icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow7 Aug 2024, 10:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज: मंत्री नंदी की मां के निधन पर शोक का माहौल, भावुक नंदी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मां के निधन पर हुए भावुक, मां का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए मंत्री नन्दी, मां के चेहरे पर हांथ फेरते हुए भावुक दिखे मंत्री नंदी, मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी भी सास के निधन पर आँसू पोछते हुए देखी गईं, पूरा परिवार में गम और मातम का माहौल, भावुक मंत्री नंदी और उनकी पत्नी अभिलाषा का वीडियो आया सामने, वीडियो में मां को निहारते और चेहरे पर हांथ फेरते नंदी बेहद भावुक दिखाई दे रहें हैं, बीती रात में मंत्री नंदी की मां का इलाज के दौरान हुआ निधन, काफी दिनों से बीमारी की हालत में अस्पताल में भर्ती थीं नंदी की मां।
0
0
Report

जोधपुर में पंचायत चुनाव 2026 मतगणना के लिए 216 दल नियुक्त, स्ट्रांग रूम सुरक्षित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी मोहन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी, आईएएस प्रशिक्षु उमेश मीणा व कार्मिक प्रकोष्ठ सह प्रभारी महेंद्र राजपुरोहित सहित अधिकारी मौजूद रहे। जिले की 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों की ईवीएम मतगणना के लिए 153 टेबल लगाई गई हैं, जिस पर 153 सक्रिय व 23 आरक्षित (कुल 176) दल तैनात रहेंगे। वहीं, जिला परिषद के 43 व पंचायत समिति वार्डों (कुल 304) के डाक मतपत्रों की गणना हेतु 21 सक्रिय व 19 आरक्षित (कुल 40) दल बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 216 दल गठित हुए हैं। ईवीएम दल में एक सुपरवाइजर व एक सहायक, जबकि डाक मतपत्र दल में एक सुपरवाइजर व दो सहायक नियुक्त किए गए हैं। आगामी 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए पुरुष व महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं और ठीक पास ही मतगणना कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पीटीसी राकेश भारद्वाज जी राजस्थान
0
0
Report

सेलाकुई, देहरादून में रूसान फार्मा कर्मचारियों का वेतन-भत्ते के लिए प्रदर्शन

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: (सूचना हटाने योग्य) देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में रूसान फार्मा कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कर्मचारियों अपनी वेतन, पीएफ, बोनस, ओवरटाइम, वार्षिक वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी लगातार श्रम कानून का उल्लंघन कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। तकरीबन 200 से ज्यादा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी की मैनेजमेंट टीम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है लेकिन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का साफ संदेश है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

2027 विधानसभा: निषाद पार्टी 37 सीटों की दावेदारी, संजय निषाद का बड़ा बयान

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर - उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी ने आगामी चुनाव में 37 सीटों पर दावेदारी पेश की है। महराजगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सीटों की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला समाज है। साथ ही उन्होंने निषाद आरक्षण, बीजेपी के साथ गठबंधन और सपा-कांग्रेस के रिश्तों पर भी अपनी बात रखी। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने अपनी सियासी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। आज महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में निषाद पार्टी के द्वारा आयोजित संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे बीजेपी से 37 सीटों की मांग के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि जिन सीटों पर बीजेपी कभी नहीं जीत पाई है और जहां निषाद-कश्यप समाज की आबादी अधिक है वहां निषाद पार्टी के उम्मीदवारों को मौका मिलने पर जीत सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी को 16 सीटें मिली थीं जिनमें 11 पर जीत हासिल हुई थी। उनका दावा है कि कुछ सीटें मामूली अंतर से गलतफहमी के चलते हाथ से निकल गईं। निषाद आरक्षण के मुद्दे पर भी संजय निषाद ने अपनी मांग दोहराई। उन्होंने केवट, मल्लाह, मांझी, निषाद, कश्यप, बिंद और राजभर जैसी जातियों को ओबीसी सूची से हटाकर अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में आरजीआई और राज्यपाल स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। अब उनकी मांग है कि अधिसूचना लागू हो और जनगणना में इन जातियों की गणना अनुसूचित जाति वर्ग में की जाए। 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में भी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस को 100 सीटें देने के बावजूद समाजवादी पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब कांग्रेस की ओर से ज्यादा सीटों की मांग पर उन्होंने सपा को अपने गठबंधन की रणनीति पर विचार करने की नसीहत दी।
0
0
Report

