Back
मधेपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश के राज्यसभा जाने के विरोध में प्रदर्शन
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 07, 2026 10:02:04
Madhepura, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर मधेपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से राज्यसभा जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की और कहा कि उन्हें बिहार की जनता के बीच रहकर ही राज्य का नेतृत्व करना चाहिए.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके काम पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुना था, न कि केवल एनडीए गठबंधन को। ऐसे में उन्हें राज्यसभा भेजने की चर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावना के खिलाफ है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आईं। इसके अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल और पोशाक योजना, शराबबंदी जैसे फैसलों को भी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जोड़ा गया।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में विकास और सुशासन की नई पहचान बनी है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ बड़े नेता अपने राजनीतिक हितों के लिए मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजने की चर्चा को हवा दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे कार्यकर्ताओं और जनता की भावना का सम्मान करते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करें और बिहार की सक्रिय राजनीति में बने रहें।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह, जदयू नेता संजय झा सहित अन्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 07, 2026 11:23:030
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 11:22:520
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 11:22:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 07, 2026 11:22:310
Report
VRVikash Raut
FollowMar 07, 2026 11:22:130
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 11:22:000
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 07, 2026 11:21:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 07, 2026 11:21:120
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:21:000
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 07, 2026 11:20:330
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 07, 2026 11:20:250
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 07, 2026 11:19:390
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 11:19:24Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): ICC T20 MEN’S WORLD CUP 2026, INDIA VS NEW ZEALAND FINAL MATCH/ VISUALS/ VOX-POP
0
Report