Back
मधेपुरा के निजी अस्पताल में दलालों के जरिये इलाज के नाम पर लूट, नवजात की मौत
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 12:00:37
Madhepura, Bihar
मधेपुरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दलालों के संरक्षण में फल-फूल रहे निजी अस्पतालों की मनमानी और लालच ने एक गरीब दंपति की गोद उजाड़ दी। मामला कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल का है, जहां इलाज के नाम पर अवैध वसूली, मानसिक दबाव, बदसलूकी और घोर लापरवाही का आरोप लगा है। ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत वार्ड-09 निवासी प्रकाश मंडल एवं उनकी पत्नी मीरा कुमारी ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है। मीरा कुमारी ने बताया कि 3 फरवरी को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ग्वालपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां उपकरणों की कमी का बहाना बनाकर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उदाकिशुनगंज के आशा नर्सिंग होम ने भी उन्हें हारय तलाश कर दिया। इसी बीच मधेपुरा पहुंचते ही दो दलालों ने एंबुलेंस रोक ली और सदर अस्पताल में बेड खाली नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें जबरन कर्पूरी चौक स्थित इस निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़िता के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को ICU में रखने के नाम पर पहले ₹5,000 और फिर ₹4,000 रुपये जबरन वसूले, जबकि डॉक्टरों ने इलाज पर ₹50,000 तक खर्च आने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाया। गरीब होने के कारण जब परिजनों ने असमर्थता जताई तो अस्पताल कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया, धमकाया और नवजात को देखने तक नहीं दिया। आरोप है कि इलाज में जानबूझकर देरी और लापरवाही के कारण नवजात की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिजनों को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया। पीड़िता मीरा कुमारी ने रोते हुए कहा, “गरीबी का फायदा उठाकर मेरे बच्चे की जान से खेला गया… हमें न्याय चाहिए।” अन्य मरीजों का भी बड़ा खुलासा : इस अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने भी बताया कि उन्हें दलालों के माध्यम से यहां लाया गया और अब इलाज के नाम पर उनका आर्थिक दोहन किया जा रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना सही इलाज के भारी भरकम बिल थमा दिए जाते हैं। पुराना इतिहास भी दागदार : सूत्रों के अनुसार, यही अस्पताल पूर्व में पश्चिमी बायपास क्षेत्र में इसी नाम से संचालित था, जहां गंभीर अनियमितताओं के बाद सिविल सर्जन द्वारा सील किया गया था। बाद में उसी अस्पताल को कर्पूरी चौक पर दोबारा खोलकर फिर से लूट और लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सिविल सर्जन ने कहा है कि ऐसे फर्जी और अवैध क्लिनिकों को चिन्हित कर सील किया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है— क्या पीड़िता को वास्तव में न्याय मिलेगा, या यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा? मधेपुरा की जनता अब जवाब और ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 10, 2026 11:20:590
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 10, 2026 11:20:500
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 10, 2026 11:20:100
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 10, 2026 11:19:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 11:18:590
Report
SKSumant Kumnar
FollowFeb 10, 2026 11:18:46New Delhi, Delhi:कर्नाटक में 54 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है.
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 10, 2026 11:18:310
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 10, 2026 11:18:170
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 11:17:570
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 11:17:370
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 10, 2026 11:17:260
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 10, 2026 11:17:050
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 10, 2026 11:16:430
Report