कुएं में गिरकर 26 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया राहत प्रयास

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी बड़ेकारी में देर रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश भार्गव, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए घर के आंगन से बाहर निकलने थे, तभी अचानक पास स्थित कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर माता-पिता घबराकर बाहर निकले और बेटे की तलाश करने लगे, लेकिन जब काफी खोजबीन के बाद युवक का पता नहीं चला तो कुएं में गिरने की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बचाव का प्रयास शुरू किया और तत्काल 112 को सूचना दी गई। ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

बीसलपुर बांध की नहरों में 2 TMC पानी 30 दिन तक जारी; किसान राहत उम्मीद

Tonk, Rajasthan:बीसलपुर बांध की नहरों से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जल वितरण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की सहमति से 25 नवंबर से बीसलपुर बांध की LMC और RMC नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। इस फैसले से 256 गांवों के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में एडीएम विनोद मीणा, किसान नेता रामपाल जाट सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक में नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों की सहमति के बाद नहरों में करीब 30 दिन तक 2 TMC पानी छोड़े जाने पर सहमति बनी। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों को नहरों की सफाई युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय पर किसानों तक पानी पहुंचाया जा सके। 25 नवंबर से नहरों में पानी छोड़े जाने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिलेगी और कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। बैठक में कुछ किसानों ने नहरों में सफाई नही होने की बात कही। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बैठक में आए सभी किसानों को कहा कि नहरों की सफाई का निरीक्षण करवा लिया जाएगा और जल्द ही नहरों की सफाई करवाई जाएगी।
0
0
Report

20 नवंबर को बांसवाड़ा में मतगणना के लिए सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़, 149 टेबल, 800 जवान

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी तेज कर दी है. आगामी 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव मतगणना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतगणना के दौरान 43 जिला परिषद सदस्यों और 280 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए कुल 149 टेबल लगाई जाएंगी, जहां मतों की गिनती की जाएगी. मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके तहत करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ एसडीएम, जिला परिषद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए。
0
0
Report

झुंझुनूं में कंबल ओढ़कर बदमाशों ने डेयरी बूथ से कैश-घी लूट, CCTV में कैद

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं – सर्दी की आहट के साथ झुंझुनूं शहर में चोरों ने दस्तक दी है। अब तक बड़े शोरूम और दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों ने इस बार सड़क किनारे संचालित डेयरी बूथ को अपना निशाना बनाया है। खास बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश कंबल ओढ़कर आए थे। महज 15 मिनट में बूथ का ताला तोड़ा और हजारों रुपए की नगदी के साथ 30 किलो सरस घी लेकर फरार हो गए। मामला राजकीय जेके मोदी स्कूल के समीप का है, जहां अणगासर निवासी अमित कुमार का सरस डेयरी बूथ संचालित है। जानकारी के अनुसार बीती रात तीन अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और उन्होंने कंबल ओढ़ रखे थे ताकि पहचान छिप सके। बदमाशों ने बूथ के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी और सामान पर हाथ साफ किया। पूरी वारदात मात्र 15 मिनट में हो गई। चोरी के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित अमित कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खबर के अनुसार अज्ञात चोर डेयरी बूथ से लगभग 97 हजार रुपए की नगदी और 30 किलो सरस देशी घी के पैकेट चुरा ले गए हैं, जिससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है। CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कंबल ओढ़े तीन बाइक सवार बदमाश बूथ के आसपास घूमते दिख रहे हैं। घटनास्थल शहर की मुख्य सड़क पर है, फिर भी बदमाश बेखौफ रहे। CCTV फुटेज के सामने आने के बाद शहर में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सर्दी शुरू होते ही चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है, ऐसे में मुख्य सड़कों पर रात्रीकालीन गश्त की व्यवस्था पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है। अब देखना होगा कि कंबल ओढ़कर चोरी करने वाले इन बदमाशों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।
0
0
Report
Advertisement

