026 13:19:030
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 04, 2026 13:18:520
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 04, 2026 13:18:330
Report
पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत शिकायतकर्ताओं के मौके पर जा कर कुल 34 शिकायतों का किया गया निस्तारण
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 13:18:080
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 13:17:56Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "प्रधानमंत्री पार्लियामेंट नहीं आए...आपने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है और अब देश के लोगों पर 'दादागिरी' दिखा रहे हैं"
0
Report