Back
चैत छठ: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मुंगेर में श्रद्धा का समंदर
PKPrashant Kumar
Mar 24, 2026 14:18:38
Munger, Bihar
आस्था का महापर्व चैती छठ: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, बबुआ और सोझी गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब।
मुंगेर: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा घाटों के साथ-साथ तालाबों और पोखरों पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें बबुआ घाट और सोझी घाट सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस वर्ष कष्टहरणी घाट को निर्माण कार्य के कारण बंद रखा गया है। इसके बावजूद लल्लू पोखर सीढ़ी घाट, दो मंठा घाट, हेरू दियारा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय भीड़ देखी गई। घाटों पर छठ व्रतियों द्वारा पारंपरिक गीतों की मधुर ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही थी।छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गंगा में बैरिकेडिंग कर सुरक्षित क्षेत्र निर्धारित किया गया था। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मोटरबोट के माध्यम से लगातार गश्त कर रही थी, वहीं पुलिस बल भी मुस्तैदी से निगरानी में जुटा रहा। वही एनडीआरएफ के अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया की छठ को लेकर शहर के चार घाटों पर निगरानी की जा रही है। वही गंगा में किसी प्रकार की घटना ना हो इसको लेकर बेरिकेटिंग की गयी। उन्होंने बताया की छठ पर्व को लेकर आपदा मित्र द्वारा विभिन्न घाटों के निगरानी की जा रही है।
बाइट : सुनील कुमार अवर निरीक्षक एनडीआरएफ
नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने भी अपने परिवार के साथ बबुआ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने बताया कि वह पांच सालो से चैती छठ कर रही और दो वर्ष से अपने बेटी के साथ छठ को कर रही है। मेयर ने बताया की छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों की साफ-सफाई एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही गंगा घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महिलाओं ने बताया की चैती छठ का बहुत महत्व है लेकिन इस माह में कम ही लोग छठ पर्व करते है उन्होंने कहा यह पर्व पुरे विधि विधान से की जाती है और हमलोग इस पर्व में डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।
बाइट :कुमकुम देवी मेयर
बाइट :खुशुबू शर्मा श्रद्धालु
बाइट :सोना कुमारी श्रद्धालु
बाइट : जया जायसवाल श्रद्धालु
बाइट सुमन शर्मा श्रद्धालु
वही बुधवार को उदियमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूर्ण होगा। छठ महापर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Gobindpura, Punjab:ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਨਾਲ ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਆਤਮਕ ਤੌਰ ਤੇ ਆਨੰਦ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।ਇਹ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸੁਸੋਭਿਤ ਹੈ।
0
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 24, 2026 15:19:500
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 15:19:370
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 24, 2026 15:19:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 15:17:180
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 24, 2026 15:17:020
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 24, 2026 15:16:460
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 24, 2026 15:16:130
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 15:15:590
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 24, 2026 15:15:160
Report
नगला कांस मामले में 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में हुए बबाल क
696
Report
823
Report
799
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 15:03:58913
Report