सलोनी कुमार ने ऐशियन रग्बी अंडर 20 में ब्रॉन्ज जीता, शहर में किया भव्य स्वागत

Barh, Bihar:बाढ़ की बेटी सलोनी कुमारी एशियन रग्बी अंडर 20 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर आज बाढ़ लौटी। बाढ़ स्टेशन पहुंचने पर कई गणमान्य लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने रग्बी में पदक जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया है। सलोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई रग्बी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुकी हैं। बाढ़ रग्बी फुटबॉल क्लब के कई खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच खेल चुके हैं। बिहार के रग्बी कोच गौरव कुमार ने बताया कि सलोनी रग्बी की होनहार खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने ओडीसा में आयोजित एशियन रग्बी अंडर 20 में श्रीलंका की टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। उनके आज बाढ़ पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रग्बी खिलाड़ियों ने उसे कंधे पर बिठाकर फूल माला से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर पटाखे भी फोड़े। सलोनी को लोगों ने तिरंगा ओढ़ाकर जयकारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण कराया। बाइट सलोनी, अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी गौरव कुमार, कोच, रग्बी
0
0
Report
Advertisement

पलवल में AQI 171, दिवाली के बाद प्रदूषण सुधरने लगा

Palwal, Haryana:दिवाली के दौरान पटाखों से बढ़े प्रदूषण और धान की कटाई के सीजन में पराली जलाने की घटनाओं के चलते पिछले दिनों पलवल सहित आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। हालात ऐसे हो गए थे कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था, जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अब पलवल में प्रदूषण की स्थिति में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोपहर के समय पलवल में AQI करीब 171 दर्ज किया गया, जबकि तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम साफ है और शहर में अच्छी धूप खिली हुई है। वहीं, सरकार और प्रशासन की ओर से भी प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के बीच फिलहाल पलवल में वायु गुणवत्ता में सुधार नजर आ रहा है। पहले जहां प्रदूषण के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी, वहीं अब सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी भी बेहतर दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर, पिछले दिनों के मुकाबले पलवल के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। हालांकि, प्रदूषण को पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए सावधानी और प्रशासनिक प्रयास जारी रखना जरूरी है।
0
0
Report

टौरिया पहाड़ी पर 51 फीट हनुमान प्रतिमा से छतरपुर की आस्था जागी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर शहर के बीचों-बीच एक पहाड़ी है, जिसे लोग टौरिया कहते हैं। और उस टौरिया पर विराजे हैं बब्बा जू, पंचमुखी हनुमान जी। ये सिर्फ मंदिर नहीं, छतरपुर की पहचान है, छतरपुर की आस्था है। आज हम आपको ले चलेंगे हनुमान टौरिया मंदिर, जहां हर मंगलवार और शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ता है। छतरपुर बस स्टैंड से महज 1 किलोमीटर दूर, किशोर सागर तालाब के ठीक सामने, शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है हनुमान टौरिया मंदिर। सीढ़ियों से चढ़िए या सड़क से सीधे पहाड़ी पर पहुंचिए, ऊपर से पूरा छतरपुर शहर नजर आता है। मंदिर में विराजमान हैं लगभग 350-400 साल पुराने पंचमुखी स्वयंभू हनुमान जी। सिंदूर से लिपटी, फूलों की मालाओं से सजी ये प्रतिमा, भक्तों के लिए साक्षात चमत्कार है। मान्यता है, यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसीलिए हर मंगलवार और शनिवार को यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हनुमान जयंती पर तो यहां मेला ही लग जाता है। टौरिया पर सिर्फ बब्बा जू ही नहीं हैं, बिल्कुल सामने श्रीराम दरबार विराजमान है। परिसर में ही भगवान शंकर, पंचमुखी बब्बा जू, देवी मां और जिले की सबसे ऊंची अर्धनारीश्वर भगवान की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र है। और अब टौरिया की पहचान और बड़ी हो गई है। जानराय टौरिया पर 51 फीट ऊंची, 171 क्विंटल वजनी अष्टधातु की विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई है। सोने के श्रृंगार से सजे बब्बा जू को लोग स्वर्ण श्रृंगार भगवान भी कहते हैं। रात में जब ये प्रतिमा रोशनी से जगमगाती है, तो पूरा छतरपुर दमक उठता है। यहां टौरिया मंदिर ट्रस्ट की ओर से रोज जरूरतमंदों के लिए रसोई भी चलती है। भंडारे और धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। कहते हैं, जो एक बार टौरिया के बब्बा जू के दर पर आ गया, वो खाली हाथ नहीं लौटा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top